तमिलनाडु में असिस्टेंट सर्जन के 1100 पदों पर बंपर भर्ती, लाखों में होगी सैलरी
Assistant Surgeon Recruitment 2025: तमिलनाडु में सरकारी डॉक्टर बनने का सपना देख रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खूबर हो सकती है। दरअसल राज्य में असिस्टेंट सर्जन के पद पर हजारों भर्तियां निकली हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
तमिलनाडु असिस्टेंट सर्जन भर्ती (सौ. फ्रीपिक)
TN MRB Recruitment 2025: मेडिकल सेक्टर में करियर बनाना लाखों युवाओं का सपना होता है। अगर आप भी इसी तरह का सपना देख रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल तमिलनाडु में असिस्टेंट सर्जन के पद पर भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिसके लिए योग्य व इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मेडिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड तमिलनाडु ने असिस्टेंट सर्जन के कुल 1100 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए आवेदन 21 नवंबर 2025 से शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2025 तय की गई है। उम्मीदवार mrb.tn.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास जरूरी योग्यताएं होनी चाहिए।
आवेदन के लिए अधिकतम आयु
असिस्टेंट सर्जन बनने के लिए उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस डिग्री, तमिलनाडु मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन और हाउस सर्जन का सर्टिफिकेट होना चाहिए। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा भी तय की गई है। जिसके लिए सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 37 साल, पीडब्ल्यूडी के लिए 47 साल और एक्स सर्विसमैन के लिए 48 साल तय की गई है। इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, बीसी, एमबीसी, बीसीएम वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट भी मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Indian Army JAG Entry 2026: LLB पास युवाओं के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, बिना लिखित परीक्षा होगी भर्ती
PNB LBO Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में 545 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती, 85,920 रुपये तक सैलरी
Union Bank Recruitment 2026: यूनियन बैंक में 395 अधिकारी पदों पर भर्ती, 47 लाख CTC तक का मौका; जानें योग्यता
महाराष्ट्र के लॉ कॉलेजों की खुली पोल, 103 के पास BCI की मान्यता नहीं, सरकार ने दी 6 महीने की मोहलत
यह भी पढ़ें:- यूपी में निकली वरिष्ठ अधिकारी के पदों पर सीधी भर्ती, जानिए आवेदन की प्रक्रिया
कैसे करें आवेदन
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mrb.tn.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन करके दोबारा लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी को दर्ज करें।
- इसके बाद सभी दस्तावेजों को अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद इसकी एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करना होगा। सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपए है। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए तय किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
कितनी मिलेगी सैलरी
चयनित उम्मीदवारों की सैलरी पे लेवल 22 के अनुसार 56100 से 205700 रुपए तक प्रतिमाह होगी। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, कोविड ड्यूटी इंसेंटिव मार्क्स, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगी। परीक्षा दो पार्ट में होगी जिसमें पहले तमिल लैंग्वेज एलिजिबिलिटी टेस्ट होगा और दूसरा पार्ट मेडिकल साइंस का सीबीटी होगा।
