- Hindi News »
- Career »
- 13 Students Scored 100 Percentile In Cat Exam 2024 Result
CAT Results 2024: IIM कलकत्ता ने जारी किया परिणाम, 13 छात्रों ने हासिल किया 100 पर्सेंटाइल स्कोर
- Written By: दीपिका पाल
कैट परीक्षा परिणाम में इस बार इंजीनियरिंग के छात्रों ने बाजी मार ली है। इसमें 14 इंजीनियरिंग छात्रों में से 13 का पर्सेंटाइल स्कोर 100 रहा है। इन नतीजों से अनुमान मिल रहे है।

कैट परीक्षा परिणाम 2024 (सौ. सोशल मीडिया)
CAT Results 2024 Declared: एमबीए के लिए तैयारी कर रहे युवाओं का इंतजार खत्म हो गया है जहां पर बीते दिन गुरुवार को आईआईएम कलकत्ता ने कैट 2024 के परिणाम घोषित कर दिए है। नतीजों के मुताबिक, इस बार इंजीनियरिंग के छात्रों ने बाजी मार ली है। इसमें 14 इंजीनियरिंग छात्रों में से 13 का पर्सेंटाइल स्कोर 100 रहा है। इन नतीजों से अनुमान मिल रहे है कि, इंजीनियरिंग के छात्र अब मैनेजमेंट की ओर रूझान लेकर चल रहे है।
जानें कैसा रहा परिणाम
यहां पर अब तक के परिणाम के मुताबिक, रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में 67.53% जनरल कैटेगरी से, 4.80% ईडब्ल्यूएस से, 16.91% एनसी-ओबीसी से, 8.51% एससी से, 2.25% एसटी से और 0.44% पीडब्ल्यूडी से थे। परीक्षा देने वाले 2.93 लाख उम्मीदवारों में 67.20% जनरल कैटेगरी के थे। टॉप स्कोरर्स में सिर्फ 1 लड़की और 13 लड़के हैं। इसके अलावा, 29 उम्मीदवारों ने 99.99 पर्सेंटाइल हासिल किया है। इनमें से 25 इंजीनियरिंग और 4 गैर-इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि से हैं। इस ग्रुप में 27 लड़के और सिर्फ़ 2 लड़कियां हैं। तीस छात्रों ने 99.98 पर्सेंटाइल स्कोर किया है।
करियर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
आगे क्या होगा
नतीजों के बाद अब एमबीए के दाखिले के लिए एक कदम आगे बढ़े है। माना जा रहा है कि, कैट स्कोर और संस्थान के अपने मानदंडों के आधार पर, आईआईएम जल्द ही एडमिशन के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट जारी करेंगे। इसके अलावा इसमें आईआईएम के अलावा, 86 गैर-आईआईएम संस्थान भी अपने मैनेजमेंट प्रोग्राम के लिए कैट 2024 स्कोर स्वीकार करेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले कैट वेबसाइट पर संस्थान के रजिस्ट्रेशन की स्थिति की जांच कर लें।
क्या होती है कैट परीक्षा
यहां पर कैट परीक्षा को समझें तो, कैट परीक्षा खास तौर पर एमबीए यानि मैनेजमेंट की परीक्षा के लिए बेस्ट होता है इसके स्कोर के आधार पर छात्र को बेहतर कॉलेज मिलता है। देश के टॉप बिजनेस स्कूलों में एडमिशन के लिए यह परीक्षा होती है। कैट एग्जाम के बाद, आपको ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू के लिए भी तैयार रहना होगा।
13 students scored 100 percentile in cat exam 2024 result
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MS Dhoni Future: क्या अगले सीजन में भी खेलेंगे एमएस धोनी? सीएसके के सीईओ ने तोड़ दी चुप्पी
May 27, 2026 | 07:47 PMकेरल के प्रसिद्ध मंदिर Sree Padmanabhaswamy Temple से सोने और हीरे के कीमती आभूषण लापता, रिपोर्ट से मचा हड़कंप
May 27, 2026 | 07:42 PMसुरक्षा कारणों से पुणे का प्रसिद्ध सारसबाग और गणपति मंदिर दो दिनों के लिए बंद; प्रशासन और पुलिस का बड़ा फैसला
May 27, 2026 | 07:31 PMHealth Tips For Women: 50+ उम्र की महिलाएं ज़रूर पढ़ें ये ख़बर, वरना पड़ेगा बहुत पछताना
May 27, 2026 | 07:30 PMक्या थमेगा अमेरिका-ईरान तनाव? ट्रंप की बड़ी बैठक पर दुनिया की नजर, मिडिल ईस्ट में बढ़ी बेचैनी
May 27, 2026 | 07:17 PMIPL 2026: एलिमिनेटर मुकाबले में SRH के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, राजस्थान को दिया बल्लेबाजी का न्योता
May 27, 2026 | 07:15 PMलक्ष्य से पार निकला MP: 13 लाख से अधिक किसानों से खरीदा 103 लाख मीट्रिक टन गेहूं; मोहन सरकार की बड़ी कामयाबी
May 27, 2026 | 07:11 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














