-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Bihar »
- Bihar Cabinet Approves 25 Proposals Airports Ropeway Ai Centre Samrat Choudhary
Bihar Cabinet: सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AI सेंटर समेत 25 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
- Written By: अमन मौर्या
Bihar Cabinet Decisions: सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट ने 25 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी है। ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, रोपवे कंपनी, AI सेंटर समेत कई योजना को स्वीकृति मिली है।

सम्राट चौधरी (सोर्स- IANS)
Samrat Choudhary Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 25 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के फैसलों में शिक्षा, पर्यटन, शहरी विकास, पंचायती राज, नागरिक उड्डयन, सूचना प्रौद्योगिकी, परिवहन, समाज कल्याण और गृह विभाग से संबंधित कई अहम निर्णय शामिल हैं।
सरकार का कहना है कि इन फैसलों से आधारभूत संरचना के विकास, प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और जनसेवाओं के विस्तार को गति मिलेगी। कैबिनेट ने राज्य सरकार के ‘सात निश्चय-3’ कार्यक्रम के तहत पूर्व में चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) के अतिरिक्त अन्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों को भी आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने और संचालित करने की स्वीकृति दी।
बिहार पर्यटन सेवा नियमावली, 2026 को मंजूरी
बिहार पर्यटन सेवा नियमावली, 2026 तथा बिहार पर्यटन अवर सेवा संवर्ग नियमावली, 2026 को भी मंजूरी प्रदान की गई। पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से धार्मिक और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर रोपवे आधारित परिवहन व्यवस्था के विकास, संचालन और प्रबंधन के लिए ‘बिहार स्टेट रोपवेज कंपनी लिमिटेड’ के गठन को स्वीकृति दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया साफ इनकार, पटना हाई कोर्ट जाने को कहा
बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज में बड़ी टूट, केसी सिन्हा और बिट्टू सिंह ने थामा BJP का दामन
बांकीपुर में JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, भड़के तेज प्रताप यादव; बोले- यह सरकार की साजिश
फडणवीस कैबिनेट के 8 बड़े फैसले: फसल कर्जमाफी के नियमों में ढील, पालघर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय कृषि बाजार
इसके अलावा कैमूर स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर और सीतामढ़ी स्थित मां सीता जन्मस्थली पुनौराधाम के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी हरी झंडी दी गई। नागरिक उड्डयन क्षेत्र में भागलपुर ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण के लिए भागलपुर और मुंगेर जिलों में कुल 3,145 एकड़ से अधिक भूमि अधिग्रहण के लिए 1,329 करोड़ रुपए से अधिक की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों के निर्माण को मंजूरी
राजगीर, रोहतास और कैमूर में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों के निर्माण के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) को मंजूरी मिली। बिहार उड्डयन संस्थान के प्रशिक्षुओं के प्रशिक्षण के लिए विमान किराए पर लेने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई। शहरी विकास एवं आवास विभाग के तहत अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत हाजीपुर सीवरेज नेटवर्क, खगड़िया, सीतामढ़ी और समस्तीपुर जलापूर्ति परियोजनाओं के लिए प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। इसके अलावा उपचारित अपशिष्ट जल के सुरक्षित पुनः उपयोग के लिए ‘नीति, बिहार-2026’ को मंजूरी प्रदान की गई।
महिला पुलिस कर्मियों के लिए 1,500 स्कूटर की स्वीकृति
कैबिनेट ने गृह विभाग के प्रस्ताव पर महिला पुलिस कर्मियों के लिए प्रस्तावित स्कूटी योजना में संशोधन करते हुए 1,500 स्कूटी के स्थान पर 1,500 स्कूटर खरीदने की स्वीकृति दी। इनमें 1,000 पेट्रोल एवं 500 इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल होंगे। इसके साथ ही जेलों में अनुबंध पर कार्यरत भूतपूर्व सैनिक सह-कक्षपाल का मासिक मानदेय 19,800 रुपए से बढ़ाकर 30,000 रुपए करने का निर्णय लिया गया। मृत बंदियों के आश्रितों को मुआवजा भुगतान के लिए नई नीति को भी मंजूरी दी गई।
ये भी पढे़ं- अंतरात्मा के साथ धोखा… कांग्रेस की सुप्रिया सुले और स्टालिन से बड़ी अपील, बोली- BJP के निशाने पर NCP-DMK
परिसीमन से संबंधित अधिसूचना को स्वीकृति
बैठक में पंचायती राज अधिनियम के तहत नई नियमावली, ग्राम पंचायतों एवं जिला परिषदों के परिसीमन से संबंधित अधिसूचना प्रारूपों को भी स्वीकृति दी गई। वहीं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रस्ताव पर बिहार स्टेट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के गठन और उससे संबंधित प्रबंधन संरचना को भी मंजूरी दी गई। सरकार का मानना है कि इन फैसलों से राज्य में विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन के साथ प्रशासनिक और तकनीकी ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।
एजेंसी इनपुट के साथ…
Bihar cabinet approves 25 proposals airports ropeway ai centre samrat choudhary
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Bihar Cabinet: सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AI सेंटर समेत 25 प्रस्तावों को मिली मंजूरी
Jul 15, 2026 | 08:37 PMपटरी पर लौटी रफ्तार! दक्षिण-पूर्व घाट पर फिर दौड़ेगी डेक्कन क्वीन और इंटरसिटी एक्सप्रेस, देखें रेलवे का अपडेट
Jul 15, 2026 | 08:36 PMनिक जोनस ने खोला राज, भाई केविन की वजह से हुई प्रियंका चोपड़ा से पहली बातचीत, वायरल हुआ पहला मैसेज
Jul 15, 2026 | 08:36 PMभोपाल में NSUI पदाधिकारी पर दुष्कर्म के आरोप से गरमाई सियासत; ABVP ने बोर्ड ऑफिस चौराहे पर फूंका NSUI का पुतला
Jul 15, 2026 | 08:32 PMताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PMइंदौर से अबू धाबी की उड़ान का ऐतिहासिक सफर शुरू; CM मोहन यादव ने यात्रियों को बांटे बोर्डिंग पास
Jul 15, 2026 | 08:16 PMSamantha Ruth Prabhu Babymoon: बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं सामंथा, वेकेशन की तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल
Jul 15, 2026 | 08:06 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM














