-
सोम, 22 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Indias Import Ban Action Impact On Bangladesh
भारत के इंपोर्ट एक्शन से थर्राया बांग्लादेश, करोड़ों के नुकसान से हो गया परेशान
- Written By: अपूर्वा नायक
भारत सरकार ने बांग्लादेश की ओर से जमीनी रास्ते से आने वाले इंपोर्टेड सामानों पर बैन लगा दिया है। जिसके कारण बांग्लादेश को भारी नुकसान होने की आशंका जतायी जा रही है। इसके साथ ही टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बूस्ट मिल सकता है।

भारत Vs बांग्लादेश (सौ. सोशल मीडिया )
भारत ने हाल ही में बांग्लादेश के जमीनी रास्ते से आने वाले सामानों के इंपोर्ट पर बैन लगा दिया है। जिसके कारण बांग्लादेश को तगड़ा झटका लगा है। गौरतलब है कि भारत ने बांग्लादेश के लगभग 6,600 करोड़ के इंपोर्ट को बैन जोरदार झटका दिया है। जिसका सीधा असर बांग्लादेश पर देखा जा रहा है। जमीनी रास्ता बंद होने के कारण जमीनी पोर्ट्स पर जाम लग गया है। बांग्लादेश के ट्रक सामानों के साथ लदे होकर वहीं खड़े हुए हैं।
भारत सरकार ने पिछले शनिवार को बांग्लादेश से जमीनी रास्ते से आने वाले सामान जैसे कि रेडीमेड कपड़े, प्लास्टिक आइटम्स और प्रोसेस्ड फूड जैसे बड़े सामानों पर बैन लगा दिया था और केवल 2 समुद्री पोर्ट्स कोलकाता और न्हावा शेवा पोर्ट से इंपोर्ट करने की मंजूरी दी थी। बताया जा रहा है कि भारत के इस इंपोर्ट बैन के एक्शन के बाद बांग्लादेश के तकरीबन 770 मिलियन डॉलर के ट्रेड पर इसका असर दिखायी दे रहा है, जो कि दोनो देशों के बीच होने वाले द्विपक्षीय व्यापार का 42 प्रतिशत हैं।
बेनापोल में फंसे ट्रक
जमीनी रास्ते पर बैन लगने के चलते बांग्लादेशी के जमीनी पोर्ट बेनापोल पर जाम लगा हुआ है। बेनापोल में कल शाम को रेडीमेट गारमेंट्स ले जा रहे कम से कम 36 ट्रक फंसे हुए हैं। बेनापोल सीएंडएफ एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव इमदादुल हक ने बयान दिया है कि इस अचानक से लिए गए फैसले से द्विपक्षीय ट्रेड को आगे बुरी तरीके से असर कर सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
बाजार में लौटी रौनक! टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ उछला, खरीदने से पहले देखें लिस्ट
Share Market Outlook: तेजी पर लगेगा ब्रेक…या दिखेगा बंपर उछाल, सोमवार को कैसी रहेगी बाजार की चाल?
EPFO New Rules: अब जरूरत पड़ने पर PF से निकाल सकेंगे 100% तक रकम! बदल गई लिमिट, सरकार ने दी बड़ी राहत
Yoga Economy: योग इकोनॉमी का कारोबार 12 लाख करोड़ के पार, दुनिया भर में योग का बिजनेस बढ़ा
एमएसएमई सेक्टर को मिलेगा बूस्टर डोज
पिछले कई दिनों से भारत के टेक्सटाइल सेक्टर की ओर से ये मांग की जा रही थी कि बांग्लादेशी कपड़ों पर बैन लगाया जाए। क्योंकि भारत के द्वारा 0 टैरिफ लगाए जाने के कारण कपड़े और बाकी सामान काफी बड़ी मात्रा में भारत आ रहे थे, जिसके कारण इंडियन टेक्सटाइस इंडस्ट्री को भारी नुकसान हो रहा था।
ED के शिकंजे में फंसे यूको बैंक के पूर्व चेयरमैन, जानें आखिर किस मामले में हुई गिरफ्तारी
लेकिन भारत सरकार के बांग्लादेश के इंपोर्ट पर बैन लगाए जाने के फैसले के बाद देश के एमएसएमई सेक्टर को बूस्ट मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस सेक्टर में लगभग 1,000 करोड़ का बूस्ट हो सकता है। साथ ही देश के लोगों को ज्यादा काम और रोजगार के अवसर मिलने की भी उम्मीद की जा रही है।
Indias import ban action impact on bangladesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें अपना-अपना भविष्यफल
Jun 22, 2026 | 12:10 AMBEST को बेस्ट बनाएंगे; वेतन में भी होगी बढ़ोतरी, एकनाथ शिंदे के आश्वासन से खत्म हुई BEST की हड़ताल
Jun 21, 2026 | 11:59 PMमानसून 5 दिन पीछे, अब अल-नीनो बढ़ाएगा मुश्किलें? इन 12 राज्यों पर सबसे बड़ा खतरा, इमरजेंसी तैयारी शुरू!
Jun 21, 2026 | 11:19 PMPM Modi 45 मिनट तक दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों रुके? वजह जानकर चौंक जाएंगे- VIDEO
Jun 21, 2026 | 11:12 PMKolkata: सुहरावर्दी एवेन्यू का नाम बदलने पर घमासान, TMC विधायक ने निगम के फैसले पर उठाए सवाल
Jun 21, 2026 | 11:10 PM‘प्रोटेक्शन या ओवरएक्शन?’ जैकलिन फर्नांडीस का हाथ पकड़ना पड़ा भारी, बॉडीगार्ड पर फूटा लोगों का गुस्सा
Jun 21, 2026 | 11:10 PMमुंबई में सपने नहीं, पहले किराया देता है झटका! युवक का मजेदार वीडियो वायरल
Jun 21, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी की मस्जिद पर पाकिस्तान ने उगला जहर, भारत के जवाब से बोलती बंद; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 09:08 PM
तमिलनाडु की फैक्ट्री में अमोनिया गैस लीक से 7 की मौत, 40 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:57 PM
वाराणसी में उद्घाटन से चंद घंटे पहले रेस्टोरेंट पर चला सरकारी बुलडोजर, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें VIDEO
Jun 21, 2026 | 08:46 PM
वायरल VIDEO के बाद फिर नया बवाल, भड़कीं इटली की PM मेलोनी! ट्रंप को अब क्या बोल दिया?
Jun 21, 2026 | 07:23 PM
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM














