गड़चिरोली: चामोर्शी में लगेगा 2,500 करोड़ का आयरन प्लांट; 15,000 युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर
Gadchiroli News: गड़चिरोली के चामोर्शी के मुधोली चक में वरद फेरो अलॉयज द्वारा 2,500 करोड़ की लागत से स्पंज आयरन प्लांट प्रस्तावित है। इससे 15,000 युवाओं को रोजगार मिलेगा।
- Written By: रूपम सिंह
Gadchiroli Industrial Jobs (सोर्सः सोशल मीडिया)
Gadchiroli Industrial Development: गड़चिरोली के चामोर्शी तहसील के मुधोली चक क्षेत्र में प्रस्तावित वरद फेरो अलॉयज के स्पंज आयरन प्लांट तथा अन्य लौह परियोजनाओं से जिले के लगभग 15,000 युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। यह जानकारी कंपनी के संचालक योगेश मंदानी ने मीडिया को दी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से जिले में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।
कंपनी द्वारा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक सभी उपाय किए जाएंगे, जिससे प्रदूषण की समस्या उत्पन्न न हो। किसानों द्वारा उपलब्ध कराई गई भूमि पर परियोजना स्थापित करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है। कंपनी ने मुधोली चक-2 में खसरा नंबर 1 से 8. 66 से 76 तथा 143 से 148 तक के क्षेत्र में स्पंज आयरन प्लांट, इंडक्शन फर्नेस, रोलिंग मिल, फोर्जिंग यूनिट, पिकलिंग, ब्राइट बार, इंगोट कास्टिंग, कैप्टिव पावर प्लांट और सबमर्ज्ड आर्क फर्नेस स्थापित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया है।
इस परियोजना के लिए 78.91 हेक्टेयर भूमि उद्योग विभाग द्वारा अधिसूचित की जानी है। इस कारखाने में लगभग 1200 से 1500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा, जबकि परियोजना की कुल लागत लगभग 2,500 करोड़ रुपये बताई गई है। कंपनी का उद्देश्य स्टील निर्माण, स्टील रिफाइनिंग, कास्टिंग तथा ग्राहकों की मांग के अनुसार पिकलिंग और ब्राइट बार की फिनिशिंग प्रक्रिया करना है।
सम्बंधित ख़बरें
ISRO-ISTRAC Recruitment 2026: इसरो में अप्रेंटिस के 95 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई तक करें आवेदन
CCI Recruitment 2026: कॉटन कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में 148 पदों पर भर्ती, 24 जुलाई तक करें आवेदन
UPSSSC Auditor Recruitment 2026: यूपी में 1829 ऑडिटर और सहायक लेखाकार पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू
Railway Scouts and Guides Quota Recruitment 2026: सेंट्रल रेलवे में 12 पदों पर भर्ती, 12 अगस्त तक करें आवेदन
यह भी पढ़ें:-गड़चिरोली: मंत्रालय की फाइलों में 20 साल से धूल फांक रहा रमेशगुडेम सिंचाई प्रकल्प, आदिवासी किसान बेहाल
प्राथमिकता के आधार पर मिलेगा रोजगार
परियोजना स्थल से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर चपराला वन्यजीव अभयारण्य का बफर जोन स्थित है। कंपनी ने वन्यजीव संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। साथ ही आसपास के गांवों में पेयजल, कृषि सहायता, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छता, सड़क मरम्मत और आजीविका के साधन उपलब्ध कराने की योजना भी बनाई गई है।
कंपनी ने स्पष्ट किया कि कच्चे माल की हैंडलिंग, क्रशिंग, स्क्रीनिंग और भंडारण से उत्पन्न धूल व प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए विशेष सावधानियां बरती जाएंगी, ताकि श्रमिकों और आसपास के नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।
जनसुनवाई में मुधोली चक और गणपुर क्षेत्र के नागरिकों ने अपनी पैतृक भूमि के बदले उचित मुआवजा तथा प्रत्येक परिवार के सदस्य को रोजगार देने की मांग रखी। इस पर योगेश मंदानी ने आश्वासन दिया कि स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
