NTA CSIR NET Answer Key 2026: जल्द जारी होगी CSIR नेट परीक्षा की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट, ऐसे कर सकेंगे चेक
CSIR NET Answer Key Download: NTA जल्द ही CSIR NET 2026 परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी करेगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोर चेक और आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।
- Written By: करुणा नंद शाहवाल
सीएसआईआर नेट परीक्षा (सोर्स- एआई नीर्मित)
NTA CSIR NET Answer Key 2026: सीएसआईआर नेट (CSIR NET) 2026 परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही CSIR NET उत्तर कुंजी 2026 और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट जारी करने जा रही है। उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर लॉगिन कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकेंगे और संभावित स्कोर का अनुमान लगा पाएंगे। इस वर्ष CSIR NET परीक्षा का आयोजन 17 और 18 जुलाई 2026 को देशभर के 222 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर दो शिफ्ट में किया गया था।
प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवार यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति रखते हैं, तो NTA द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए प्रति प्रश्न निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद एजेंसी फाइनल आंसर की जारी करेगी और उसी के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आंसर की और रिजल्ट से जुड़े सभी अपडेट के लिए नियमित रूप से NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
कब जारी होगी CSIR NET Answer Key?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही सीएसआईआर नेट (CSIR NET) परीक्षा की उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ (PDF) जारी करने वाला है। आंसर की जारी होने के बाद अभ्यर्थी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी होते ही अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए इसमें डायरेक्ट लॉगिन लिंक (Login Link) भी मौजूद करा दिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
IIT खड़गपुर की नई पहल: प्लेटिनम जुबली स्कीम के तहत बढ़ेंगी MTech की सीटें, बिना GATE के भी मिलेगा एडमिशन
छात्रों को नहीं करना पड़ेगा दीक्षांत समारोह का इंतजार: रिजल्ट आते ही डिजिलॉकर पर मिलेंगे डिग्री
सरकारी स्कूलों में यूनिफॉर्म बांटने में भेदभाव: PM श्री के छात्रों को पूरा अनुदान, समग्र शिक्षा वालों को आधा
नवभारत विशेष: पेपर लीक माफिया पर शिकंजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट 3 माह में सुनाएंगे फैसला
उत्तर कुंजी पर दर्ज करा सकेंगे आपत्ति
बता दें कि अगर किसी भी अभ्यर्थी को एनटीए द्वारा जारी की गई उत्तर कुंजी (Answer Key) में किसी भी प्रश्न या उत्तर को लेकर किसी भी प्रकार का ऑब्जेक्शन है, तो अभ्यर्थी एनटीए द्वारा निश्चित समय सीमा के भीतर अपनी समस्याओं को दर्ज करा सकता है। आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रत्येक उम्मीदवारों को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की तरफ से उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन लिंक का उपयोग करना होगा। इसमें प्रत्येक आपत्ति को दर्ज कराने के लिए निर्धारित शुल्क भी ऑनलाइन के माध्यम से जमा करना होगा।
कैसे चेक करें CSIR NET Answer Key
सीएसआईआर नेट आंसर की चेक करने और डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है:
- सबसे पहले NTA CSIR NET की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए CSIR NET Answer Key 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड दर्ज करें।
- आपकी रिस्पॉन्स शीट और आंसर की स्क्रीन पर खुल जाएगी, जिसे आप आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
- अंत में, जारी की गई प्रोविजनल आंसर की से अपने उत्तरों का मिलान करके अपने संभावित अंकों की गणना कर लें।
CSIR NET Answer Key से चेक करें स्कोर
CSIR NET परीक्षा में अपने संभावित अंक जानने के लिए उम्मीदवारों को पहले मार्किंग स्कीम समझनी होगी। अपनी सब्जेक्ट वाइज एग्जाम स्कीम के अनुसार सही उत्तर के अंक और गलत उत्तर पर होने वाली नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखकर स्कोर की गणना करें। इसके लिए उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट में दिए गए उत्तरों का मिलान प्रोविजनल आंसर की में दिए गए सही विकल्प से करें और उसी आधार पर संभावित स्कोर निकालें।
कैटेगरी के अनुसार क्वालिफाइंग मार्क्स
सीएसआईआर नेट परीक्षा में क्वालिफाई करने के लिए अभ्यर्थीयों को दोनों पेपर में कुल मिलाकर अपनी कैटेगरी के हिसाब से निश्चित न्यूनतम अंक प्राप्त करने होते हैं। जिसमें General/OBC कैटेगरी के लिए कम से कम 33% अंक, जबकि SC / ST / PwD / Transgender: कम से कम 25% अंक।
ये भी पढ़ें- NTA Recruitment: बड़े बदलावों के बीच NTA ने निकाली जनरल मैनेजर और यंग प्रोफेशनल की भर्ती, जानें पूरी डिटेल
फाइनल आंसर की के बाद आएगा रिजल्ट
- उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) फाइनल आंसर की जारी करेगी।
- इसी फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर CSIR NET 2026 का परिणाम (Result) तैयार किया जाएगा।
NTA वेबसाइट पर रखें नजर
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम (Result) और आंसर की (Answer Key) से जुड़ी किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए एनटीए (NTA) की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक करते रहें।
