- Hindi News »
- Career »
- Top 5 Law Colleges In India 2026 Fees Admission Placement Details
Top Law Colleges: ये हैं भारत के टॉप 5 लॉ कॉलेज, प्लेसमेंट से लेकर फीस तक सब कुछ जानें
Law Colleges: अगर आप लॉ में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं तो भारत के ये टॉप 5 लॉ कॉलेज आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। जहां पर आप एक बेहतर भविष्य की कल्पना कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

लॉ कॉलेज प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
Top Law Colleges in India: आज के दौर में कानून की पढ़ाई केवल कोर्ट-कचहरी तक सीमित नहीं है बल्कि यह एक हाई-प्रोफाइल करियर बन चुका है। एक सफल वकील या जज बनने के लिए सही संस्थान का चुनाव बेहद जरूरी है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) अपने बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर और प्लेसमेंट के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं।
भारत में कानूनी शिक्षा का स्तर लगातार वैश्विक पैमानों को छू रहा है। यदि आप भी न्यायपालिका या कॉर्पोरेट जगत में नाम कमाना चाहते हैं तो देश के शीर्ष लॉ संस्थानों की जानकारी होना आवश्यक है। NIRF रैंकिंग और शिक्षा की गुणवत्ता के आधार पर भारत के टॉप 5 लॉ कॉलेज में बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता और गुजरात के कॉलेज शामिल हैं।
नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (NLSIU), बेंगलुरू
बेंगलुरू स्थित NLSIU को भारत का नंबर-1 लॉ कॉलेज माना जाता है। यह देश की पहली नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी है।
सम्बंधित ख़बरें
देशभर के एम्स समेत 26 सरकारी हॉस्पिटलों में निकली बंपर भर्ती, 2500+ पदों पर मिलेगी नौकरी
विदेश जाकर पढ़ाई करने वालों के लिए शानदार मौका, आयरलैंड दे रहा है 75 लाख की स्कॉलरशिप, बस करना होगा ये काम
UPSSSC ने जारी किया लेखपाल परीक्षा 2026 का रिजल्ट, कटऑफ लिस्ट भी किया रिलीज, जानें अब होगा मेन्स एग्जाम
UPSC प्रीलिम्स पास करने के लिए कितने सवालों ठीक होना जरूरी? दिव्यकीर्ति सर ने दे दिया सटीक जवाब
एडमिशन: यहां प्रवेश के लिए CLAT परीक्षा पास करनी होती है।
खासियत: यहां से निकले छात्र सुप्रीम कोर्ट और नीति निर्माण संस्थानों में अहम पदों पर हैं। Deloitte और KPMG जैसी बड़ी कंपनियां यहाँ प्लेसमेंट के लिए आती हैं।
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU), दिल्ली
दिल्ली में स्थित होने के कारण यहां के छात्रों को सुप्रीम कोर्ट और विभिन्न मंत्रालयों के साथ काम करने का बेहतरीन एक्सपोजर मिलता है।
एडमिशन: इसके लिए छात्र को AILET (All India Law Entrance Test) पास करना होता है।
फीस: यहां की सालाना फीस लगभग 1.35 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें:- क्या आप भी बनना चाहते हैं सरकारी लेक्चरर? इस राज्य में निकली 808 पदों पर बंपर भर्ती
नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ (NALSAR), हैदराबाद
NAAC द्वारा A++ ग्रेड प्राप्त यह संस्थान अपनी रिसर्च और अकादमिक मजबूती के लिए प्रसिद्ध है।
एडमिशन: CLAT के आधार पर यहाँ BA LLB और LLM जैसे कोर्स में दाखिला मिलता है।
फीस: BA LLB (Hons) के लिए पहले साल की फीस करीब 2.62 लाख रुपये तक हो सकती है।
वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिडिकल साइंसेज, कोलकाता
यह यूनिवर्सिटी बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) से मान्यता प्राप्त है और अपने कॉर्पोरेट प्लेसमेंट के लिए जानी जाती है। यहाँ भी एडमिशन का मुख्य जरिया CLAT ही है। यहां टॉप लॉ फर्म्स प्रतिवर्ष प्रतिभाशाली छात्रों को बड़े पैकेज पर हायर करती हैं।
गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गांधीनगर
NIRF रैंकिंग में शीर्ष स्थान रखने वाले इस कॉलेज का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार है।
रिकॉर्ड: यहां लगभग 90% से अधिक छात्रों का प्लेसमेंट होता है।
फीस: यहां सालाना फीस लगभग 3.15 लाख रुपये है।
कानून की पढ़ाई के लिए इन संस्थानों में प्रवेश पाना कठिन जरूर है लेकिन यहां से डिग्री प्राप्त करना एक सफल भविष्य की गारंटी माना जाता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे संबंधित कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नवीनतम अपडेट चेक करें।
Top 5 law colleges in india 2026 fees admission placement details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
राज्यसभा चुनाव: BJP ने फिर चौंकाया! विनोद तावड़े और रामदास आठवले समेत महाराष्ट्र से इन 4 दिग्गजों को दिया टिकट
Mar 04, 2026 | 12:15 PMमिडिल-ईस्ट की जंग या रणवीर की धुरधंर का डर? यश की टॉक्सिक मार्च में नहीं होगी रिलीज, जानें नई तारीख
Mar 04, 2026 | 12:09 PMपीएम मोदी के इजराइल से लौटते ही ईरान पर भीषण हमला, इजराइली दूत ने बताया हमले की टाइमिंग का राज
Mar 04, 2026 | 12:08 PMएक दिन पहले IPL की प्रैक्टिस और आज मेहंदी सेरेमनी…अर्जुन तेंदुलकर का डेडिकेशन देख हर कोई हैरान, देखें VIDEO
Mar 04, 2026 | 12:07 PM“उम्मीद छोड़ दी थी, पर मोदी सरकार ने बचा लिया”, जेद्दा से लौटे यात्रियों की आँखों में छलके खुशी के आंसू
Mar 04, 2026 | 11:51 AMईरान-इजराइल युद्ध में चीन की रहस्यमयी चुप्पी… क्या बीजिंग केवल एक चालाक कर्जदाता है?
Mar 04, 2026 | 11:42 AMनासिक सिंहस्थ कुंभ: 25,000 करोड़ से बदलेगी शहर की सूरत, मंत्री गिरीश महाजन ने RSS के साथ की खास बैठक
Mar 04, 2026 | 11:40 AMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM














