स्टाफ नर्स के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 13 अगस्त से भरे जाएंगे फॉर्म, योग्य उम्मीदवार करें आवेदन

WBHRB Staff Nurse Recruitment 2025 : स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड की ओर से, पश्चिम बंगाल स्टाफ नर्स ग्रेड-II के पदों पर भर्ती के लिए 2 हजार से अधिक पदों पर वैकेंसी निकली है। अप्लाई करने में न करें देरी...
WBHRB Staff Nurse Recruitment 2025 Bumper recruitment for the posts of Staff Nurse
WBHRB-2025 नर्सिंग स्टाफ में बंपर वैकेंसी
Published on
Updated on

Bumper Recruitment For The Posts Of Staff Nurse : स्वास्थ्य भर्ती बोर्ड की ओर से, पश्चिम बंगाल स्टाफ नर्स ग्रेड-II के पदों पर भर्ती के लिए 2 हजार से अधिक पदों पर भर्ती निकली है। नर्सिंग के क्षेत्र में अगर आप भी अपना करियर संवारना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक अच्छा मौका है। अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं तो आप 13 अगस्त से इन पदों पर भर्ती के लिए अप्लाई कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास बीएससी नर्सिंग की डिग्री होनी चाहिए।

जानकारी के अनुसार स्टाफ नर्स के कुल 2582 पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 13 अगस्त, सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी। साथ ही इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 03 सितंबर, 2025 तय की गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार पात्रता मानदंड की जांच कर लें और निर्धारित फीस का भुगतान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.hrb.wb.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द करें।

इतनी मिलेगी सैलरी

नर्सिंग का क्षेत्र हमेशा से एक नोबेल क्षेत्र माना जाता रहा है। चिकित्सा से जुड़ा यह फील्ड सेवाभाव को अपने अंदर समेटे रहता है। इस फील्ड को चुनने वाले छात्र डिग्री के साथ ही लोगों की सेवा की भावना भी रखते हैं।

24 घंटे की इस शिफ्ट वाली जॉब में अब सरकार भी ध्यान दे रही है। शुरूआती सैलरी भी अन्य क्षेत्रों की तरह ही सम्मानजनक है। इस निकली बंपर भर्ती में,  स्टाफ नर्स ग्रेड-II के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 39,500 रुपए से लेकर  29,800 रुपए प्रदान किए जाएंगे।

पदों के लिए यह योग्यता जरूरी

-स्टाफ नर्स के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी नर्सिंग उत्तीर्ण की हो।

-इसके अलावा, कैंडिडेट ने वेस्ट बंगाल नर्सिंग काउंसलिंग में फीमेल नर्स मिडवाइफरी के रूप में स्वंय को पंजीकृत कराया हो।

-साथ ही उम्मीदवारों को बंगाली या नेपाली भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए।

-आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से 39 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

-एससी व एसटी उम्मीदवारों को आयु-सीमा में 5 वर्ष की छूट और ओबीसी उम्मीदवीरों को आयु-सीमा में 3 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 210 रुपए का ऑनलाइन भुगतान करना होगा।

चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में किया जाएगा। शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए उम्मीदवारों का मूल्यांकन 75 अंकों के आधार पर, अनुभव का मूल्यांकन 10 अंकों के आधार पर और इंटरव्यू का मूल्यांकन 15 अंकों के आधार पर किया जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com