Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PSUs में डायरेक्टर नौकरी का मौका… GATE 2027 का शेड्यूल जारी, 4 अगस्त से शुरू होंगे आवेदन; जानें पूरा प्लान

GATE 2027 Schedule: IIT मद्रास ने GATE 2027 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 14 अगस्त से आवेदन शुरू होंगे। जानें परीक्षा का पूरा शेड्यूल, पात्रता और PSU नौकरियों में इसके स्कोर के जबरदस्त फायदे।

  • Written By: अमन उपाध्याय
Updated On: Jul 21, 2026 | 02:32 PM

GATE 2027 का शेड्यूल जारी, AI फोटो

Follow Us
Follow Us:

GATE 2027 Notification Release: देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग और तकनीकी संस्थानों में दाखिले के साथ-साथ नौकरियों का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट आया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2027 का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है।

इस बार परीक्षा के आयोजन की जिम्मेदारी IIT मद्रास को सौंपी गई है। जारी सूचना के अनुसार, अभ्यर्थी 14 अगस्त 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तारीखों का विवरण

GATE 2027 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। हालांकि, जो छात्र निर्धारित समय तक फॉर्म नहीं भर पाएंगे, उन्हें 30 सितंबर तक लेट फीस के साथ आवेदन करने का मौका दिया जाएगा। आवेदनों में सुधार के लिए 14 से 21 अक्टूबर तक का समय मिलेगा। IIT मद्रास के अनुसार, परीक्षा का आयोजन फरवरी 2027 के इन तारिखों (6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी) में किया जाएगा और इसका परिणाम 19 मार्च 2027 को घोषित होगा।

सम्बंधित ख़बरें

नवी मुंबई मनपा की 132 पदों की परीक्षा अचानक स्थगित! 19 हजार से ज्यादा उम्मीदवार प्रभावित, जानें क्या है वजह

Indian Army JAG Entry 2026: LLB पास युवाओं के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, बिना लिखित परीक्षा होगी भर्ती

PNB LBO Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में 545 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती, 85,920 रुपये तक सैलरी

Union Bank Recruitment 2026: यूनियन बैंक में 395 अधिकारी पदों पर भर्ती, 47 लाख CTC तक का मौका; जानें योग्यता

GATE 2027 की क्या है योग्यता?

इस परीक्षा के लिए स्नातक के तीसरे वर्ष में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्ट, साइंस, कॉमर्स और ह्यूमैनिटीज में ग्रेजुएट छात्र भी इसके पात्र हैं। आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल और ओबीसी वर्ग के लिए यह 2000 रुपये है, जबकि लेट फीस के साथ यह 2500 रुपये हो जाएगी। वहीं SC, ST और दिव्यांग श्रेणी के लिए शुल्क 1000 रुपये (लेट फीस के साथ 1500 रुपये) तय किया गया है।

PSU में सीधी नौकरी का मौका

GATE पास करने के दो बड़े फायदे हैं। पहला, इसके जरिए IITs, NITs और IISc बैंगलोर जैसे संस्थानों में MTech/MS और PhD में दाखिला मिलता है, जिसकी वैलिडिटी तीन साल होती है। दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग (PSU) में सीधी नौकरी है। ONGC, IOCL, GAIL, और BPCL जैसी दिग्गज कंपनियां GATE स्कोर के आधार पर ही इंजीनियरों को शॉर्टलिस्ट करती हैं। PSUs में भर्ती के लिए स्कोर की वैधता एक साल तक रहती है।

यह भी पढ़ें:- Indian Army JAG Entry 2026: LLB पास युवाओं के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, बिना लिखित परीक्षा होगी भर्ती

कैरियर के खुलेंगे नए रास्ते

GATE स्कोर के जरिए छात्र केवल उच्च शिक्षा तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे ‘ग्रैजुएट इंजीनियर ट्रेनी’ के रूप में सरकारी क्षेत्रों में अधिकारी बन सकते हैं। इसमें सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल से लेकर कंप्यूटर साइंस तक की सभी प्रमुख शाखाओं के लिए अवसर होते हैं। परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अब कड़ी मेहनत का समय शुरू हो गया है, क्योंकि यह स्कोर उनके करियर को एक नई ऊंचाई दे सकता है।

Gate 2027 schedule released iit madras application process psu jobs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 21, 2026 | 02:32 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News
  • Gate

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.