-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Konkan Railway Recruitment 2024 Registration Start Apply Now
कोंकण रेलवे ने गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के युवाओं के लिए निकाली बंपर भर्तियां, अभी करें अप्लाई
- Written By: प्रिया जैस
Konkan Railway Recruitment 2024 Registration: रेलवे में नौकरी खोज रहे युवाओं के लिए खुशखबरी आयी है। हाल ही में कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड ने कई पदों की भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है, इसके तहत कई खाली पदों को योग्य उम्मीदवारों के चयन से भरा जाएगा।

रेलवे नौकरी (सौजन्य-पिनटरेस्ट)
नवभारत डेस्क: रेलवे में नौकरी खोज रहे युवाओं के लिए खुशखबरी आयी है। हाल ही में कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड ने कई पदों की भर्ती के लिए नोटिस जारी किया है, इसके तहत कई खाली पदों को योग्य उम्मीदवारों के चयन से भरा जाएगा। इस पद के लिए आवेदन शुरू हो चुके है इसलिए वे उम्मीदवार जो इस पद के लिए आवेदन करने के इच्छुक है वे जल्द-से-जल्द इसके लिए आवेदन करें।
इस पद के लिए अप्लाई करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट konkanrailway.com.पर जाना होगा। यहां से आपको इस पद और आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी मिल जाएगी। साथ ही भर्ती से संबंधित अपडेट्स के लिए समय-समय पर इस ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहे।
भर्ती से जुड़ी जरुरी जानकारी
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 190 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों में सीनियर सेक्शन इंजीनियर, टेक्नीशियन, असिस्टेंट लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, गुड्स ट्रेन मैनेजर, कमर्शियल सुपरवाइजर, ट्रैक मेंटेनर और पॉइंट मैन के पद शामिल है। इस बात का ध्यान रहें कि इस पद के लिए केवल गोवा, महाराष्ट्र और कर्नाटक के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं मां बनना चाहती हूं…’ आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश ने मचाई हलचल, क्या जल्द लेंगी शादी का फैसला?
No Maida Samosa Recipe: समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी
Andhra Pradesh News: घुटने की सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती हुए बालकृष्ण, मिलने पहुंचे सीएम चंद्रबाबू नायडू
क्या शाह ने दी पैलेट गन चलाने की मंजूरी? राहुल गांधी ने गृहमंत्री को लिखा खत, पुलिस कार्रवाई पर मांगी जवाबदेही
आवेदन की आखिरी तारीख
कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा जारी इस भर्ती आवेदनों की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है। इस भर्ती की लिंक 6 अक्टूबर को रात 11.59 बजे तक चालू रहेगी इसलिए उम्मीदवारों को इस समय सीमा से पहले आवेदन भरना है।
यह भी पढ़ें- रेलवे में नौकरी करने का शानदार मौका, RRB एनटीपीसी भर्ती के लिए शुरु हुए आवेदन, जल्दी करें
भर्ती के लिए पात्रता
कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड के इन पदों पर आवेदन करने के लिए पदों के अनुसार सभी की क्वालिफिकेशन अलग-अलग है। ये जानने के लिए आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करना होगा। आयु सीमा की बात करें तो इस भर्ती के लिए 18 साल से 36 साल तक के उम्मीदवार इस पद के लिए अप्लाई कर सकते है। ध्यान रहें उम्मीदवारों के आयु की गिनती 1 अगस्त 2024 से होगी। आरक्षित श्रेणी के लिए सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट रहेंगी।
आवेदन शुल्क और सैलरी
इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के लिए 885 रुपये शुल्क रखा गया है। इस पद के लिए आरक्षित और महिला उम्मीदवारों को भी शुल्क देना होगा, ये शुल्क परीक्षा में बैठने के बाद वापस कर दिया जाएगा। पद के मुताबिक सभी की सैलरी अलग-अलग होगी।
यह भी पढ़ें- ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स में नौकरी करने का मौका न चूक जाएं, इतनी मिल रही है सैलरी
चयन प्रक्रिया
इन पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों की सबसे पहले लिखित परीक्षा होगी। इसके बाद एप्टीट्यूड टेस्ट में पास होने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन किया जाएगा। ये प्रक्रिया पद के हिसाब से बदल भी सकती है। इन सभी चरणों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों का चयन इस भर्ती के लिए किया जाएगा।
Konkan railway recruitment 2024 registration start apply now
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘मैं मां बनना चाहती हूं…’ आम्रपाली दुबे की ख्वाहिश ने मचाई हलचल, क्या जल्द लेंगी शादी का फैसला?
Jul 26, 2026 | 12:54 PMNo Maida Samosa Recipe: समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी
Jul 26, 2026 | 12:52 PMAndhra Pradesh News: घुटने की सर्जरी के बाद अस्पताल में भर्ती हुए बालकृष्ण, मिलने पहुंचे सीएम चंद्रबाबू नायडू
Jul 26, 2026 | 12:52 PMक्या शाह ने दी पैलेट गन चलाने की मंजूरी? राहुल गांधी ने गृहमंत्री को लिखा खत, पुलिस कार्रवाई पर मांगी जवाबदेही
Jul 26, 2026 | 12:50 PMयह भाजपा बनाम भारत की लड़ाई है, अभिनंदन मोर्चा में गरजे उद्धव, मुंबई की सड़कों पर जुटा ऐतिहासिक जनसैलाब
Jul 26, 2026 | 12:47 PMडिंडौरी में पंचायत का फरमान: 85 हजार वसूले और कर दिया सामाजिक बहिष्कार, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
Jul 26, 2026 | 12:38 PMNepal ID Card: नेपाल की बड़ी मांग, भारत आने-जाने के लिए नेपालियों को NID कार्ड से मिले भारी छूट
Jul 26, 2026 | 12:34 PMवीडियो गैलरी

5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM
अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM










