Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

छात्रों को नहीं करना पड़ेगा दीक्षांत समारोह का इंतजार: रिजल्ट आते ही डिजिलॉकर पर मिलेंगे डिग्री

DigiLocker Degrees: महाराष्ट्र के सार्वजनिक विश्वविद्यालयों को 31 जुलाई तक परीक्षा परिणाम व शैक्षणिक क्रेडिट APAAR ID से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। डिग्री-डिप्लोमा भी अब सीधे डिजिलॉकर पर उपलब्ध होंगे।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jul 27, 2026 | 03:06 PM

अपार आईडी, डिजिलॉकर, परीक्षा परिणाम, सांकेतिक फोटो (सोर्स: एआई फोटो)

Follow Us
Follow Us:

University Results APAAR Integration: नागपुर सार्वजनिक विश्वविद्यालयों को जून 2026 तक आयोजित सभी परीक्षाओं के परिणाम और शैक्षणिक क्रेडिट (श्रेयांक) विद्यार्थियों की अपार आईडी से जोड़कर 31 जुलाई तक अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराने के निर्देश उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने दिए हैं। साथ ही परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद दीक्षांत समारोह का इंतजार किए बिना विद्यार्थियों के डिग्री एवं डिप्लोमा प्रमाणपत्र डिजिलॉकर पर उपलब्ध कराने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।

अपार आईडी में महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर

इस संबंध में हाल ही में उच्च शिक्षा विभाग में आयोजित बैठक में राज्यभर की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में ‘एक देश, एक विद्यार्थी पहचान’ नीति के तहत अपार आईडी और डिजिलॉकर की प्रगति की समीक्षा की गई। इसमें बताया गया कि राज्य में अब तक 2।67 करोड़ विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाई जा चुकी है, जिससे राज्य देश में दूसरे स्थान पर है। वहीं 39।67 लाख शैक्षणिक क्रेडिट सफलतापूर्वक हस्तांतरित किए जा चुके हैं।

छात्रों को करना पड़ता है इंतजार

दरअसल, परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों को डिग्री प्रमाणपत्र के लिए दीक्षांत समारोह का इंतजार करना पड़ता है। इससे उच्च शिक्षा, विभिन्न प्रवेश प्रक्रियाओं तथा विदेश में अध्ययन के इच्छुक विद्यार्थियों को समय पर प्रमाणपत्र नहीं मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सम्बंधित ख़बरें

Akola News: अकोला में शिंदे सेना नेता मोहसिन शेख का निधन, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

मुंबई एयरपोर्ट पर फर्जी भारतीय पासपोर्ट के साथ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, पत्नी के एक कॉल से खुला राज

Akola News: मोर्णा नदी विकास परियोजना DPR में खामियां, केंद्र से मंजूरी फिर अटकी

नागपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए नर्क जैसे हालात: अतिक्रमण, ऑटो चालकों की दबंगई से जनता त्रस्त

यह भी पढ़ें:-नागपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए नर्क जैसे हालात: अतिक्रमण, ऑटो चालकों की दबंगई से जनता त्रस्त

इसी को ध्यान में रखते हुए सभी विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वे जून 2026 तक आयोजित सभी परीक्षाओं के परिणाम और शैक्षणिक क्रेडिट 31 जुलाई तक विद्यार्थियों की अपार आईडी से लिंक कर वेबसाइट पर उपलब्ध कराएं, साथ ही दीक्षांत समारोह की प्रतीक्षा किए बिना डिग्री और डिप्लोमा प्रमाणपत्र डिजिलॉकर पर जारी किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को समय पर डिजिटल प्रमाणपत्र उपलब्ध हो सकें, इसके अलावा विद्यार्थियों के सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों और शैक्षणिक क्रेडिट को सुरक्षित एवं अद्यतन रखने के लिए डिजिलॉकर का व्यापक उपयोग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

Maharashtra universities apaar id exam results digilocker degrees july 31

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 03:06 PM

Topics:  

  • Education News
  • Maharashtra News
  • Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.