Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Indian Army JAG Entry 2026: LLB पास युवाओं के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, बिना लिखित परीक्षा होगी भर्ती

Indian Army JAG Recruitment : भारतीय सेना ने JAG 125 एंट्री स्कीम के तहत लॉ ग्रेजुएट्स से आवेदन मांगे हैं। चयनित उम्मीदवारों को बिना लिखित परीक्षा सीधे लेफ्टिनेंट रैंक पर नियुक्ति मिलेगी।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 20, 2026 | 10:48 PM

भारतीय सेना (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

Indian Army JAG 125 Course : एलएलबी कर चुके युवाओं के लिए भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर है। भारतीय सेना ने जज एडवोकेट जनरल (JAG) 125 एंट्री स्कीम के तहत शॉर्ट सर्विस कमीशन (SSC) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से चयनित महिला और पुरुष उम्मीदवारों को सीधे लेफ्टिनेंट रैंक पर नियुक्ति मिलेगी।

सबसे खास बात यह है कि इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। इच्छुक उम्मीदवार 17 अगस्त 2026 तक भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 10 पद भरे जाएंगे और चयनित अभ्यर्थियों को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA), चेन्नई में 48 सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

LLB पास युवाओं के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ एलएलबी (3 वर्षीय या 5 वर्षीय) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके अलावा CLAT PG 2026 का वैध स्कोर भी जरूरी होगा। उम्मीदवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया या संबंधित राज्य बार काउंसिल में एडवोकेट के रूप में पंजीकरण के योग्य होना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

PNB LBO Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में 545 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती, 85,920 रुपये तक सैलरी

Union Bank Recruitment 2026: यूनियन बैंक में 395 अधिकारी पदों पर भर्ती, 47 लाख CTC तक का मौका; जानें योग्यता

महाराष्ट्र के लॉ कॉलेजों की खुली पोल, 103 के पास BCI की मान्यता नहीं, सरकार ने दी 6 महीने की मोहलत

UGC NET 2026: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, जल्द जारी होगी आंसर-की; यहाँ जानें डाउनलोड करने का पूरा तरीका

आयु सीमा 21 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। यानी उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 2000 से पहले और 1 जनवरी 2006 के बाद नहीं होना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों को 56,100 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा, जबकि कमीशन मिलने के बाद लेफ्टिनेंट के रूप में 56,100 रुपये से 1,77,500 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : PNB LBO Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में 545 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती, 85,920 रुपये तक सैलरी

बिना लिखित परीक्षा सीधे लेफ्टिनेंट रैंक पर नियुक्ति

चयन प्रक्रिया पूरी तरह आवेदन की शॉर्टलिस्टिंग, एसएसबी इंटरव्यू, मेडिकल परीक्षा और मेरिट सूची पर आधारित होगी। आवेदन के आधार पर उम्मीदवारों को एसएसबी इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

इंटरव्यू प्रयागराज, भोपाल, बेंगलुरु और जालंधर स्थित चयन केंद्रों पर आयोजित होगा और यह पांच दिनों तक चलेगा। इसके बाद सफल उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण होगा और अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।

चयनित अभ्यर्थियों को ओटीए चेन्नई में प्रशिक्षण के लिए जॉइनिंग लेटर भेजा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं और निर्धारित समय सीमा से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Indian army jag entry 2026 llb graduates direct officer recruitment without written exam apply online

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 10:48 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News
  • Government Job
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.