बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पर आया बड़ा अपडेट…इस दिन होंगे Exam, देखें 11 भर्तियों का पूरा शेड्यूल
Bihar Police Recruitment 2026: बिहार पुलिस के लिए केंद्रीय चयन पर्षद ने 11 भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर जारी किया। इसमें सिपाही, मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल, वनरक्षी समेत सभी महत्वपूर्ण तिथियाँ शामिल है
- Written By: अक्षय साहू
बिहार पुलिस सिपाही भर्ती 2026 परीक्षा (सोर्स- सोशल मीडिया )
Bihar Police Sipahi Bharti 2026 Exam: बिहार पुलिस की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार ने विभिन्न पुलिस भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर जारी किया है। इस कैलेंडर में 19,838 पदों वाली सिपाही भर्ती के रिजल्ट से लेकर मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल, सिपाही (प्रचालक) बिहार पुलिस रेडियो संगठन, वनरक्षी समेत 11 भर्तियों का पूरा शेड्यूल शामिल है। आप इसे सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट से भी चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप यहां से भी पूरा शेड्यूल देखकर नोट कर सकते हैं।
जारी किए गए कैलेंडर के मुताबिक, बिहार पुलिस सिपाही भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2025 की लिखित परीक्षा 26 सितंबर 2025 को आयोजित हो चुकी है। इसकी शारीरिक दक्षता परीक्षा 15 दिसंबर 2025 से 11 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी। इसके बाद फाइनल रिजल्ट जून 2026 में घोषित किया जाएगा। वहीं, 1,685 पदों पर निकली मद्य निषेध सिपाही की परीक्षा जून में आयोजित की जाएगी।
पूरा शेड्यूल नीचे दिए गए टेबल में देखें:
| पद का नाम | वैकेंसी | विज्ञापन संख्या/प्रकाशन की तिथि | लिखित परीक्षा की तिथि | लिखित परीक्षा परिणाम | शारीरिक दक्षता परीक्षा की तिथि | अंतिम परिणाम की तिथि |
| सिपाही | 19,838 | 01/2025 | 26 सितंबर 2025 | संपन्न | 15 दिसंबर – 11 मार्च 2026 | जून 2026 |
| चालक सिपाही | 4,361 | 01/2025 | 30 दिसंबर 2025 | संपन्न | 12 मार्च – 25 मार्च 2026 | सितंबर – अक्टूबर 2026 |
| चलंक दस्ता सिपाही | 108 | 03/2025 | जून | सितंबर | अक्टूबर – नवंबर | दिसंबर |
| मद्य निषेध सिपाही | 1,685 | 03/2025 | जून | सितंबर | अक्टूबर – नवंबर | दिसंबर |
| कक्षपाल | 2,417 | 03/2025 | जून | सितंबर | अक्टूबर – नवंबर | दिसंबर |
| विशेष शाखा सिपाही (बंद संवर्ग) | 83 | फरवरी | जून | सितंबर | नवंबर | दिसंबर |
| सिपाही (तकनीकी) | 993 | मार्च | जून | सितंबर | नवंबर – दिसंबर | जनवरी 2027 |
| सिपाही (तकनीकी) | 33 | मार्च | जून | सितंबर | नवंबर – दिसंबर | जनवरी 2027 |
| वनरक्षी | 1,816 | मार्च | सितंबर | नवंबर | दिसंबर | फरवरी 2027 |
| वनपाल | 188 | अप्रैल | सितंबर | नवंबर | दिसंबर | फरवरी 2027 |
| कारा चालक-I | 81 | अप्रैल | सितंबर | नवंबर | दिसंबर | मार्च 2027 |
यह भी पढ़ें: दिल्ली हाई कोर्ट से बिहार पुलिस तक…बंद होने वाली है इन 7 भर्तियों की एप्लिकेशन विंडो, तुरंत भरे फाॅर्म
सम्बंधित ख़बरें
Lalu Yadav Bail: सुप्रीम कोर्ट से लालू यादव को बड़ी राहत, देवघर चारा घोटाला में जमानत रहेगी बरकरार
IIT Dhanbad Recruitment 2026: जूनियर टेक्निकल सुपरिटेंडेंट के पदों पर निकली भर्ती, 6 अगस्त तक करें आवेदन
ONGC GET Recruitment 2026: ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, 17 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
UIDAI Aadhaar Recruitment 2026: आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के 419 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
इस कैलेंडर में 6 नई भर्तियों का भी जिक्र है, जो इस साल केंद्रीय चयन पर्षद के माध्यम से निकाली जाएंगी। इनमें सिपाही, वनरक्षी, वनपाल और कारा चालक जैसी वैकेंसी शामिल हैं। ऐसे में आप इस कैलेंडर को देखकर अभी से सिपाही पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
