- Hindi News »
- Business »
- Union Textiles Minister Giriraj Singh Statement On Textile Sector
भारत साल 2030 तक टेक्सटाइल सेक्टर में कर सकता है राज, केंद्रीय मंत्री ने दिया बयान
मोदी सरकार 3.0 के 100 दिन की उपलब्धियों से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कपड़ा मंत्रालय की ओर से बयान देते हुए गिरिराज सिंह ने भारत के टेक्सटाइल सेक्टर में आने वाले कुछ सालों में बढ़त होने की आशंका जतायी है।
- Written By: अपूर्वा नायक

गिरिराज सिंह (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने टेक्सटाइल सेक्टर को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि, “साल 2030 तक भारत का कपड़ा उद्योग 350 बिलियन अमेरिकी डॉलर तक बढ़ सकता है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि बढ़त के कारण इस क्षेत्र में कई रोजगार के अवसर भी पैदा हो सकते हैं।
देश की राजधानी में मोदी सरकार 3.0 के 100 दिन की उपलब्धियों से जुड़ी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कपड़ा मंत्रालय की ओर से बयान देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा है कि, ” मोदी सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों को देखते हुए अंदाजा लगाया जा सकता है कि टेक्सटाइल सेक्टर 2030 तक अपने निर्धारित लक्ष्यों को आसानी से पूरा कर सकता है। इससे कपड़ा क्षेत्र की मूल्य श्रृंखला के सभी पहलुओं पर भी ध्यान आकर्षित किया जा सकता है।”
100. Days achievements of Ministry of Textiles, Govt. Of india https://t.co/x2WdB6n3nt — Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) September 27, 2024
10 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात
पीएम मित्र यानी प्रधानमंत्री मेगा इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल रीजन एंड अपैरल पार्क के बारे में गिरिराज सिंह ने कहा है कि, इस परियोजना में कुल 70,000 करोड़ रुपये के निवेश की उम्मीद की जा सकती है, जिसके कारण देश में करीब 21 लाख रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं। साथ ही उन्होंने कपड़ा उद्योग के बारे में भी ये कहा है कि टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी में भी सुधार की भी अपार संभावनाएं है, क्योंकि इसका उपयोग सभी क्षेत्रों में किया जाता है। टेक्सटाइल उद्योग ने साल 2030 तक करीब 10 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात करने का लक्ष्य रखा है।
सम्बंधित ख़बरें
Nagpur: टेक्सटाइल सेक्टर को बड़ी सौगात की तैयारी, सब्सिडी बढ़ाने और DBT लागू करने पर सरकार का फोकस
ट्रंप टैरिफ से दूसरे देशों की बढ़ी टेंशन, इंडियन टेक्सटाइल को मिलेगा पूरा अटेंशन
टेक्सटाइल एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए कॉमर्स मिनिस्ट्री ने किया ये काम, कर दिया टास्ट फोर्स के गठन का ऐलान
भारत के इंपोर्ट एक्शन से थर्राया बांग्लादेश, करोड़ों के नुकसान से हो गया परेशान
ये भी पढ़े :- भारत में इलाज करवाना पड़ रहा है भारी, मेडिकल सर्विस की लागत में हो रही है 14 प्रतिशत की बढ़त
1 करोड़ लोग जुड़े
गिरिराज सिंह ने आगे ये भी कहा है कि,” इस क्षेत्र में करीब 1 करोड़ कारीगर हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, जिसको बढ़ावा देने के लिए सरकार विभिन्न पहल कर रही है। उन्होंने कहा है कि, “भारत टैक्स एक ऐसा मंच है, जो भारत को कपड़ा क्षेत्र में विदेशी निवेश आकर्षित करने में मदद कर सकता है। भारत को 4एस- स्टाइल, स्केल, स्किल और सस्टेनेबिलिटी हासिल करने में मदद मिल सकती है। लॉग टर्म में 50,000 मीट्रिक टन उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि रेशम की खेती से बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होता है, क्योंकि इस क्षेत्र से करीब 1 करोड़ लोग जुड़े हुए हैं।
2022 में इतना हुआ था कारोबार
इन्वेस्ट इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में कपड़ा और परिधान उद्योग का मूल्य 2022 में लगभग 165 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जिसमें 125 बिलियन अमरीकी डॉलर घरेलू बाजार से और 40 बिलियन अमेरिकी डॉलर निर्यात से आए थे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Union textiles minister giriraj singh statement on textile sector
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Hindi Exam: महाराष्ट्र में हिंदी परीक्षा रद्द, मनसे के विरोध के बाद सरकार का बड़ा फैसला
May 07, 2026 | 06:55 AMसुवेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्या, बंगाल में मचा हड़कंप, सामने आया TMC का बड़ा बयान
May 07, 2026 | 06:55 AMनागपुर हत्या केस: कलमना थाना क्षेत्र में लव ट्रायंगल के चलते 17 वर्षीय किशोर की हत्या, 3 नाबालिग हिरासत में
May 07, 2026 | 06:53 AMLIVEआज की ताजा खबर 07 मई LIVE: TMC ने सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के मामले में CBI जांच की मांग की
May 07, 2026 | 06:49 AMBirthday Horoscope: 7 मई को जन्मे लोगों की साल 2026 में लगेगी लॉटरी! जानिए कब चमकेगी आपकी सोई हुई किस्मत।
May 07, 2026 | 06:30 AMसावधान महाराष्ट्र! अगले 48 घंटे भारी, बिजली की कड़कड़ाहट के साथ ओले गिरने की चेतावनी, जाने आज का मौसम
May 07, 2026 | 06:00 AMEV vs Petrol का बड़ा खुलासा, 500KM चलाने में होता है कितना खर्च?
May 07, 2026 | 05:39 AMवीडियो गैलरी

जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM
चुनाव हारी नहीं हूं, जबरन हराया गया है…EC और BJP पर ममता ने लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:08 PM
TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM














