-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- What Are The Benefits To India From The Trade Deal With America
India-US Trade Deal: $100 अरब का एक्सपोर्ट…अरबों की बचत, ट्रेड डील से भारत को होंगे ये बड़े फायदे
- Written By: मनोज आर्या
Trade Between India And US: एसबीआई रिसर्च में कहा गया है कि कुल मिलाकर यह व्यापार समझौता भारत को सेकेंड्री मार्केट से मजबूत रणनीतिक और आर्थिक स्थिति में स्थापित कर सकता है।

भारत-अमेरिका ट्रेड डील, (डिजाइन फोटो/ नवभारत)
India-US Trade Deal: अमेरिका के साथ भारत की डील पर देश को बड़ा फायदा पहुंचने वाला है। SBI रिसर्च ने कहा कि सालाना आधार पर भारत का निर्यात 100 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ जाएगा और आयात में बढ़ोतरी के बाद भी सरप्लस में 45 अरब डॉलर का इजाफा हो सकता है। इसके अलावा, कुल सालाना सरप्लस 90 अरब डॉलर तक बढ़ सकता है।
एसबीआई रिसर्च का अनुमान है कि टैरिफ में कमी और अमेरिकी बाजार में भारी मांग के चलते भारत का अमेरिका को माल निर्यात में सालाना करीब 100 अरब डॉलर तक बढ़ सकता है। अमेरिका से आयात में अनुमानित 55 अरब डॉलर की बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए भी भारत का नेट गूड्स ट्रेड सरप्लस 45 अरब डॉलर तक बढ़ सकता है।
ट्रेड डील से जीडीपी में इतनी उछाल
अनुमान है कि इसका कुल प्रभाव भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में लगभग 1.1% की वृद्धि करेगा। साथ ही आयात शुल्क में कमी के कारण सालाना लगभग 3 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा बचत भी होगी। निर्यात में बढ़ोतरी की संभावना अमेरिकी बाजार में मांग और आपूर्ति के बीच भारी अंतर से सर्पोटिव है।
सम्बंधित ख़बरें
FTA के बाद पीएम मोदी का न्यूजीलैंड दौरा, प्रवासी भारतीयों में उत्साह; बोले- यह हमारे लिए गर्व का क्षण
IPO Market: 2026 में बना नया रिकॉर्ड! एक ही दिन में 6 SME IPO की बंपर लिस्टिंग, बाजार में मची हलचल
रोजाना सिर्फ 7 रुपये लगाओ, बुढ़ापे में ₹60,000 सालाना पाओ! जानिए Atal Pension Yojana का पूरा कैलकुलेशन
18 साल बाद इंसाफ! Ahmedabad Blast के 38 दोषियों की फांसी बरकरार, 56 मौतों के केस में गुजरात हाई कोर्ट का फैसला
भारत के लिए बड़ा मौका
रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल अमेरिकी आयात 3 ट्रिलियन डॉलर से अधिक है, जबकि भारत वर्तमान में उस मांग का केवल 3% हिस्सा ही पूरा करता है। विद्युत मशीनरी, फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग सामान, रत्न और आभूषण, वस्त्र, रसायन, वाहन और समुद्री भोजन जैसे क्षेत्रों में अमेरिकी मांग और भारतीय आपूर्ति के बीच विशेष रूप से बड़ा अंतर दिखाता है। ऐसे में भारत के पास अपार संभावनाएं हैं, जो भारत के एक्सपोर्ट को बढ़ा सकता है।
एसबीआई रिसर्च का अनुमान है कि टॉप 15 उत्पाद कैटेगरी के निर्यात में ही सालाना लगभग 97 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हो सकती है और अन्य वस्तुओं को शामिल करने पर कुल एक्सपोर्ट ग्रोथ आसानी से 100 अरब डॉलर के आंकड़े को पार कर जाएगी। विद्युत मशीनरी, परमाणु रिएक्टर और यांत्रिक उपकरण, फार्मास्यूटिकल्स, वाहन और रत्न व आभूषण निर्यात में वृद्धि के लिए सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से होंगे।
एग्री सेक्टर को बड़ा फायदा
India-US व्यापार समझौते से एग्री को भी काफी लाभ होने वाला है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत से अमेरिका को होने वाले कृषि निर्यात के लगभग 75% हिस्से पर अब कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा। इनमें चावल, मसाले, चाय, कॉफी, तिलहन, मेवे और सी फूड जैसे उत्पाद शामिल हैं।
भारत का अमेरिका के साथ पहले से ही कृषि व्यापार सरप्लस लगभग 1.3 अरब डॉलर है और शुल्क में कमी से किसानों, मत्स्य पालन और बागानों से जुड़े क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। भारत अपने चावल आयात का लगभग 25% हिस्सा अमेरिका से लेता है, जबकि सी फूड और मसालों के निर्यात में भी उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है।
भारत के पक्ष में डील
आयात के मोर्चे पर, भारत ने अमेरिका के इंडस्ट्री और एग्री उत्पादों की एक बड़े चेन पर शुल्क समाप्त करने या कम करने पर सहमति जताई है और अगले पांच वर्षों में ऊर्जा, विमान, टेक्नोलॉजी प्रोडक्ट्स और कीमती धातुओं समेत 500 अरब डॉलर प्राइस के अमेरिकी उत्पादों की खरीद का इरादा जताया है. हालांकि अमेरिका से आयात में सालाना लगभग 55 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हो सकती है. एसबीआई रिसर्च का कहना है कि कुल मिलाकर संतुलन भारत के पक्ष में ही बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार की बड़ी कूटनीतिक जीत? भारतीय कपड़ों पर ‘जीरो टैरिफ’ लगा सकता है अमेरिका, पीयूष गोयल का दावा
एसबीआई रिसर्च में कहा गया है कि कुल मिलाकर यह व्यापार समझौता भारत को सेकेंड्री मार्केट से मजबूत रणनीतिक और आर्थिक स्थिति में स्थापित कर सकता है। संवेदनशील घरेलू क्षेत्रों को छोड़े बिना निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता में सुधार करके, यह समझौता मैन्युफैक्चरिंग को गति दे सकता है, निर्यात को बढ़ावा दे सकता है, संतुलन को मजबूत कर सकता है। साथ ही ग्लोबल स्तर पर भार की स्थिति को मजबूत कर सकता है।
What are the benefits to india from the trade deal with america
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Airtel का 22 जुलाई वाला मैसेज असली है या फर्जी? वायरल इनविटेशन को लेकर सामने आई पूरी सच्चाई
Jul 08, 2026 | 04:16 AMAaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














