- Hindi News »
- Career »
- Cat 2024 Answer Key May Be Released Today
आज जारी हो सकती है CAT 2024 की आंसर की, 24 नवंबर को आयोजित हुई थी परीक्षा
- Written By: दीपिका पाल
भारतीय प्रबंधन संस्थान, IIM कलकत्ता द्वारा आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर कॉमन एडमिशन टेस्ट, CAT 2024 उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक जारी करने की जानकारी मिली है।

कैट परीक्षा की आंसर की (सौ.सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: एमबीए करने वाले युवाओं के लिए CAT 2024 से जुड़ी बड़ी अपडेट आई है जहां पर खबर है कि आज 29 नवंबर को CAT 2024 की आंसर की जारी हो सकती है। इसके लिए युवाओं को काफी समय से इंतजार था जो आज खत्म हो सकता है। भारतीय प्रबंधन संस्थान, IIM कलकत्ता द्वारा आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर कॉमन एडमिशन टेस्ट, CAT 2024 उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक जारी करने की जानकारी मिली है।
शाम 4 बजे जारी होगी आंसर की
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर ऑनलाइन जारी होने की संभावना बताई गई हैं। इसके अनुसार रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी आज शाम 4 बजे तक जारी होने की संभावना है। यह आंसर की जल्द ही iimcat.ac.in पर जारी की जाएगी। वहीं पर आंसर की जारी करने की खबर पर कैट 2024 में शामिल होने वाले विद्यार्थी सतर्क हो गए है।
करियर से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
24 नवंबर को आयोजित हुई थी परीक्षा
आपको बताते चलें कि, एमबीए प्रवेश परीक्षा के लिए CAT 2024 का आयोजन 24 नवंबर को देश भर में तीन शिफ्टों में किया गया था। जिस परीक्षा में करीबन 3 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। दरअसल यह परीक्षा IIM द्वारा अपने दो वर्षीय प्रबंधन कार्यक्रम यानि एमबीए के लिए आयोजित की गई थी। परीक्षा अब समाप्त हो गई है और उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।
करियर से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
IIM में कैसे मिलेगा प्रवेश
आपको बताते चलें कि, आईआईएम में प्रवेश कैट स्कोर के साथ-साथ विभिन्न आईआईएम द्वारा जारी प्रवेश मानदंडों के आधार पर किया जाएगा। आईआईएम के अलावा, देश के कई शीर्ष एमबीए कॉलेजों में प्रवेश के लिए भी कैट स्कोर का उपयोग किया जाता है। आईआईएम अहमदाबाद के लिए कैट पर्सेंटाइल की आवश्यकता 80 पर्सेंटाइल निर्धारित की गई है जबकि आईआईएम बैंगलोर के लिए 90 पर्सेंटाइल निर्धारित की गई है।
IIM CAT आंसर की ऐसे करें डाउनलोड
1- यहां पर इस परीक्षा की आंसर की डाउनलोड करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।
2- सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएँ।
3-होम पेज पर, लॉगिन टैब देखें।
4-लॉग-इन सेक्शन में, अपनी क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
5-फिर आप अपनी IIM CAT उत्तर कुंजी 2024 देख सकते हैं।
6-आप अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।
Cat 2024 answer key may be released today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MS Dhoni Future: क्या अगले सीजन में भी खेलेंगे एमएस धोनी? सीएसके के सीईओ ने तोड़ दी चुप्पी
May 27, 2026 | 07:47 PMकेरल के प्रसिद्ध मंदिर Sree Padmanabhaswamy Temple से सोने और हीरे के कीमती आभूषण लापता, रिपोर्ट से मचा हड़कंप
May 27, 2026 | 07:42 PMसुरक्षा कारणों से पुणे का प्रसिद्ध सारसबाग और गणपति मंदिर दो दिनों के लिए बंद; प्रशासन और पुलिस का बड़ा फैसला
May 27, 2026 | 07:31 PMHealth Tips For Women: 50+ उम्र की महिलाएं ज़रूर पढ़ें ये ख़बर, वरना पड़ेगा बहुत पछताना
May 27, 2026 | 07:30 PMक्या थमेगा अमेरिका-ईरान तनाव? ट्रंप की बड़ी बैठक पर दुनिया की नजर, मिडिल ईस्ट में बढ़ी बेचैनी
May 27, 2026 | 07:17 PMIPL 2026: एलिमिनेटर मुकाबले में SRH के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, राजस्थान को दिया बल्लेबाजी का न्योता
May 27, 2026 | 07:15 PMलक्ष्य से पार निकला MP: 13 लाख से अधिक किसानों से खरीदा 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं; मोहन सरकार की बड़ी कामयाबी
May 27, 2026 | 07:11 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














