- Hindi News »
- Career »
- Hp 10th Board Results Declare Saina Thakur At Top Approx 80 Percent Students Pass
हिमाचल प्रदेश 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, साइना ठाकुर बनी टॉपर, 79.8 प्रतिशत छात्र हुए पास
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
भवारना के न्यूगल मॉडल स्कूल की साइना ठाकुर ने 99.43 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। रिधिमा शर्मा 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। दो छात्रों ने 99.14 % अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो - सोशल मीडिया
शिमला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 15 मई दिन गुरुवार को 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम जारी किए। इस साल के एचपी 10वीं बोर्ड एग्जाम में 79.8 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। कुल 117 छात्र टॉप 10 में अपनी जगह बनाएं हैं, जिनमें से 88 छात्राएं हैं।
भवारना के न्यूगल मॉडल स्कूल की साइना ठाकुर ने 99.43 प्रतिशत अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। रिधिमा शर्मा 99.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। मॉडर्न पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, स्वारघाट की मुदिता शर्मा और मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, घुमारवीं की प्रियंका शर्मा ने 99.14 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
बोर्ड के अध्यक्ष और कांगड़ा के डिप्टी कमिश्नर हेमराज बैरवा और बोर्ड सचिव डॉ. (सेवानिवृत्त मेजर) विशाल शर्मा ने धर्मशाला में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजों की घोषणा की। इससे पहले मंगलवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित किए।
सम्बंधित ख़बरें
West Bengal 12th Result OUT: बंगाल बोर्ड के 91.23% छात्र हुए पास, अद्रितो पाल ने मारी बाजी, यहां देखें रिजल्ट
हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा! 150 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रैवलर, 6 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
मणिपुर बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, 88.74 प्रतिशत छात्र पास, आधिकारिक वेबसाइट पर तुरंत करें चेक
Summer Travelling Guide: गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते है, तो यहां मिलेगा सुकून और खूबसूरत नजारा
13 मई को CBSE बोर्ड रिजल्ट हुआ था आउट
13 मई को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को बधाई दी। बिरला ने अपने संदेश में शैक्षणिक सफलता प्राप्त करने में कड़ी मेहनत, अनुशासन और ध्यान के महत्व पर प्रकाश डाला।
बिरला ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में सफल होने वाले सभी छात्रों को हार्दिक बधाई। आपकी सफलता ईमानदारी से किए गए प्रयास, अनुशासन और ध्यान को दर्शाती है।”
आ गई रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड सीबीटी 2 की परीक्षा की नई तारीख, अब इस दिन होगी एग्जाम
सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी को शुरू हुईं और क्रमशः 18 मार्च और 4 अप्रैल को समाप्त हो गईं। कक्षा 10वीं के छात्रों ने 93.66 प्रतिशत उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल किया, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा में 88.39 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों के अनुसार, इस वर्ष 91 प्रतिशत लड़कियां परीक्षा में उत्तीर्ण हुई हैं, जो लड़कों की तुलना में 5.94 प्रतिशत अधिक है। वहीं, सीबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षा में 95 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुईं, जो लड़कों की तुलना में 2.37 प्रतिशत अधिक है। कुल 22,38,827 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 20,95,467 छात्र उत्तीर्ण हुए।
Hp 10th board results declare saina thakur at top approx 80 percent students pass
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
30 जून से दिल्ली में घर-घर आएंगे BLO, राजधानी में शुरू होगा SIR, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट
May 27, 2026 | 04:46 PMICC टेस्ट रैंकिंग में बांग्लादेश का जलवा, मुशफिकुर-लिटन दास समेत इन स्टार खिलाड़ियों को हुआ बंपर फायदा
May 27, 2026 | 04:42 PMशाजापुर में 44 करोड़ रुपये की जमीन के लिए खूनी संग्राम, गार्ड ने की अंधाधुंध फायरिंग; दो घायल- देखें VIDEO
May 27, 2026 | 04:37 PMराणे को अब कोई सिरीयसली नहीं लेता; आखिर भाजपा के फायरब्रांड नेता पर क्यों भड़के इदरीस नायकवाडी?
May 27, 2026 | 04:35 PMकच्चे तेल की निर्भरता कम करने के लिए हाइड्रोजन और सौर ऊर्जा पर भारत का दांव, पूर्व BPCL प्रमुख का बड़ा बयान
May 27, 2026 | 04:33 PMक्या आप भारत से हैं? नहीं हैं तो मेरे देश से दफा हो जाओ… जानिए इस वायरल वीडियो का सच
May 27, 2026 | 04:33 PMहिंगनघाट में जंगली सूअर का आतंक: वडनेर और आजनसरा में हमला कर महिला व पुरुष को किया गंभीर रूप से घायल
May 27, 2026 | 04:31 PMवीडियो गैलरी

Trump के किस बयान पर फंस गए रुबियो, अब मचा बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














