-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Up Board Exams Begin Today More Than 54 Lakh Students Will Appear For The Exam
UP Board Exam: उत्तर प्रदेश में आज से शुरू हुई बोर्ड परीक्षा, 54 लाख से ज़्यादा छात्र लेंगे हिस्सा
- Written By: आकाश मसने
UP Board की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सोमवार को शुरू हो गई हैं। यह 12 मार्च तक चलेगी। उत्तर प्रदेश में 54 लाख 37 हजार 233 परीक्षार्थी शामिल होंगे।10वीं की परीक्षा के लिए 27 लाख 32 हजार 216 छात्रों ने पंजीकरण कराया है।

यूपी बोर्ड रिजल्ट (सौ. सोशल मीडिया )
लखनऊ: देश में इन दिनों बोर्ड परीक्षा का माहौल है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बच्चों से परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित कर उनसे बातचीत की थी। इसके बाद अलग-अलग राज्यों में बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (UP Board) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सोमवार को शुरू हो गई हैं। यह 12 मार्च तक चलेगी।
उत्तर प्रदेश में 54 लाख 37 हजार 233 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इस साल 10वीं की परीक्षा के लिए 27 लाख 32 हजार 216 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए 27 लाख 5 हजार 17 छात्र शामिल होंगे।
पहली पाली की परीक्षा सुबह साढ़े 8 बजे से दोपहर 11:45 बजे तक जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 3:15 बजे तक आयोजित की जा रही है। पहले दिन, 10वीं कक्षा के छात्रों ने सुबह हिंदी और प्रारंभिक हिंदी की परीक्षा दी, जबकि कक्षा 12वीं के छात्रों ने मिलिट्री साइंस की परीक्षा दी।
सम्बंधित ख़बरें
प्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
सीएम योगी की सफर सखी योजना: गांव की महिलाएं संभालेंगी पर्यटन की जिम्मेदारी; टिकट बुकिंग से कमा सकेंगी 50 हजार
यूपी पंचायत चुनाव: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, अब ब्लॉक प्रमुखों को भी मिल सकती है जिम्मेदारी
ऑफिस में घुसकर ऐसी-तैसी कर दूंगा; भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह चौहान के बयान से मचा सियासी बवाल
दोपहर के सत्र में कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य सेवा की परीक्षा दी, जबकि कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा दी। परीक्षा में नकल रोकने के लिये राज्य पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और स्थानीय खुफिया इकाइयां परीक्षा केंद्रों की निगरानी कर रही हैं।
17 जिलों के 306 केंद्र अत्यधिक संवेदनशील
मिली जानकारी के अनुसार, प्रत्येक परीक्षा कक्ष में वॉयस रिकॉर्डर के साथ दो सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं और 17 जिलों में 306 केंद्रों को ‘अत्यधिक संवेदनशील’ की श्रेणी में रखा गया है। माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने लखनऊ के जुबली इंटर कॉलेज में पहली पाली का उद्घाटन कुछ परीक्षार्थियों को तिलक लगाकर और उन्हें मिठाई खिलाकर किया।
उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ”मैं प्रार्थना करती हूं कि सभी छात्र पूरी लगन और आत्मविश्वास के साथ अपनी परीक्षा दें और अच्छे अंक प्राप्त करें।” उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं केवल एक अकादमिक मूल्यांकन नहीं हैं, बल्कि छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं।
उत्तर प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
यूपी बोर्ड के सचिव ने की नियंत्रण और कमान केंद्र की समीक्षा
राज्य मंत्री ने गुलाब देवी ने कहा कि हमारी सरकार छात्रों को बेहतर और पारदर्शी शिक्षा प्रणाली प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। अपने दौरे के दौरान मंत्री ने जुबली इंटर कॉलेज में नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस बीच, प्रयागराज में यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने परीक्षाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए नियंत्रण और कमान केंद्र में निगरानी कार्यों की समीक्षा की।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Up board exams begin today more than 54 lakh students will appear for the exam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM













