-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Career »
- Upsssc Fireman Vidhansabha Rakshak Recruitment 2026 170 Posts Eligibility Age Limit Selection Process
UPSSSC Recruitment 2026: फायरमैन और विधानसभा रक्षक के 170 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
- Written By: हितेश तिवारी
UPSSSC Vacancy : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फायरमैन और विधानसभा रक्षक के 170 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। PET 2025 पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (फोटो - गूगल इमेज)
UP Government Jobs : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने फायरमैन और विधानसभा रक्षक भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 170 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
इनमें विधानसभा रक्षक के 120 पद और फायरमैन के 50 पद शामिल हैं। आयोग ने भर्ती प्रक्रिया में अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण व्यवस्था भी लागू की है। इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे जिनके पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोर कार्ड होगा।
UPSSSC ने 70 पदों पर भर्ती निकाली
आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ ही PET 2025 परीक्षा में पात्रता हासिल करना भी अनिवार्य रखा गया है। आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट का लाभ मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
SBI PO Recruitment 2026: 1500 पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
HPPSC Recruitment 2026: हिमाचल के कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 373 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन
UKSSSC Recruitment 2026: उत्तराखंड में 398 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
RAJSICO Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, जूनियर असिस्टेंट समेत 9 पदों पर भर्ती
भर्ती में शारीरिक योग्यता को भी अहम हिस्सा बनाया गया है। सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और एससी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 152 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। वहीं एसटी वर्ग के पुरुषों के लिए 160 सेंटीमीटर और महिलाओं के लिए 147 सेंटीमीटर लंबाई जरूरी होगी।
ये खबर भी पढ़ें : SBI ने 7,150 पदों पर भर्ती निकाली, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
कई चरणों में होगी चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर और उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट देना होगा, जहां उनकी फिटनेस और शारीरिक क्षमता की जांच की जाएगी।
सफल अभ्यर्थियों को आगे डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा। सभी चरण सफलतापूर्वक पास करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा। ऐसे उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर माना जा रहा है।
Upsssc fireman vidhansabha rakshak recruitment 2026 170 posts eligibility age limit selection process
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra MLC Election: महायुति का प्रचंड क्लीन स्वीप! 12 में से 9 सीटों पर भाजपा की बढ़त, बैकफुट पर विपक्ष
Jun 18, 2026 | 11:22 PMगडचिरोली में 6 लोह अयस्क खदानों की मांग, भारत को स्टील निर्यातक बनाने का लक्ष्य
Jun 18, 2026 | 11:21 PMयकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PMलाख स्टार्टअप्स, UPI और AI…पेरिस में PM मोदी ने दुनिया को दिखाया भारत का दम, जानें क्या कुछ कहा
Jun 18, 2026 | 11:08 PMशहडोल में बोतल में तेल नहीं मिला तो पेट्रोल पंप बना रणभूमि; कर्मचारियों पर चप्पल और अग्निशमन यंत्र से हमला
Jun 18, 2026 | 10:57 PMमालवणी में ‘स्कूल जिहाद’ पर बवाल! किरीट सोमैया ने लगाए गंभीर आरोप, 14 स्कूलों के नाम आए सामने; FIR दर्ज
Jun 18, 2026 | 10:56 PMरेलवे ट्रैक पर खड़े होकर शख्स ने रोकी ट्रेन, लोको पायलट के हॉर्न के बाद भी नहीं हटा, VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM
क्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PM














