-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Career »
- Ibps Po Recruitment 2025 Know Full Details And How To Apply
IBPS में PO के 5208 पदों पर निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
- Written By: प्रीति शर्मा
IBPS PO 2025 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। जिसमें कुल 5208 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। विभिन्न सरकारी बैंक में नौकरी पाने के लिए यह सुनहरा अवसर है।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. सोशल मीडिया)
बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने बैंक प्रोबेशनरी ऑफिसर यानि PO के 5208 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बता दें कि आवेदन करने की प्रक्रिया 1 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है। भर्ती चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी जिसमें उम्मीदवारों को प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू क्लियर करना होगा।
किन बैंकों के लिए निकली भर्ती
आईबीपीएस में पीओ के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा में 1000 पद, बैंक ऑफ इंडिया में 700 पद, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 1000 पद, केनरा बैंक में 1000 पद, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 500 पद, पंजाब नेशनल बैंक में 200 पद, पंजाब एंड सिंध बैंक में 538 पद और इंडियन ओवरसीज बैंक में 450 पदों में भर्ती की जाएगी। अगर आप भी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, तो आईबीपीएस पीओ ऑफिसर का फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। बता दें कि फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 21 जुलाई 2025 है।
जिन लोगों ने मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री या समकक्ष योग्यता प्राप्त उम्मीदवार फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। आईबीपीएस में पीओ की भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा उम्र सीमा में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी मिलेगी। आईबीपीएस पीओ प्रोबेशनरी ऑफिसर/ मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए मासिक सैलरी ₹ 48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920 के आधार पर दी जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
UPPSC ने UP PET और असिस्टेंट प्रोफेसर समेत कई बड़ी भर्ती परीक्षाओं की तारीखें जारी की, देखें पूरी लिस्ट
Nalanda University Recruitment: नालंदा विश्वविद्यालय में नॉन-टीचिंग के 9 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया
MPESB Group 2 Recruitment 2026: 2106 पदों पर भर्ती, पटवारी समेत कई विभागों में आवेदन शुरू
AIIMS Bathinda Recruitment 2026: फैकल्टी के 77 पदों पर भर्ती, ₹2.20 लाख तक मिलेगी सैलरी
जरूरी दस्तावेज
- ग्रेजुएशन की मार्कशीट
- उम्मीदवारों का आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो विद सिग्नेचर
- जाति प्रमाण पत्र
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- कितना होगा आवेदन शुल्क
आईबीपीएस के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी देना होगा। अगर आप अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पीडब्ल्यूडी से हैं तो आवेदन शुल्क 175 रुपए रहेगा। वहीं, सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए तय किया गया है। बता दें कि फीस का भुगतान सिर्फ ऑनलाइन करना होगा।
यह भी पढ़ें:- JNU में PhD एडमिशन: 7 जुलाई तक होगा रजिस्ट्रेशन, छात्रसंघ ने शुरू की भूख हड़ताल
कैसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होम पेज सीआरपी पीओ/एमटी पर क्लिक क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जिसमें प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए सामान्य भर्ती प्रक्रिया वाली अधिसूचना पर क्लिक करें।
- इसके बाद नए रजिस्ट्रेशन की लिंक पर क्लिक करें।
- रेजिस्ट्रेशन करते वक्त सारी जानकारी भरें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
- इसके बाद फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
अगर आप भी सरकारी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं, तो बिना देरी किए इन भर्ती का लाभ उठा सकते हैं। जिसकी पूरी जानकारी आपको आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगी।
Ibps po recruitment 2025 know full details and how to apply
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुनेत्रा पवार को गूंगी गुड़िया कहने पर इतना बवाल क्यों? इंदिरा गांधी के सवाल पर विजय वडेट्टीवार का जवाब
Aug 05, 2026 | 11:02 AMगलतियां बताए तो राम-विरोधी, करप्शन बताए तो देश-विरोधी! संसद के बाहर कांग्रेस का बड़ा मार्च, जवाबदेही की मांग
Aug 05, 2026 | 11:01 AMAwarapan 2 Update: इमरान हाशमी ने तोड़ी चुप्पी, ‘अवारापन 2’ पोस्टपोन नहीं, ट्रेलर को लेकर भी किया खुलासा
Aug 05, 2026 | 10:56 AMयवतमाल पुलिस के हत्थे चढे साइबर ठगी के तीन मास्टरमाइंड, पुणे से लेकर राजस्थान तक है इनका साइबर रैकेट
Aug 05, 2026 | 10:53 AMसावधान… WhatsApp से हो रही है जासूसी! लाखों अकाउंट अचानक हुए ब्लॉक, प्राइवेसी पर उठे सवाल; जानें पूरा विवाद
Aug 05, 2026 | 10:53 AMनासिक हाईवे पर FDA की बड़ी स्ट्राइक! भिवंडी जा रहा ₹79 लाख का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू जब्त
Aug 05, 2026 | 10:50 AMआजाद भारत के पहले टेस्ट कप्तान लाला अमरनाथ, जिन्होंने बदल दी भारतीय क्रिकेट की तस्वीर, दर्ज है कई रिकॉर्ड
Aug 05, 2026 | 10:39 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














