Union Bank Recruitment 2026: यूनियन बैंक में 395 अधिकारी पदों पर भर्ती, 47 लाख CTC तक का मौका; जानें योग्यता
Union Bank SO Vacancy : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने 2026-27 भर्ती अभियान के तहत 395 अधिकारी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू होगी और 10 अगस्त 2026 तक चलेगी।
- Written By: हितेश तिवारी
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (फोटो - गूगल इमेज)
Union Bank SO Jobs : बैंकिंग सेक्टर में अधिकारी बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2026-27 के भर्ती अभियान के तहत कुल 395 अधिकारी (Officer) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
भर्ती सामान्य बैंकिंग (General Banking) और विभिन्न स्पेशलिस्ट ऑफिसर (Specialist Officer) पदों के लिए की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 से बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
इस भर्ती के तहत मैनेजर, सीनियर मैनेजर, चीफ मैनेजर, असिस्टेंट जनरल मैनेजर और डिप्टी जनरल मैनेजर जैसे पदों पर नियुक्तियां होंगी। चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार लगभग 21 लाख रुपये से 47 लाख रुपये तक वार्षिक CTC के साथ डीए, मेडिकल, एलएफसी, आवास सुविधा और अन्य बैंकिंग भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Indian Army JAG Entry 2026: LLB पास युवाओं के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, बिना लिखित परीक्षा होगी भर्ती
PNB LBO Recruitment 2026: पंजाब नेशनल बैंक में 545 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती, 85,920 रुपये तक सैलरी
महाराष्ट्र के लॉ कॉलेजों की खुली पोल, 103 के पास BCI की मान्यता नहीं, सरकार ने दी 6 महीने की मोहलत
UGC NET 2026: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, जल्द जारी होगी आंसर-की; यहाँ जानें डाउनलोड करने का पूरा तरीका
यूनियन बैंक ने 395 अधिकारी पदों पर भर्ती निकाली
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना जरूरी है। जनरल बैंकिंग पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री के साथ संबंधित बैंकिंग अनुभव अनिवार्य है। वहीं स्पेशलिस्ट पदों के लिए संबंधित क्षेत्र के अनुसार बीई/बीटेक, एमसीए, एमटेक, चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA), एलएलबी, एमबीए (फाइनेंस) जैसी योग्यताएं मांगी गई हैं।
आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। डिप्टी जनरल मैनेजर के लिए अधिकतम आयु 50 वर्ष, असिस्टेंट जनरल मैनेजर के लिए 45 वर्ष, चीफ मैनेजर के लिए 40 या 42 वर्ष, सीनियर मैनेजर के लिए 35 या 38 वर्ष और मैनेजर पद के लिए 30 या 35 वर्ष तक रखी गई है। एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और अन्य आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।
ये खबर भी पढ़ें : UGC NET 2026: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, जल्द जारी होगी आंसर-की; यहाँ जानें डाउनलोड करने का पूरा तरीका
आवेदन 21 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक होंगे
भर्ती प्रक्रिया पद के अनुसार अलग-अलग होगी। स्केल-II और स्केल-III तक के पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षा, समूह चर्चा (यदि लागू हो) और व्यक्तिगत साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा, जबकि उच्च स्केल के पदों के लिए समूह चर्चा या अन्य मूल्यांकन के बाद इंटरव्यू लिया जाएगा। अंतिम नियुक्ति से पहले मेडिकल फिटनेस और बायोमेट्रिक सत्यापन भी कराया जाएगा।
चयनित उम्मीदवारों की दो वर्ष की प्रोबेशन अवधि होगी और उन्हें कम से कम तीन वर्ष तक बैंक में सेवा देना अनिवार्य होगा। समय से पहले नौकरी छोड़ने पर जनरल बैंकिंग पदों के लिए 2 लाख रुपये और स्पेशलिस्ट पदों के लिए 2.5 लाख रुपये का सर्विस बॉन्ड लागू होगा।
आवेदन शुल्क एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 177 रुपये, जबकि सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 1180 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट unionbankofindia.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
