

CUET UG 2026: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (अंडरग्रेजुएट) यानी CUET UG 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ी राहत की घोषणा की है। एजेंसी ने इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 4 फरवरी 2026 रात 11:50 बजे तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
इससे पहले NTA ने CUET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 जनवरी 2026 तय की थी, लेकिन अब छात्रों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय दे दिया गया है।
NTA ने 30 जनवरी को जारी अपने आधिकारिक नोटिस में स्पष्ट किया है कि जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। तय समय सीमा के बाद रजिस्ट्रेशन लिंक स्वतः बंद हो जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को अंतिम समय का इंतजार करने से बचने की सलाह दी गई है। CUET UG परीक्षा के जरिए देश की कई केंद्रीय, राज्य और निजी विश्वविद्यालयों में अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में दाखिला मिलता है। ऐसे में यह परीक्षा लाखों छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और संपर्क संबंधी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरनी चाहिए।
| प्रक्रिया | पहले तय तारीख | बढ़ाई गई तारीख |
|---|---|---|
| ऑनलाइन आवेदन सबमिशन | 30 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे) | 04 फरवरी 2026 (रात 11:50 बजे) |
| आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 31 जनवरी 2026 (रात 11:50 बजे) | 07 फरवरी 2026 (रात 11:50 बजे) |
| करेक्शन विंडो | 02–04 फरवरी 2026 (रात 11:50 बजे) | 09–11 फरवरी 2026 (रात 11:50 बजे) |
CUET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। इसके लिए छात्रों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाना होगा। होमपेज पर दिखाई देने वाले “Registration for CUET (UG)-2026 is LIVE!” लिंक पर क्लिक करके आवेदन शुरू किया जा सकता है।
इसके बाद सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और डिक्लेरेशन बॉक्स पर टिक कर आगे बढ़ें। आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और सबमिट करने से पहले एक बार अच्छी तरह जांच लें।
फिर लॉगिन के लिए पासवर्ड बनाना होगा और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर आए OTP के जरिए वेरिफिकेशन करना होगा। वेरिफिकेशन के बाद उम्मीदवार अपने पसंदीदा सब्जेक्ट्स, कोर्सेज और यूनिवर्सिटीज का चयन कर सकते हैं। अंत में निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करने के साथ ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
रजिस्ट्रेशन विंडो बंद होने के बाद NTA सबसे पहले सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा, जिससे छात्रों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी मिलेगी। इसके बाद एडमिट कार्ड भी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।