- Hindi News »
- Business »
- Acko India Health Insurance Index 2024 Report On Cost Of Healthcare
भारत में इलाज करवाना पड़ रहा है भारी, मेडिकल सर्विस की लागत में हो रही है 14 प्रतिशत की बढ़त
ACKO इंडिया हेल्थ इंश्योरेंस ने हाल ही में स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया है कि देश में इलाज करवाना काफी महंगा होता जा रहा है। सालाना आधार पर इस क्षेत्र में लगभग 14 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है।
- Written By: अपूर्वा नायक

हेल्थकेयर सेक्टर (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : भारत के स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी कंपनी ACKO इंडिया हेल्थ इंश्योरेंस ने हाल ही में अपनी एक रिपोर्ट जारी की है। ACKO इंडिया हेल्थ इंश्योरेंस इंडेक्स 2024 की इस रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में हेल्थकेयर की लागत में सालाना आधार पर लगभग 14 प्रतिशत की बढ़त हो रही है।
इस रिपोर्ट के आधार पर पता चला है कि देश में अब इलाज करवाना आपकी जेब के लिए महंगा साबित हो सकता है, क्योंकि स्वास्थ्य सेवा की लागत हर साल महंगी होती जा रही है। इस क्षेत्र से जुड़ी मुद्रास्फीति दर में भी बढ़त देखने को मिली है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि, “भारत में हेल्थकेयर से जुड़ी मुद्रास्फीति 14 प्रतिशत दर्ज की गई है। साथ ही इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि देश में अस्पताल के 23 प्रतिशत खर्च उधार के माध्यम से फाइनेंस किए जाते हैं, जो परिवारों के फाइनेंशियल कंडीशन पर काफी दबाव डालता है।
ये भी पढ़े :- महिलाओं को खुश करने के लिए मोदी सरकार का मास्टरप्लान, पीयूष गोयल बोले – अब मंगलसूत्र खरीदना हुआ आसान
सम्बंधित ख़बरें
Maharashtra Yadav Community की मांग तेज: NT कास्ट वैलिडिटी न मिलने से बढ़ी परेशानी, मंत्री से लगाई गुहार
HPBOSE 12th Result Out: हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट जारी; 92% से ज्यादा छात्र हुए पास, यहां देखें नतीजे
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
अचलेश्वर महादेव मंदिर: दानपेटी से निकलीं श्रद्धालुओं के मन की भावनाएं, किसी ने शादी तो किसी ने नौकरी मांगी
राष्ट्रीय औसत से अधिक
ACKO इंडिया हेल्थ इंश्योरेंस ने प्रमुख बीमारियों को लेकर भी इसमें विशेष तौर पर ध्यान दिया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि देश की राजधानी दिल्ली, भारत में किडनी रोग की राजधानी के रूप में उभरी है, जहाँ किडनी स्वास्थ्य से संबंधित स्वास्थ्य बीमा दावों का सबसे अधिक हिस्सा है। साथ ही इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि राजधानी के बाद, किडनी रोग के लिए स्वास्थ्य बीमा में सबसे अधिक दावे कोच्चि से किए गए। दिल्ली एनसीआर में किडनी स्वास्थ्य से संबंधित दावों का हिस्सा सबसे अधिक था। कोच्चि, सिकंदराबाद, बेंगलुरु और जयपुर के दावों का हिस्सा राष्ट्रीय औसत से अधिक था।”
वित्तीय बोझ को दर्शाता
इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि किडनी और गुर्दे की समस्याओं का दावा करने वाले रोगियों की औसत आयु 47 वर्ष है, जो एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य चिंता का संकेत है। उल्लेखनीय रूप से, पिछले साल किडनी से संबंधित समस्याओं के लिए सूचकांक के अनुसार सबसे बड़ा बिल 24,73,894 रुपये का था, जो इन स्वास्थ्य स्थितियों से जुड़े वित्तीय बोझ को दर्शाता है। किडनी स्वास्थ्य के अलावा, रिपोर्ट हृदय रोग सहित अन्य गंभीर स्वास्थ्य मुद्दों पर भी प्रकाश डालती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोलकाता और मुंबई में हृदय संबंधी बीमारियों के लिए सबसे ज़्यादा दावे किए जाते हैं, जहाँ 31 से 50 वर्ष की आयु के बीच हृदय रोगों के लिए अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि “कोलकाता और मुंबई हार्ट अटैक जैसे संचार प्रणाली के विकारों के मामले में महानगरों की सूची में सबसे ऊपर हैं।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Acko india health insurance index 2024 report on cost of healthcare
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Yadav Community की मांग तेज: NT कास्ट वैलिडिटी न मिलने से बढ़ी परेशानी, मंत्री से लगाई गुहार
May 04, 2026 | 11:55 AMHPBOSE 12th Result Out: हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट जारी; 92% से ज्यादा छात्र हुए पास, यहां देखें नतीजे
May 04, 2026 | 11:53 AMAssembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AMअचलेश्वर महादेव मंदिर: दानपेटी से निकलीं श्रद्धालुओं के मन की भावनाएं, किसी ने शादी तो किसी ने नौकरी मांगी
May 04, 2026 | 11:44 AMBhiwandi Rape Blackmail Case: शादी का झांसा देकर शोषण, ब्लैकमेल कर युवती से लाखों की ठगी
May 04, 2026 | 11:41 AMRaja Shivaji Collection: ‘राजा शिवाजी’ ने संडे को किया धमाका, तीसरे दिन की कमाई से बनी टॉप मराठी फिल्म
May 04, 2026 | 11:38 AMतमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, शुरुआती रुझानों में TVK ‘विजय’ की ओर, क्या दोहरा पाएंगे MGR वाला करिश्मा
May 04, 2026 | 11:35 AMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM










