Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 21 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PNB LBO Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में 545 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती, 85,920 रुपये तक सैलरी

PNB LBO Vacancy : पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने 545 लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन 20 जुलाई से 9 अगस्त 2026 तक होंगे।

  • Written By: हितेश तिवारी
Updated On: Jul 20, 2026 | 09:41 PM

पंजाब नेशनल बैंक (फोटो - गूगल इमेज)

Follow Us
Follow Us:

PNB LBO Jobs : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर है। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I) के तहत लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 545 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 9 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। भर्ती विभिन्न राज्यों के लिए निकाली गई है और अभ्यर्थी केवल एक राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं।

सबसे अधिक 85 पद असम, 80 पश्चिम बंगाल, 78 कर्नाटक, 77 गुजरात, 67 महाराष्ट्र, 51 तमिलनाडु और 41 तेलंगाना के लिए निर्धारित किए गए हैं। अंतिम चयन राज्यवार और श्रेणीवार मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

Indian Army JAG Entry 2026: LLB पास युवाओं के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, बिना लिखित परीक्षा होगी भर्ती

Union Bank Recruitment 2026: यूनियन बैंक में 395 अधिकारी पदों पर भर्ती, 47 लाख CTC तक का मौका; जानें योग्यता

महाराष्ट्र के लॉ कॉलेजों की खुली पोल, 103 के पास BCI की मान्यता नहीं, सरकार ने दी 6 महीने की मोहलत

UGC NET 2026: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, जल्द जारी होगी आंसर-की; यहाँ जानें डाउनलोड करने का पूरा तरीका

पंजाब नेशनल बैंक में 545 पदों पर भर्ती

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है। आवेदन के समय डिग्री या अंतिम मार्कशीट उपलब्ध होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार के पास स्नातक के बाद किसी अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक या क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) में क्लर्क या अधिकारी के रूप में कम से कम एक वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।

जिस राज्य के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान भी अनिवार्य है। आयु सीमा 20 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है और इसकी गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी।

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपये से 85,920 रुपये प्रतिमाह वेतनमान के अलावा महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), मेडिकल सुविधा, लीव फेयर कंसेशन (LFC) और अन्य बैंकिंग भत्तों का लाभ मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें : Union Bank Recruitment 2026: यूनियन बैंक में 395 अधिकारी पदों पर भर्ती, 47 लाख CTC तक का मौका; जानें योग्यता

आवेदन 20 जुलाई से 9 अगस्त 2026 तक होंगे

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा (LLPT) और व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल होंगे। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों की दो वर्ष की प्रोबेशन अवधि होगी। साथ ही उन्हें चयनित राज्य में 9 वर्ष तक या SMG Scale-IV में पदोन्नति होने तक, जो पहले हो, वहीं कार्य करना होगा।

उम्मीदवारों को तीन वर्ष की सेवा का बॉन्ड भी भरना होगा। यदि वे निर्धारित अवधि से पहले नौकरी छोड़ते हैं तो 2 लाख रुपये का भुगतान करना होगा। बैंक में जॉइनिंग के समय उम्मीदवार का CIBIL स्कोर कम से कम 680 होना चाहिए।

आवेदन शुल्क SC/ST/PwBD वर्ग के लिए 59 रुपये, जबकि अन्य सभी वर्गों के लिए 1180 रुपये निर्धारित किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार PNB की आधिकारिक वेबसाइट pnb.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Pnb lbo recruitment 2026 545 local bank officer vacancy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 20, 2026 | 09:41 PM

Topics:  

  • Career
  • Career News
  • Government Job
  • Job Recruitment

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.