छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में नौकरी का शानदार अवसर, 133 पदों पर होगी भर्ती, जानें प्रक्रिया

CG High Court Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय जूनियर न्यायिक सहायक 2025 के 133 पदों के लिए उच्च न्यायालय जेजेए ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म 2025 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक भरे जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में नौकरी का शानदार अवसर, 133 पदों पर होगी भर्ती, जानें प्रक्रिया
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट भर्ती 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
Updated on

CG High Court JJA Recruitment 2025: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट द्वारा जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट और जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट (कंप्यूटर) के कुल 133 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों के लिए उच्च न्यायालय में नौकरी का सुनहरा अवसर है। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में कुल 133 उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी जिसमें 124 पद जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट और 9 पद जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के लिए रिक्त हैं। इन पदों पर सामान्य वर्ग, एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया है। बता दें कि राज्य के उम्मीदवारों को भर्ती में प्राथमिकता मिलेगी।

पद के लिए योग्यता

जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवार ने कंप्यूटर में एक वर्ष का डिप्लोमा पूरा किया हो। इसके अलावा जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री के साथ कंप्यूटर में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना जरूरी है।

उम्मीदवार की आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। वहीं, छत्तीसगढ़ राज्य के एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी। इसके अलावा राज्य की महिला उम्मीदवारों को 10 वर्ष की अतिरिक्त छूट का प्रावधान है।

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। यह टेस्ट 50 अंकों को होगा और इसमें गलत उत्तर देने पर एक चौथाई अंक काटे जाएंगे। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

कैसे करें आवेदन

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले highcourt.cg.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट रिक्रूटमेंट 2025 की लिंक पर जाएं और न्यू रजिस्ट्रेशन करें।
  • इसके बाद लॉगिन करें और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।
Navbharat Live
navbharatlive.com