-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Career »
- Free Educations For Girls Maharashtra Government Not Giving Scholarships
लड़कियों को पढ़ाने सरकारी तिजोरी खाली! स्कॉलरशिप नहीं दे रही सरकार
- Written By: प्रिया जैस
महाराष्ट्र सरकार ने लड़कियों को पढ़ाने के लिए मुफ्त शिक्षा का ऐलान किया था। लेकिन ये सिर्फ कागज पर ही रह गया है। अब लगता है कि लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देने के चक्कर में सरकार की तिजोरी खाली हो गई।

लड़कियों की शिक्षा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
नागपुर: पिछले वर्ष से सरकार ने राज्य में उच्च शिक्षा में लड़कियों के लिए मुफ्त शिक्षा कर दी है। तकनीकी, वैद्यकीय सहित अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने वाली लड़कियों से ट्यूशन और परीक्षा फीस नहीं वसूलने के आदेश दिए थे। लड़कियों की ट्यूशन और परीक्षा की प्रतिपूर्ति सरकार द्वारा छात्रवृत्ति के रूप में की जानी थी लेकिन अब भी वैद्यकीय सहित अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत लड़कियों को लाभ नहीं मिल रहा है।
पूरी फीस भरकर प्रवेश लेना पड़ रहा है। इससे लग रहा है कि लड़कियों की मुफ्त शिक्षा नीति के लिए सरकार की तिजोरी खाली हो गई है। आरक्षित वर्ग सहित ओबीसी वर्ग की लड़कियों को छात्रवृत्ति मिलती है लेकिन सरकार ने पिछले वर्ष अध्यादेश जारी कर किसी भी वर्ग की लड़कियों को फीस में 100 प्रतिशत राहत देते हुए परीक्षा फीस भी नहीं वसूलने के आदेश दिए थे।
बिना फीस प्रवेश नहीं
इस अध्यादेश में ओबीसी, ईबीसी, वीजेएनटी, ईडब्ल्यूसी वर्ग की छात्राओं का समावेश किया गया। इंजीनियरिंग की तुलना में वैद्यकीय सहित अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की फीस अधिक है लेकिन जब सरकार द्वारा घोषणा ही की गई तो पालकों ने अपनी बेटियों का प्रवेश दिलाया। प्रवेश के दौरान संस्थाओं ने पहले फीस भरने की जबरदस्ती की। इसके बिना प्रवेश से इनकार कर दिया। पालकों को उम्मीद थी कि सरकार द्वारा छात्रवृत्ति जारी होने के बाद फीस वापस मिल जाएगी लेकिन 7 महीने से अधिक वक्त बीत जाने के बाद भी छात्रवृत्ति नहीं मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई मेट्रो-1 यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; घाटकोपर-अंधेरी के बीच शुरू होगी ‘मिक्स्ड लूप’ सेवा, भीड़ होगी कम
वर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
नागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
कैसे चलाएं संस्थाएं, सरकार ही बताए
कॉलेजों को छात्रवृत्ति वितरित करने वाले समाज कल्याण विभाग की सहायक आयुक्त सुकेशिनी तेलगोटे का कहना है कि लड़कियों को मुफ्त शिक्षा नहीं मिलने की अब तक कोई भी शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने के बाद संस्थाओं पर कार्रवाई की जाएगी। उधर, संस्थाओं का कहना है कि जब सरकार ने निधि ही नहीं दी तो फीस वसूलना जरूरी हो जाता है। फीस नहीं लेंगे तो प्राध्यापकों का वेतन कहां से देंगे। वेतन नहीं देंगे तो संस्थाएं संचालित करना मुश्किल हो जाएगा। सरकार निधि जारी करे, लड़कियों की फीस लौटा दी जाएगी।
बिहार में स्पेशल टीचर के 7279 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, जल्द करें आवेदन
सरकारी घोषणा, बाकी कुछ नहीं
पिछले वर्ष से सरकार द्वारा लड़कियों को मुफ्त शिक्षा के नाम पर विधानसभा सहित अन्य मंचों पर केवल वाहवाही लूटी जा रही है जबकि हकीकत पर कोई भी बोलने को तैयार नहीं है। लड़कियों को मुफ्त शिक्षा के नाम पर सरकार की तिजोरी ही खाली हो गई है, ऐसी स्थिति देखने को मिल रही है। पालकों का कहना है कि अब तक छात्रवृत्ति नहीं मिली है। यदि पहले ही घोषणा नहीं की जाती तो बेटियों को प्रवेश से पहले उस तरह का नियोजन करते। जब सरकार की तैयारी ही नहीं थी तो फिर घोषणा क्यों की गई और अध्यादेश क्यों जारी किया गया।
Free educations for girls maharashtra government not giving scholarships
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
Jul 02, 2026 | 02:32 PMमुंबई मेट्रो-1 यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; घाटकोपर-अंधेरी के बीच शुरू होगी ‘मिक्स्ड लूप’ सेवा, भीड़ होगी कम
Jul 02, 2026 | 02:23 PMभारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
Jul 02, 2026 | 02:22 PMवर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
Jul 02, 2026 | 02:21 PMनागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
Jul 02, 2026 | 02:20 PMउज्जैन में बनेगा वर्ल्ड क्लास फॉरेस्ट जू, नवलखी वन क्षेत्र में 200 हेक्टेयर में तैयार होगी पर्यटन परियोजना
Jul 02, 2026 | 02:17 PMबातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
Jul 02, 2026 | 02:17 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM











