NTA Recruitment: बड़े बदलावों के बीच NTA ने निकाली जनरल मैनेजर और यंग प्रोफेशनल की भर्ती, जानें पूरी डिटेल

NTA Reforms : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संस्थागत सुधारों के तहत चार जनरल मैनेजर और 16 यंग प्रोफेशनल पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू। ये नियुक्तियां विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर की जा रही।
NTA has launched recruitment for General Manager and Young Professional posts as part of its institutional reforms.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (फोटो - गूगल इमेज)
Updated on

NTA General Manager Vacancy : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में बड़े प्रशासनिक बदलावों के बीच नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हाल ही में 47 अधिकारियों को हटाए जाने के बाद एनटीए ने संस्थागत पुनर्गठन की दिशा में पहला बड़ा कदम उठाते हुए जनरल मैनेजर स्तर के वरिष्ठ पेशेवरों और युवा पेशेवरों (Young Professionals) की नियुक्ति का ऐलान किया है।

एनटीए की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह पूरी प्रक्रिया पूर्व इसरो प्रमुख के. राधाकृष्णन की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर शुरू की गई है। एजेंसी का कहना है कि इन नियुक्तियों का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और तकनीकी रूप से मजबूत बनाना है।

NTA ने निकाली जनरल मैनेजर और यंग प्रोफेशनल की भर्ती

एनटीए ने अनुबंध (Contract) के आधार पर चार जनरल मैनेजर पदों के लिए विज्ञापन जारी किए हैं। इन पदों का प्रारंभिक कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। भर्ती असेसमेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एंड साइकोमेट्रिक्स, टेस्ट सेंटर नेटवर्क एंड ऑपरेशंस, इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी तथा सतर्कता, जांच एवं फोरेंसिक जैसे महत्वपूर्ण विभागों के लिए की जाएगी।

प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी विशेषज्ञता और कार्य अनुभव निर्धारित किया गया है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य परीक्षा संचालन, साइबर सुरक्षा, टेस्ट सेंटर प्रबंधन और जांच प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना है, ताकि भविष्य में परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों पर रोक लगाई जा सके।

इन पदों का प्रारंभिक कार्यकाल तीन वर्ष का होगा

इसके साथ ही एनटीए पहली बार संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के प्रतिभा सेतु (Pratibha Setu) पोर्टल के माध्यम से 16 युवा पेशेवरों की नियुक्ति भी करेगा। यह अवसर उन उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा में भाग लिया है और प्रतिभा सेतु पोर्टल पर पंजीकृत हैं।

इन 16 पदों में 12 पद अकादमिक रिसर्च, 2 पद लीगल रिसर्च और 2 पद फाइनेंस एवं अकाउंट्स के लिए निर्धारित किए गए हैं। एनटीए का कहना है कि यह पहल संस्थागत क्षमता बढ़ाने और विशेषज्ञ प्रतिभाओं को जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हाल के सुधारों के बाद एजेंसी परीक्षा प्रणाली को UPSC की तर्ज पर अधिक भरोसेमंद और जवाबदेह बनाने की दिशा में लगातार बदलाव कर रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com