BRIC में इन पदों पर नौकरी के लिए आवेदन शुरू, यहां मिलेगी रजिस्ट्रेशन से जुड़ी पूरी डिटेल्स

BRIC Recruitment 2025: ब्रिक (BRIC) में डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर सहित अन्य 12 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसके लिए आवेदन 21 दिंसबर 2025 तक जारी रहेंगे।
BRIC में इन पदों पर नौकरी के लिए आवेदन शुरू, यहां मिलेगी रजिस्ट्रेशन से जुड़ी पूरी डिटेल्स
ब्रिक भर्ती 2025 (सौ. फ्रीपिक)
Published on: 
Updated on: 

BRIC Vacancy 2025: जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान एवं नवाचार परिषद (BRIC) ने उप महानिदेशक, निदेशक और अन्य 12 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार BRIC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर 2025 है।

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को जीवन विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी से संबंधित क्षेत्रों में प्रासंगिक अनुभव के साथ पीएचडी. (वैज्ञानिक पद) / स्नातक + पीजी डिप्लोमा/सीए/आईसीडब्ल्यूए/सीएस अनुभव के साथ (प्रशासनिक पद) योग्यता अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 50 होनी चाहिए। डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर जनरल पदों के लिए अधिकतम उम्र 56 वर्ष है।

पदानुसार योग्यता

उप महानिदेशक: जीवन विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी/रसायन/कम्प्यूटेशनल/कृषि/फार्मास्युटिकल/पशु चिकित्सा विज्ञान में पीएच.डी. + न्यूनतम 16 वर्ष का योग्यता-पश्चात अनुभव।

डायरेक्टर: प्रासंगिक क्षेत्र में पीएचडी. + न्यूनतम 12 वर्ष का योग्यता-पश्चात अनुभव।

उप निदेशक (विज्ञान): संबंधित क्षेत्र में पीएच.डी. + न्यूनतम 4 वर्ष का योग्यता-पश्चात अनुभव।

निदेशक (प्रशासन/वित्त): स्नातकोत्तर उपाधि या स्नातक + 2 वर्ष पीजी डिप्लोमा या सीए/आईसीडब्ल्यूए/सीएमए/सीएस के साथ न्यूनतम 15 वर्ष का पर्यवेक्षी अनुभव।

अनुभाग अधिकारी: स्नातक या स्नातकोत्तर + विज्ञान/वित्त/प्रशासन में 2 वर्षीय पीजी डिप्लोमा के साथ न्यूनतम 5 वर्ष का अनुभव।

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को शुल्क जमा करना होगा। BRIC में डिप्टी डायरेक्टर और डायरेक्टर के पद पर 1000 रुपए और डिप्टी डायरेक्टर जनरल पद के लिए 1500 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान पूरी तरह से ऑनलाइन किया जाएगा।

कैसे करें आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को अपना पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, आयु प्रमाणपत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, एप्लीकेशन फीस स्लिप तैयार रखनी होगी। दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को साफ तरीके से अपलोड करना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर रजिस्ट्रेशन की लिंक पर क्लिक करें और फॉर्म में मांगी गई जानकारी दर्ज करें। व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण, अनुभव से जुड़ी जानकारी दर्ज करें। सभी दस्तावेजों को अपलोड करके आवेदन शुल्क जमा करें। अंत में फॉर्म सबमिट करें।

Navbharat Live
navbharatlive.com