- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Bandra East Garib Nagar Railway Encroachment Demolition Western Railway Cpro Statement
मुंबई के बांद्रा में बुलडोजर कार्रवाई पर रेलवे का बड़ा बयान, 1200 कर्मियों की टीम तैनात, 85% अवैध ढांचे ध्वस्त
Bandra Anti-Encroachment Drive: मुंबई के बांद्रा ईस्ट में गरीब नगर स्टेशन के पास रेलवे का महा-अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। 1200 कर्मियों की टीम ने अब तक 85% अवैध ढांचों को ध्वस्त कर दिया है।
- Written By: आकाश मसने

बांद्रा ईस्ट में गरीब नगर स्टेशन के पास हटाया जा रहा अतिक्रमण, इनसेट-वेस्टर्न रेलवे के CPRO विनीत अभिषेक (सोर्स: सोशल मीडिया)
Bandra Garib Nagar Anti-Encroachment Drive: मुंबई के बांद्रा ईस्ट में गरीब नगर स्टेशन के पास अतिक्रमण हटाने का अभियान तीसरे दिन भी जारी है, जिसमें अधिकारी अवैध कब्जों को हटा रहे हैं। यह कार्रवाई बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश के बाद हो रही है। अतिक्रमण हटाने का काम 19 मई से शुरू किया।
बांद्रा ईस्ट में चल रहे तोड़-फोड़ अभियान पर वेस्टर्न रेलवे के CPRO विनीत अभिषेक ने कहा कि अतिमक्रमण हटाने का काम लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि कल शाम तक हमने लगभग 60% तोड़-फोड़ का काम पूरा कर लिया था, और आज की स्थिति के अनुसार लगभग 85% तोड़-फोड़ पूरी हो चुकी है।
100 ढांचों को छोड़कर बाकी सभी अवैध
बांद्रा ईस्ट में अतिक्रमण हटाने की मुहिम पर वेस्टर्न रेलवे के CPRO विनीत अभिषेक ने कहा कि बॉम्बे हाई कोर्ट का आदेश बहुत साफ और सख्त है कि चिन्हित किए गए 100 ढांचों को छोड़कर बाकी सभी ढांचे अवैध हैं और उन्हें गिराया जाना चाहिए। हम ठीक वैसा ही कर रहे हैं। 10-15 मिनट के लिए एक छोटी सी दिक्कत आई थी, लेकिन हम सबने देखा कि हमारी टीम ने उसे कितनी पेशेवर तरीके से संभाला। उन 10-15 मिनट के अंदर ही, पूरी स्थिति सुलझ गई और काबू में आ गई।
सम्बंधित ख़बरें
वैश्विक मंदी के बीच भारत का रियल एस्टेट सेक्टर मजबूत, MMR बना निवेश का हॉटस्पॉट
बाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के प्रवेश शुरू, रोजगार के बेहतर अवसर
गर्मी के बीच गैस्ट्रो-डायरिया का बढ़ा खतरा, मनपा रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता; नागपुर में स्वास्थ्य अलर्ट
संभाजीनगर में साइबर सुरक्षा कार्यशाला: रोहित गुप्ता ने डेटा चोरी और साइबर जोखिमों पर दी चेतावनी
Mumbai, Maharashtra: On the demolition drive in Bandra East, Western Railway, CPRO, Vineet Abhishek says, “The order of the High Court is very clear and strict that, except for the 100 identified structures, all other structures are illegal and must be demolished. We are doing… pic.twitter.com/6cQ0F613nF — IANS (@ians_india) May 21, 2026
भारी मशीनरी का हो रहा इस्तेमाल
विनीत अभिषेक कहा कि पूरे अभियान के दौरान हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि चूंकि यह मामला बहुत संवेदनशील है और इसमें मानवीय पहलू भी शामिल है, इसलिए मानवीय गरिमा बनी रहे और किसी को कोई चोट न लगे। भारी मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है और हम पूरी सावधानी बरत रहे हैं। यदि किसी को कोई कठिनाई होती है, तो हम उनकी मदद करने की भी कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- मुंबई के बांद्रा में अतिक्रमण पर तीसरे दिन भी चला बुलडोजर, पुलिस पर पत्थरबाजी; 10 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
अमिक्रमण हटाने 1200 कर्मचारी तैनात
वेस्टर्न रेलवे के CPRO विनीत अभिषेक ने बताया कि 19 मई को कार्रवाई शुरू करने से पहले इसकी प्लानिंग की गई थी। अलग-अलग स्थितियों को ध्यान में रखा गया। क्या सही क्या गलत हो सकता है। इसकी पूरी तैयारी की गई। उसी हिसाब से यहां मैन पावर का तैनात किया गया है। पूरे अभियान के दौरान 1200 कर्मचारी तैनात किए गए हैं। इसमें 500 सिटी पुलिस के कर्मी, 250 RPF, 200 GRP के कर्मचारी तैनात है।
Mumbai, Maharashtra: On the demolition drive in Bandra East, Western Railway, CPRO, Vineet Abhishek says, “… The demolition work has been going on continuously… By yesterday evening, we had completed about 60% of the demolition work, and as of today, nearly 85% of the… pic.twitter.com/I6oj2gKfwf — IANS (@ians_india) May 21, 2026
विनीत अभिषेक ने बताया कि बुधवार को 200 से ज्यादा पानी बोतलें बांटी गई। शाम में खाना भी बांटा गया। उन्होंने कहा कि मामला संवेदनशील है। हम इसमें पूरी सावधानी बरत रहे हैं और बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक काम कर रहे हैं।
Bandra east garib nagar railway encroachment demolition western railway cpro statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई के बांद्रा में बुलडोजर कार्रवाई पर रेलवे का बड़ा बयान, 1200 कर्मियों की टीम तैनात, 85% अवैध ढांचे ध्वस्त
May 21, 2026 | 01:31 PMशिवपुरी में 3 दिन तक तड़पता रहा बेजुबान, मौत के बाद लोहे का तार बांधकर तेंदुए को घसीटा, वन विभाग पर उठे सवाल
May 21, 2026 | 01:30 PMवैश्विक मंदी के बीच भारत का रियल एस्टेट सेक्टर मजबूत, MMR बना निवेश का हॉटस्पॉट
May 21, 2026 | 01:26 PMदेहरादून कॉन्सर्ट में बेकाबू हुई भीड़, Jasmine Sandlas को बीच में रोकना पड़ा शो, मंच से की भावुक अपील
May 21, 2026 | 01:26 PMबाबासाहेब आंबेडकर मराठवाड़ा विश्वविद्यालय में व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के प्रवेश शुरू, रोजगार के बेहतर अवसर
May 21, 2026 | 01:25 PMहर हाथ में दिखने वाला Smartwatch अब क्यों हो रहा है गायब? यूजर्स का बदला मूड
May 21, 2026 | 01:24 PMLPG Price Hike: कभी भी बढ़ सकते हैं रसोई गैस के दाम! जेब पर पड़ेगा असर, चेक करें आज के ताजा रेट
May 21, 2026 | 01:24 PMवीडियो गैलरी

राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
May 21, 2026 | 01:23 PM
PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM












