-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Ssc Cgl Exam 2025 Postponed
SSC CGL Exam हुई पोस्टपोन, क्या हैं परीक्षा स्थगित करने का कारण?
- Written By: अपूर्वा नायक
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी SSC ने कंबाइंड ग्रेजुएशन लेवल यानी CGL Exam की तारीखों को आगे बढ़ा दिया है। पहले ये एग्जाम का आयोजन 13 अगस्त को होने वाला था।

एसएससी सीजीएल एग्जाम 2025 (सौ. सोशल मीडिया )
SSC CGL Exam 2025: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन यानी एसएससी ने कंबाइंड ग्रेजुएशन लेवल यानी सीजीएल परीक्षा की तारीख को पोस्टपोन कर दिया है। पहले से ही घोषित कार्यक्रम के अनुसार, एसएससी सीजीएल परीक्षा का आयोजन 13 अगस्त से शुरु होने वाला था, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है।
साथ ही एसएससी ने एग्जाम पोस्टपोन करने के कारणों की भी विस्तृत जानकारी दी है। आइए आपको बताते हैं कि एसएससी सीजीएल परीक्षा का आयोजन कब होने वाला था। इसके अलावा आपको ये भी जानकारी देते हैं कि एग्जाम पोस्टपोन करने के कारणों के बारे में एसएससी ने क्या बयान दिया है?
सितंबर में हो सकती है एग्जाम
एसएससी सीजीएल परीक्षा 2025 को पोस्टपोन कर दिया है। पहले से ही घोषित कार्यक्रम के अनुसार, ये परीक्षा 13 अगस्त से शुरु होने वाली थी। अब एसएससी की ओर से CGL Exam का आयोजन सितंबर के महीने में होगा। हालांकि इसकी तारीखों का ऐलान अभी नहीं किया जा सका है, लेकिन SSC के अनुसार, इसका प्रोग्राम जल्द ही जारी किया जाने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
436 लोगों की जान लेने वाली चंपावत बाघिन की खौफनाक कहानी, विश्व बाघ दिवस पर जानिए पुरा सच
Eyeliner Tips: आई लाइनर लगाते हुए आपके भी हाथ कांपते हैं, पहली बार में लगेगा परफेक्ट, इन ट्रिक्स को करें फॉलो
मराठवाड़ा विश्वविद्यालय के बड़े फैसले: संतपीठ के कोर्स अब 1 साल के, प्रूफरीडिंग में डिप्लोमा और नए कोर्स मंजूर
SSB में 54,000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा 50% कोटा और उम्र में छूट
आखिर क्यों पोस्टपोन हुई एग्जाम?
एसएससी ने नोटिस जारी करते हुए सीजीएल एग्जाम पोस्टपोन होने की जानकारी दी है। इसके अलावा, इसके पीछे की वजह भी बतायी है। एसएससी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा में कुछ सुधार करने के ऑर्डर दिए थे। इस पर अमल करने के लिए संशोधित मॉडल को अपनाया गया, जिसे 24 जुलाई से 1 अगस्त 2025 तक आयोजित हुए फेज XIII एग्जाम में लागू किया गया। ये परीक्षा देश भर के 194 स्थानों पर आजोजित की गई थी।
SSC ने कहा है कि 5.50 लाख से ज्यादा कैंडिडेट्स ने मैट्रिक, सीनियर सेकेंडरी और ग्रेजुएशन लेवल पर ये परीक्षा दी थी। एसएससी ने कहा है कि परीक्षा के दौरान कुछ कैंडिडेट्स ने टेक्निकल प्रॉब्लम्स की शिकायत दर्ज की है।
ये कैंडिडेट्स देंगे दोबारा एग्जाम
एसएससी की ओर से कहा गया है कि जिन कैंडिडेट्स ने एग्जाम के दौरान टेक्निकल प्रॉब्लम की शिकायत की थी, उनकी पहचान कर ली गई है और उन्हें रीएग्जाम का मौका दिया जाएगा। इन कैंडिडेट्स को 1 अगस्त तक दूसरी पालियों में एग्जाम देने का मौका दिया गया है। इसके साथ ही 2 अगस्त को भी ऐसे कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम का आयोजन किया गया था।
ये भी पढ़ें :- स्टाफ नर्स के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 13 अगस्त से भरे जाएंगे फॉर्म, योग्य उम्मीदवार करें आवेदन
साथ ही एसएससी ने आगे कहा है कि ऐसे ही कुछ कैंडिडेट्स को शुक्रवार 29 अगस्त 2025 को परीक्षा देने का एक और अवसर उपलब्ध करवाया जाएगा। जिसकी इंफॉर्मेंशन उनके मोबाइल नंबर और ईमेल के जरिए दी जा चुकी है। ऐसे कैंडिडेट्स 26 अगस्त तक अपना एडमिड कार्ड डाउनलोड कर पाएगे। एसएससी ने कहा है कि जिसको मद्देनजर रखते हुए 13 अगस्त से शुरु हो रही एसएससी सीजीएल एग्जाम को पोस्टपोन करने का फैसला लिया गया है।
Ssc cgl exam 2025 postponed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














