- Hindi News »
- Career »
- Bd Sharma University Of Health Sciences Rohtak Exam Scam
बीडी शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज रोहतक एग्जाम घोटाला, MBBS की परीक्षा में हुए फेल हुए छात्र तो खुली पोल
- Written By: Saurabh Pal
हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। बीडी शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, रोहतक में एमबीबीएस एनुअल और सप्लीमेंट्री एग्जाम घोटाले में बड़ा खुलासा हुआ।

बीडी शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, रोहतक(फोटो- सोशल मीडिया)
रोहतकः हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। बीडी शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, रोहतक में एमबीबीएस एनुअल और सप्लीमेंट्री एग्जाम घोटाले में बड़ा खुलासा हुआ। पुलिस को इस मामले की जांच में पता चला है कि रैकेट चलाने वालों ने 2023 में एक निजी कॉलेज के छात्रों से कई विषयों को पास करने के बदले में 1 करोड़ रुपए लिए थे। इनमें से कई छात्र फेल हो गए थे और परीक्षा पास करने के लिए इंतजार कर रहे थे।
जांच टीम के एक सूत्र ने बताया, इस सौदे के तहत रैकेटियरों ने प्रति विषय 2 लाख रुपए की रिश्वत राशि तय की थी। इस रकम में से एक आरोपी ने 50 लाख रुपए अपने पास रख लिए और बाकी रकम एक बिचौलिए को दे दी। नतीजा सौदे के मुताबिक नहीं निकला और परीक्षार्थी केवल 18 विषयों में ही पास हो पाए।
मोटी रकम चुकाने के बाद भी परीक्षा परिणाम ठीक नहीं आया। इससे उन छात्रों में असंतोष फैल गया, जिन्होंने मोटी रकम चुकाई थी, लेकिन परीक्षा में सफल नहीं हो पाए। सूत्र ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने उन सभी छात्रों के नाम बता दिए, जिन्होंने परीक्षा में पास कराने के बदले में पैसे दिए थे। पुलिस अब आरोपियों के बयानों की पुष्टि के लिए इन छात्रों से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
20 साल की सजा, फिर भी बार-बार पैरोल! राम रहीम के बाहर आने पर उठे बड़े सवाल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
NEET री-एग्जाम छात्रों को बड़ी राहत, हरियाणा सरकार देगी फ्री बस यात्रा सुविधा
SAIL Recruitment 2026: इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका, सेल ने निकाली हाई पैकेज जॉब, जानें डिटेल्स
UPSC Vacancy 2026: सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यूपीएससी ने निकाली कई पदों पर भर्तियां, जल्द करें अप्लाई
देश की अन्य लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर टैप करें
बता दें कि हरियाणा पेपर लीक का हब बनता जा रहा है। इससे पहली नीट पेपर लीक के भी तार हरियाणा से जुड़े थे। फऱीदाबाद के एक स्कूल से गड़बड़ी का मामला सामने आया था। अब फिर MBBS की परीक्षा में पास करवाने को लेकर छात्रों से वसूली का खुलासा हुआ है। हालाकि अभी बीडी शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, रोहतक की तरह से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
वहीं पिछले दिनों हरियाणा बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक हुआ था। एक ही दिन नहीं बल्की दो-दो दिन अलग-अलग पेपर बैक टू बैक लीक हुए। वहीं नकल भी रोकने में सरकार बुरी तरह फेल हो गई।
Bd sharma university of health sciences rohtak exam scam
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Madhya Pradesh water Crisis: नौतपे की आग में जल रहा मध्य प्रदेश: 413 में से 162 शहरों में ‘नो-वॉटर डे’!
May 27, 2026 | 10:29 AMCBI के हत्थे चढ़ा NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड पैनल; डॉ. मनोज शिरुरे और छात्र तेजस शाह गिरफ्तार
May 27, 2026 | 10:29 AMनासिक में आचार संहिता की मार, ‘जलयुक्त शिवार 2.0’ के 10 करोड़ के टेंडर और वर्क ऑर्डर एक महीने के लिए अटके
May 27, 2026 | 10:25 AMKharif Season: गोंदिया जिले को 76 हजार मीट्रिक टन उर्वरक मंजूर, कृषि विभाग ने कालाबाजारी रोकने बनाई रणनीति
May 27, 2026 | 10:18 AMAbraham Accord: अब्राहम समझौता और पाकिस्तान का पासपोर्ट; जानिए इस डील के बाद क्या और क्यों बदलना पड़ेगा
May 27, 2026 | 10:16 AMनागपुर यूनिवर्सिटी में बदलेगा पढ़ाई का पैटर्न, 1 साल पर सर्टिफिकेट, 2 साल पर डिप्लोमा…लागू होगी नई शिक्षा नीति
May 27, 2026 | 10:15 AMShare Market: वैश्विक संकेतों के बीच सपाट खुला बाजार, सेंसेक्स 75,940 और निफ्टी 23,890 के स्तर पर पहुंचे
May 27, 2026 | 10:01 AMवीडियो गैलरी

पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ SSC GD एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM
PM मोदी के माना करने के बाद भी इतना सोना क्यों खरीदने लगे भारतीय? VIDEO
May 26, 2026 | 07:53 PM
ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM














