Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IIT खड़गपुर की नई पहल: प्लेटिनम जुबली स्कीम के तहत बढ़ेंगी MTech की सीटें, बिना GATE के भी मिलेगा एडमिशन

IIT Kharagpur: IIT खड़गपुर ने 75वें स्थापना वर्ष पर 'डायरेक्टर्स प्लेटिनम जुबली स्कीम' शुरू की है। सत्र 2026-27 के लिए उभरते तकनीकी क्षेत्रों में MTech की सीटें बढ़ाई जाएंगी।

  • Written By: करुणा नंद शाहवाल
Updated On: Jul 27, 2026 | 03:41 PM

आईआईटी खड़गपुर (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

IIT Kharagpur MTech Admission 2026: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर ने अपने 75वें स्थापना वर्ष के अवसर पर ‘डायरेक्टर्स प्लेटिनम जुबली स्कीम’ की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य अधिक छात्रों को पोस्टग्रेजुएट इंजीनियरिंग शिक्षा का अवसर उपलब्ध कराना और देश के लिए कुशल तकनीकी कार्यबल तैयार करना है। इस योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 से चुनिंदा MTech कार्यक्रमों में सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी। नई सीटें विशेष रूप से उन विभागों में जोड़ी गई हैं, जो उभरती हुई और तेजी से विकसित हो रही तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े हैं।

संस्थान ने इस निर्णय की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट के माध्यम से साझा की है। इन अतिरिक्त सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया सामान्य MTech एडमिशन प्रक्रिया के अनुसार ही होगी। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास वैध GATE स्कोर होना अनिवार्य होगा। वहीं, जिन छात्रों ने किसी भी IIT से 10-पॉइंट स्केल पर 8.0 या उससे अधिक CGPA के साथ स्नातक की डिग्री पूरी की है, वे बिना GATE स्कोर के भी आवेदन करने के पात्र होंगे। संस्थान का मानना है कि यह पहल तकनीकी शिक्षा और अनुसंधान को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

आईआईटी खड़गपुर जिन 10 प्रमुख क्षेत्रों में यह एम.टेक प्रोग्राम ऑफर कर रहा है, वे नीचे दिए गए हैं

  • कंप्यूटर साइंस और डेटा प्रोसेसिंग (Computer Science and Data Processing)
  • सिग्नल प्रोसेसिंग और मशीन लर्निंग (Signal Processing and Machine Learning)
  • कंट्रोल सिस्टम इंजीनियरिंग (Control Systems Engineering)
  • बायोटेक्नोलॉजी और बायोकेमिकल इंजीनियरिंग (Biotechnology and Biochemical Engineering)
  • रिन्यूएबल एनर्जी टेक्नोलॉजीज़ (Renewable Energy Technologies)
  • क्रायोजेनिक इंजीनियरिंग (Cryogenic Engineering)
  • इंस्ट्रूमेंटेशन और इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रॉनिक्स (Instrumentation and Integrated Electronics)
  • एयरोस्पेस इंजीनियरिंग (Aerospace Engineering)
  • इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट (Industrial Engineering and Management)
  • अर्थ सिस्टम साइंस और टेक्नोलॉजी (Earth System Science and Technology)
Important Announcement from IIT Kharagpur — Director’s Platinum Jubilee Scheme on Special Admission Opportunities for Inclusive Postgraduate Education As we mark 75 years of excellence, IIT Kharagpur is creating additional https://t.co/UmO73UDYSf seats for 2026–27 across… pic.twitter.com/1Wo0J1U4TJ — IIT Kharagpur (@IITKgp) July 26, 2026

सम्बंधित ख़बरें

छात्रों को नहीं करना पड़ेगा दीक्षांत समारोह का इंतजार: रिजल्ट आते ही डिजिलॉकर पर मिलेंगे डिग्री

सरकारी स्कूलों में यूनिफॉर्म बांटने में भेदभाव: PM श्री के छात्रों को पूरा अनुदान, समग्र शिक्षा वालों को आधा

नवभारत विशेष: पेपर लीक माफिया पर शिकंजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट 3 माह में सुनाएंगे फैसला

UPSC Vacancy 2026: दिल्ली शिक्षा विभाग में 828 प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल पदों पर भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन

IIT खड़गपुर MTech एडमिशन प्रक्रिया और योग्यता 2026-27

प्रवेश प्रक्रिया:

रेगुलर एडमिशन प्रक्रिया के अनुसार जो एम.टेक MTech एडमिशन प्रक्रिया के लिए होता है।

योग्यता:

GATE स्कोर होना आवश्यक है।

या फिर, किसी भी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Indian Institute Of Technology) से 10-पॉइंट स्केल पर 8.0 या उससे अधिक CGPA के साथ ग्रेजुएशन पूरा करने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- CAT 2026: 3 अगस्त से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, 29 नवंबर को परीक्षा; जानिए पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

IIT खड़गपुर MTech एडमिशन 2026-27 – जरूरी निर्देश

आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स को सीटों की जानकारी, योग्यता के नियम, महत्वपूर्ण तारीखें और एडमिशन शेड्यूल के लिए IIT खड़गपुर की आधिकारिक वेबसाइट लगातार चेक करते रहना चाहिए।

Iit kharagpur directors platinum jubilee scheme mtech admission 2026

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 27, 2026 | 03:41 PM

Topics:  

  • Education News
  • Engineers
  • IIT
  • Indian Education

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.