-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- What Will Benefit The Most Home Loan Emi Or Rent Of The House
Home Loan की EMI या Rented House का किराया, क्या है फायदे का सौदा?
- Written By: अपूर्वा नायक
अगर आप भी किराए के घर में रह रहे है और खुद का घर खरीदना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद काम की साबित हो सकती है। आपको इसमें Home Loan Vs Rent को लेकर हो रही कंफ्यूशन क्लियर हो जाएगी।

होम लोन या किराया (सौ. सोशल मीडिया )
Home Loan Vs Rent: शहर में रहकर नौकरी करने वालों के ख्याल में ये ये बात जरूर आती होगी कि अपना घर होना सही ऑप्शन साबित हो सकता है। क्योंकि जितना पैसा किराए के घर में किराया चुकाने में लगता है, उतने पैसे में तो होम लोन की ईएमआई भरी जा सकती हैं।
जिसका सीधा मतलब ये है कि किराए पर लाखों रुपये खर्च करने से बेहतर ऑप्शन ये हो सकता है कि होम लोन लेकर उतनी ही राशि की ईएमआई भर दी जाए। हालांकि इसमें भी कई सारे आयाम हैं। आइए हम आपको 1 करोड़ रुपये के घर के लिए 20 साल का Financial Analysis करके जानकारी देते हैं कि किराए के घर में रहना सही साबित हो सकता है या फिर होम लोन की ईएमआई का भुगतान करना।
खुद का सपनों का घर खरीदना
अगर आप किसी भी मेट्रो सिटी में लगभग 2-3 बीएचके का घर खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज की तारीख में आपको इसके लिए 1 करोड़ रुपये का भुगतान करना होगा। अगर आप 1 करोड़ रुपये की कीमत का घर खरीदना चाहते हैं, तो आपको घर की वैल्यू का लगभग 20 फीसदी डाउन पेमेंट के रुप में देना होगा। जिसका मतलब है कि आपको 20 लाख रुपये डाउनपेमेंट देनी होगी। इसके बाद आपको 80 लाख रुपये के लोन की राशि को चुकाना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Bandhan Bank Share: बंधन बैंक के शेयरों में बड़ा भूचाल! 17% से ज्यादा टूटा स्टॉक; जानिए गिरावट की असली वजह
5 साल में 1.42 लाख करोड़ का बैंक फ्रॉड! वित्त मंत्रालय ने संसद में पेश किए चौंकाने वाले आंकड़े
National Flag Adoption Day: हर बार तिरंगा लहराते हैं, लेकिन क्या जानते हैं इसके रंगों और अशोकचक्र का असली अर्थ
अमेरिका का Generic Drug Tariff प्लान, जानें भारत के फार्मा सेक्टर पर क्या होगा असर?
मानकर चलिए की आपके होम लोन का एवरेज इंटरेस्ट रेट 8.5 प्रतिशत है और आप 20 साल के लिए लोन लेते हैं, तो आपकी मंथली ईएमआई लगभग 69,426 रुपये होगी। पूरे 20 साल में आप लगभग 86.6 लाख रुपये सिर्फ ब्याज के तौर पर चुका देंगे। जिसका सीधा मतलह है कि घर की टोटल वैल्यू होगी 20 लाख डाउन पेमेंट + 80 लाख लोन की राशि + 86.6 लाख रुपये का ब्याज यानी करीब 1.86 करोड़ रुपये। अगर सालाना प्रॉपर्टी की ग्रोथ 6 प्रतिशत मान लीजिए, तो 20 साल बाद इस घर की कीमत तकरीबन 3.21 करोड़ रुपये तक हो जाएगी यानी आपके खर्च हुए 1.86 करोड़ रुपये के बदले में 20 सालों के बाद आपको 3.21 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी होगी।
क्या है रेंटल प्रॉपर्टी का कैलक्यूलेशन
अब मानकर चलिए कि आप किसी 1 करोड़ रुपये की वैल्यू वाले घर को रेंट पर लेते हैं और उसके लिए आप 40,000 रुपये का महीने का किराया देते हैं और रेंट में 10 प्रतिशत की बढ़त होती है, तो वो 20 साल तक 2.67 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच जाएगा। इस हिसाब से आपको 20 सालों में लगभग 2.75 करोड़ रुपये बतौर किराया देना होगा।
ये भी पढ़ें :- UPI App से मिलेगा लोन, अब Loan के लिए बैंकों का चक्कर लगाना होगा बंद
20 साल बाद किससे होगा फायदा?
अगर आपके घर का किराया हर साल 10 प्रतिशत की दर से बढ़ता है, तो लंबे समय तक घर खरीदना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। खुद का घर खरीदने के 20 साल बाद आपके पास एक वैल्यूऐबल प्रॉपर्टी होगी। साथ ही किराए पर रहने की स्थिति में आपके खर्च भी लगातार बढ़ने वाले हैं और आपके पास इंवेस्टमेंट के तौर पर काफी कम पैसे बचेगें। फिर भी, ये फैसला सिर्फ आंकड़ों के आधार पर नहीं लिया जा सकता है। इस फैसले के लिए आपकी कमाई कितनी है, आप कहां रहते हैं?, आपकी लाइफस्टाइल कैसी है, ये भी मायने रखता है। खुद का घर खरीदने में और किराए के घर पर रहने में दोनों के अलग-अलग नुकसान और फायदे हैं। जैसा कि किराए के घर पर रहने की स्थिति में आप कभी भी घर बदल सकते हैं। लेकिन खुद का घर लेने पर आप उसे बदल नहीं सकते, इसके लिए आपको उसे बेचना ही होगा।
What will benefit the most home loan emi or rent of the house
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Thalapathy Vijay Jana Nayagan: ‘पठान’ का रिकॉर्ड तोड़ेगी विजय की ‘जन नायकन’? एडवांस बुकिंग ने बढ़ाई हलचल
Jul 22, 2026 | 02:16 PMMP विधानसभा में हंगामा: उमंग सिंघार ने उठाया दिल्ली में छात्रों की पिटाई का मामला, अध्यक्ष का चर्चा से इनकार
Jul 22, 2026 | 02:15 PMनासिक के डिंडोरी में केमिकल ड्रम फटने से भीषण विस्फोट: रासायनिक कंपनी में लगी आग, 2 कर्मचारी झुलसे!
Jul 22, 2026 | 02:15 PMBandhan Bank Share: बंधन बैंक के शेयरों में बड़ा भूचाल! 17% से ज्यादा टूटा स्टॉक; जानिए गिरावट की असली वजह
Jul 22, 2026 | 02:13 PMGadchiroli News: गड़चिरोली में CPI ने सौंपा ज्ञापन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की उठाई मांग
Jul 22, 2026 | 02:07 PMमुंबई के जलाशयों में आई पानी की सुनामी, 7 में से 3 झीलें फुल! तानसा झील ओवरफ्लो के बाद BMC का बड़ा अपडेट
Jul 22, 2026 | 02:04 PMबांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PMवीडियो गैलरी

राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM
UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM
‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:39 PM
राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- ‘भारतीय राजनीति का काला दिन’-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:20 PM
PM आवास के बाहर हंगामा, हिरासत में ली गईं प्रियंका गांधी; वायरल VIDEO ने मचाई सनसनी
Jul 22, 2026 | 12:06 PM
एमपी विधानसभा से पास हुआ UCC विधेयक, जानिए किन नियमों में होगा बड़ा बदलाव-VIDEO
Jul 22, 2026 | 11:41 AM













