नवी मुंबई मनपा की 132 पदों की परीक्षा अचानक स्थगित! 19 हजार से ज्यादा उम्मीदवार प्रभावित, जानें क्या है वजह
NMMC Recruitment Exam 2026: नवी मुंबई मनपा की 132 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। PAP उम्मीदवारों को प्राथमिकता देने के लिए सदन में यह फैसला लिया गया।
- Written By: आकाश मसने
नवी मुंबई मनपा (सोर्स: सोशल मीडिया)
Navi Mumbai Municipal Corporation Exam Postponed: नवी मुंबई महानगरपालिका (NMMC) द्वारा आयोजित की जाने वाली डायरेक्ट सर्विस रिक्रूटमेंट परीक्षा को अंतिम समय में अचानक स्थगित कर दिया गया है। मंगलवार और बुधवार को आयोजित होने वाली इस लिखित परीक्षा के टलने से राज्यभर के 19 हजार से अधिक उम्मीदवारों की उम्मीदों को झटका लगा है। यह फैसला सोमवार को आयोजित नवी मुंबई मनपा सदन की जनरल मीटिंग में लिया गया, जहां भर्ती प्रक्रिया को फिलहाल रोकने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किया गया।
20 श्रेणियों में 132 पदों पर होनी थी भर्ती
नवी मुंबई मनपा ने डायरेक्ट सर्विस रिक्रूटमेंट के तहत ग्रुप-A, ग्रुप-B और ग्रुप-C की 20 अलग-अलग श्रेणियों में कुल 132 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। इस पारदर्शी ऑनलाइन भर्ती अभियान के लिए पूरे महाराष्ट्र से जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिली थी। राज्यभर से कुल 19,220 अभ्यर्थियों ने इन पदों के लिए आवेदन जमा किए थे।
नियोजित कार्यक्रम के अनुसार, 21 जुलाई और 22 जुलाई को लिखित परीक्षा होनी थी। 6 जिलों के 13 परीक्षा केंद्रों पर छह श्रेणियों के लिए ऑब्जेक्टिव मल्टीपल-चॉइस कॉम्पिटिटिव (वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रतियोगी) ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जानी थी। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं, लेकिन परीक्षा से ठीक एक दिन पहले आए इस फैसले ने पूरी प्रक्रिया पर विराम लगा दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
NEET UG 2026 परिणाम पर छत्रपति संभाजीनगर में उठे बड़े सवाल, दो छात्रों ने कम अंक आने का दावा, 23 को सुनवाई
BEST बदलेगी, सफर संवरेंगे, बेस्ट के कायाकल्प का तैयार ब्लूप्रिंट, डबल डेकर विस्तार, नए रूट और भर्ती के आदेश
छत्रपति संभाजीनगर: 5.96 करोड़ के सहकारी घोटाले में तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सात दिन की पुलिस हिरासत
संभाजीनगर: मतदाता सूची त्रुटिरहित बनाने के निर्देश, विभागीय आयुक्त जी. श्रीकांत ने की SIR अभियान की समीक्षा
क्यों लिया गया परीक्षा स्थगित करने का फैसला?
नवी मुंबई मनपा ने सोमवार को हुई जनरल मीटिंग में इस भर्ती प्रक्रिया को स्थगित करने का प्रस्ताव पास किया। परीक्षा स्थगित करने के पीछे की मुख्य वजह स्थानीय परियोजना प्रभावित व्यक्तियों के हितों की रक्षा करना बताया जा रहा है।
नवी मुंबई मनपा सदन के नेता सागर नाईक ने इस फैसले पर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि यह निर्णय नवी मुंबई के परियोजना से प्रभावित स्थानीय उम्मीदवारों को उचित न्याय और प्राथमिकता देने के लिए लिया गया है। उन्होंने कहा कि स्थानीय भूमिपुत्रों और प्रभावित परिवारों के युवाओं को इस भर्ती प्रक्रिया में उनका वाजिब हक मिलना जरूरी है, जिसके लिए नियमों का पुनर्मूल्यांकन आवश्यक हो गया था।
महापौर ने दिए तुरंत सूचना देने के निर्देश
अचानक परीक्षा रद्द होने से दूर-दराज के जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए महापौर सुजाता पाटिल ने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि परीक्षा में बैठने वाले सभी 19,220 अभ्यर्थियों को SMS, ईमेल और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से तुरंत सूचित किया जाए ताकि वे परीक्षा केंद्रों के लिए रवाना न हों या परेशान न हों।
यह भी पढ़ें:- ST बस का सफर हुआ महंगा! अमरावती से पंढरपुर समेत इन रूटों का किराया बढ़ा, देखें पूरी रेट लिस्ट
नवी मंबई की महापौर सुजाता पाटिल ने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा को केवल फिलहाल स्थगित किया गया है, पूरी भर्ती प्रक्रिया को रद्द नहीं किया गया है। सदन द्वारा आवश्यक संशोधन और निर्णय लिए जाने के बाद परीक्षा की नई तारीखों की घोषणा की जाएगी।
