-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- World Bank Report On Pakistans Poverty Line
दुश्मन देश पाकिस्तान को पड़ रही भुखमरी की मार, वर्ल्ड बैंक ने किया चौंकाने वाला खुलासा
- Written By: अपूर्वा नायक
वर्ल्ड बैंक ने हाल ही में पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। जिसके अनुसार, ये जानकारी मिली है कि भारत से पंगा लेने का असर दिखने लगा है। यहां के लोगों को मुश्किल हालातों से गुजरना पड़ रहा है।

पाकिस्तान अर्थव्यवस्था (सौ. सोशल मीडिया )
भारत के पड़ोसी दुश्मन देश पाकिस्तान के आर्थिक हालात किसी से भी नहीं चुपे हैं। सब जानते हैं कि पाकिस्तान इस समय कितने बुरे दौर से गुजर रहा हैं। हालांकि वर्ल्ड बैंक की एक रिपोर्ट में कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
वर्ल्ड बैंक की इस रिपोर्ट के अनुसार, ये जानकारी मिली है कि पाकिस्तान को इस समय काफी बुरे हालातों से गुजरना पड़ रहा है। पाकिस्तान की लगभग 45 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा से भी नीचे के लेवल पर जीवन बिता रही हैं। विश्व बैंक का मानना है कि कुल जनसंख्या में 16.5 प्रतिशत लोग ऐसे हैं, जो गरीबी की चरम सीमा तक पहुंच चुके हैं।
वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट
वर्ल्ड बैंक की साल 2025 के अप्रैल महीने में जारी की जाने वाली रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में साल 2024-25 के दौरान करीब 1.9 मिलियन लोग पॉवरटी लाइन के भी नीचे आ गए हैं। वर्ल्ड बैंक की अप्रैल में जारी की जाने वाली एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की 2.6 प्रतिशत आर्थिक बढ़ोतरी दर इतनी नहीं है कि उससे गरीबी में कमी लायी जा सके। वर्ल्ड बैंक की इस रिपोर्ट में इस बात का अनुमान जताया जा रहा है कि आने वाले साल में पाकिस्तान की गरीबी दर 42.4 प्रतिशत बनी रहने वाली है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग स्थिर है। इसके साथ ही रिपोर्ट में ये भी जानकारी दी गई है कि पाकिस्तान की आबादी में हर साल लगभग 2 प्रतिशत की बढ़त हुई है, जिससे इस साल लगभग 1.9 मिलियन लोग गरीबी रेखा के नीचे आ सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में तबाही, 1800 अंक टूटा सेंसेक्स; एक झटके में 7 लाख करोड़ स्वाहा
Kusumgar IPO: ₹419 प्रति शेयर पर खुला पब्लिक इश्यू, GMP ₹168; 10 जुलाई तक निवेश का मौका
गाड़ियों में E25 फ्यूल इस्तेमाल करने की कोई जल्दबाजी नहीं, हरदीप सिंह पुरी ने बताया क्या है सरकार का प्लान?
Gold-Silver Rate Today: 1.45 लाख के नीचे आया गोल्ड, चांदी गिरकर 2.29 लाख पर, जानें आज का ताजा भाव
खेती की स्थिति बिगड़ेगी
इस साल में एवरेज से 40 प्रतिशत कम बारिश और कीटकों के कारण एग्रीकल्चर प्रोडक्शन में भारी गिरावट आयी है, कपास की उपज में 29.6 प्रतिशत और चावल की उपज में 1.2 प्रतिशत की कमी देखने के लिए मिल रही है। इससे एग्रीकल्चर बेस्ड पाकिस्तानी इकोनॉमी को जोरदार झटका लगा है। इसके अलावा, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित किए जाने से पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में वॉटर फ्लो में लगभग 15 प्रतिशत की कमी आयी है, जिसके कारण सिंचाई पर इसका सीधा असर पड़ा है और खेती की स्थिति पहले के मुकाबले और ज्यादा बिगड़ गई हैं।
बैंक भर रहें सरकारी खजाने की तिजोरी, RBI के बाद SBI ने भी दिया केंद्र सरकार को डिविडेंड का तोहफा
भारत में कम हुई गरीबी
वर्ल्ड बैंक की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने पिछले 10 सालों में गरीबी के खिलाफ बड़ी जंग जीती है। साल 2011-12 में देश की लगभग 25 प्रतिशत जनसंख्या अत्याधिक गरीबी में जीवन जी रही थी, लेकिन साल 2022 से 2023 तक ये आंकड़ा घटकर केवल 5.3 प्रतिशत तक ही रह गया है। रिपोर्ट के अनुसार, गरीबी की गिनती करने के लिए अब एक नया मापदंड अपनाया गया है। हर दिन 3 अमेरिकी डॉलर, जो पहले की 2.15 डॉलर की सीमा के लगभग 15 प्रतिशत ज्यादा है। इस नए मापदंड के अनुसार, साल 2024 में भारत में लगभग 5.44 करोड़ लोग हर दिन 3 डॉलर से कम पर जीवनयापन कर रहे थे।
World bank report on pakistans poverty line
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की अंगूठी बनी चर्चा का विषय, 131 कारीगरों ने 256 घंटे में तैयार की शाही रिंग
Jul 08, 2026 | 08:17 PMदतिया उपचुनाव: कांग्रेस के लिए दुविधा या बड़ा बदलाव? पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के बयान से बदली सियासी तस्वीर
Jul 08, 2026 | 08:16 PMरेलवे में 1853 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका
Jul 08, 2026 | 08:02 PMसीजफायर खत्म अब होगा हमला… NATO समिट में डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- आज बरसाएंगे बम
Jul 08, 2026 | 07:59 PMसागर में टाइगर रिजर्व में दो बाघों की दहाड़; वनकर्मी और ग्रामीण पर हमले के बाद बढ़ी सतर्कता
Jul 08, 2026 | 07:58 PMअस्पतालों की सुध लेने अचानक पहुंचे अधिकारी; मुंबई के चेंबूर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए कड़े आदेश
Jul 08, 2026 | 07:53 PMWhatsApp ला रहा है नया Green Dot फीचर, बिना चैट खोले पता चलेगा कौन है Online, जानिए कैसे करेगा काम
Jul 08, 2026 | 07:51 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














