AFCAT Recruitment: वायुसेना में करियर बनाने का सुनहरा मौका, 300 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

AFCAT Recruitment Apply Online: भारतीय वायुसेना में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है। भारतीय वायुसेना ने एएफकैट 02/2026 भर्ती के लिए 300 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली है।
AFCAT 02/2026 Recruitment
वायुसेना में करियर बनाने का सुनहरा मौका (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

AFCAT Recruitment 2026: भारतीय वायुसेना में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय वायुसेना ने एएफकैट 02/2026 भर्ती के लिए 300 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली है। इस भर्ती के लिए सभी उम्मीदवार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके आवेदन कर सकते है। जो भी उम्मीदवार वायुसेना में अधिकारी बनना चाहते है, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है।

आधिकारिक सूचना के तहत फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल) पदों पर अभ्यार्थियों का चयन किया जाएगा। एएफकैट 02/2026 भर्ती के सभी इच्छुक उम्मीदवार 19 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। भारतीय वायुसेना में एएफकैट 02/2026 भर्ती के उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा।

जानिए भर्ती आवेदन की जरूरी शर्ते

भारतीय वायुसेना में एएफकैट 02/2026 भर्ती के लिए पुरूष और महिलाएं दोनों आवेदन कर सकते है। ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल पदों के लिए सभी उम्मीदवारों के पास बीटेक (B.TECH) की डिग्री होना आवश्यक है। जबकि नॉन-टेक्निकल पदों के लिए किसी भी संबंधित विषय में ग्रेजुएशन होना जरूरी है। वहीं भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो फ्लाइंग ब्रांच के लिए सभी उम्मीदवारों की उम्र 20 से 24 साल के बीच होनी चाहिए। जबकि ग्राउंड ड्यूटी और नॉन-टेक्निकल स्टाफ पदों के लिए आयु सीमा 20 से 26 साल तय की गई है।

भर्ती के लिए कैसे किया जाएगा चयन?

बतादें कि एएफकैट 02/2026 भर्ती के लिए सबसे पहले लिखित परीक्षा कराई जाएगी। जिसमें सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग और अन्य सैन्य संबंधित प्रश्न पूछे जा सकते है। वहीं ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) पदों के लिए गेट (GATE) स्कोर भी जरूरी होता है। इसी के साथ-साथ NCC C सर्टिफिकेट रखने वाले अभ्यार्थियों को प्लाइंग ब्रांच में विशेष छूट दी जाएगी। बता दें कि सभी उम्मीदवारों को एयररफोर्स सिलेक्शन बोर्ड इंटरव्यू देना होता है। जिसमें मानसिक, शारीरिक क्षमता, ग्रुप टास्क और पर्सनल इंटरव्यू शामिल किए जाते है। इसके साथ ही फ्लाइंग ब्रांच के लिए पायलट एप्टीट्यूड टेस्ट भी देना जरूरी है। इन सभी चरणों के बाद शारीरिक योग्यता टेस्ट भी कराया जाता है। जिसके बाद मेरिट सूची के आधार पर अभ्यार्थियों का चयन किया जाएगा।

आवेदन भर्ती के लिए कितना लगेगा शुल्क?

भारतीय वायुसेना एएफकैट 02/2026 भर्ती के लिए अलग-अलग वर्गों के लिए शुल्क देना होगा। एएफकैट 02/2026 भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 550 के साथ जीएसटी शुल्क देना होगा। वहीं एनसीसी स्पेशल एंट्री और गेट स्कोर के जरिए आवेदन करने वाले अभ्यार्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क सिर्फ ऑनलाइन जमा कराना होगा।

इच्छुक उम्मीदवार कैसे करें आवेदन?

सभी उम्मीदवार वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट afcat.cda.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। अभ्यार्थियों को आवेदन करने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरने के बाद संबंधित जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। आवेदन शुल्क भरने के बाद फॉर्म में भरी गई जरूरी जानकारी को अच्छी तरह से जांच कर आखिर में सबमिट का बटन दबाना होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com