ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स में नौकरी करने का मौका न चूक जाएं, इतनी मिल रही है सैलरी

अगर आप आयुष कंसल्टेंट के तौर पर काम करना चाहते है, तो आप भारतीय मानक ब्यूरो में चल रही रिक्रूटमेंट ड्राइव का हिस्सा बन सकते है। इस पद पर नियुक्ति के लिए आप ऑनलाइन फॉर्म भर सकते है।
Bureau of Indian Standards Consultant Recruitment 2024
भारतीय मानक ब्यूरो (सौजन्य : सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली : भारत का राष्ट्रीय मानक निर्धारित करने वाला संगठन भारतीय मानक ब्यूरो में कंसल्टेंट के पदों पर भर्ती निकली है। इस पद के लिए योग्य कैंडिडेटों से आवेदन भरने की मांग की गई है। अगर आप इन पदों के लिए फॉर्म भरना चाहते है, तो आप बीआईएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स में कंसल्टेंट पद के लिए आवेदन करने के लिए आपको 27 सितंबर 2024 के पहले फॉर्म भरना जरूरी होगा। ये फॉर्म भरने की आखिरी तारीख होगी, आप इसके पहले अप्लाई कर सकते है। आपको बता दें कि इस रिक्रूटमेंट ड्राइव की मदद से कुल 97 पदों पर कंसल्टेंट पद के लिए नियुक्ति की जाएगी।

इस पद के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

भारतीय मानक ब्यूरो में ये पद आयुष कंसल्टेंट पद के लिए किए जा रहे है। अगर आप किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से आयुष में बीयूएमएस की डिग्री लो. सेंट्रल यूनिवर्सिटी, स्टेट यूनिवर्सिटी दोनों में से किसी से भी पढ़ाई करे हो, तो आप इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन फॉर्म के जरिए कर सकते है आवेदन

ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स में निकले इन पदों के लिए अप्लाई करने के लिए आपको ऑनलाइन फॉर्म भरना जरूरी होगा। ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आपको ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स की आधिकारिक वेबसाइट bis.gov.in. पर लॉगिन करना होगा। इस वेबसाइट पर आप ऑनलाइन आवेदन की सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। साथ ही इसमें आपको सारी अपडेट भी पता चल जाएगी।

इस पद के लिए कितनी सैलरी मिलेगी

इस पद पर नियुक्त होने वाले आवेदक को 75,000 रुपये महीने तक की सैलरी मिलेगी। आपको बता दें कि ये सैलरी की राशि फिक्स रहेगी, इसमें किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं होगा। आपको जानकारी दे की इस वैकेंसी की अवधि 1 साल तक के लिए होगी। ये नौकरी कॉन्टैक्ट बेसिस होगी और आवेदक को 1 साल की समयावधि के लिए नौकरी पर रखा जाएगा। अगर आपका इस नौकरी के लिए चयन होता है, तो आपको दिल्ली एनसीआर में रहना होगा। इस पद पर अप्लाई करने की अधिकतम उम्र सीमा 65 साल होगी।

कोई फीस नहीं देना होगी

अगर आप ऑनलाइन आवेदन भरना चाहते है, तो इसके लिए आपको किसी भी प्रकार की फीस का भुगतान नहीं करना होगा। इस नौकरी के लिए 7 सितंबर से आवेदन भरना शुरू होगा और इसे अप्लाई करने की आखिरी तारीख 27 सितंबर होने वाली है। साथ ही इससे जुड़े एप्लीकेशन में ये बात साफ तौर पर लिखी गई है कि आखिरी तारीख निकलने के बाद कोई आवेदन स्वाकार नहीं किया जाएगा। अगर आप अपना कोई सुझाव या शिकायत दर्ज करना चाहते है, तो consultant.hrd@gov.in इस पर अपना ईमेल भेज सकते है।

Navbharat Live
navbharatlive.com