सरकारी डॉक्टर बनने का सपना देखने वालों के लिए गुड न्यूज, UPSC ने जारी किया CMS परीक्षा का नोटिफिकेशन

UPSC CMS 2026 Notification: UPSC ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) परीक्षा 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
UPSC Releases Notification for CMS Exam
UPSC (Image- Social Media)
Updated on

CMS Exam 2026: देश में सरकारी डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार अब यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 है।

CMS परीक्षा क्या है?

कंबाइंड मेडिकल सर्विस (CMS) परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है, जो सरकारी विभागों में डॉक्टर के रूप में काम करना चाहते हैं। इस परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और सेवाओं में डॉक्टरों की भर्ती की जाती है। हर साल हजारों मेडिकल ग्रेजुएट इस परीक्षा में भाग लेते हैं और इस बार भी बड़ी संख्या में आवेदन की उम्मीद है।

आवेदन के लिए योग्यता

  • उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए।

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट

एससी/एसटी: 5 साल ओबीसी: 3 साल

रजिस्ट्रेशन फीस

  • सामान्य और अनारक्षित वर्ग: 200 रुपये
  • महिला उम्मीदवार, एससी/एसटी और दिव्यांग उम्मीदवार: पूरी फीस छूट

परीक्षा की तिथि और चयन प्रक्रिया

परीक्षा संभावित रूप से 2 अगस्त 2026 को देश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। चयन दो चरणों में होगा। इसमें पहले लिखित परीक्षा- दो पेपर, कुल 500 अंक के होंगे इसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा, जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल हुए होंगे। UPSC द्वारा इन दोनों चरणों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

1. यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. होमपेज पर CMS परीक्षा से संबंधित रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।

3. मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

4. यदि फीस लागू है तो उसका भुगतान करें।

5. आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें।

Navbharat Live
navbharatlive.com