- Hindi News »
- Business »
- Trump Rice Tariff Stock Market Crash Sensex
Stock Market: चावल पर टैरिफ बढ़ने से बाजार क्रैश… चावल एक्सपोर्टर्स के शेयर धड़ाम
Stock Market Crash: डोनाल्ड ट्रंप ने भारत, चीन और थाईलैंड से चावल आयात पर नए टैरिफ लगाने के संकेत दिए हैं। इस आशंका से भारतीय शेयर बाजार धड़ाम हो गया। सेंसेक्स 600 और निफ्टी 200 अंक से ज्यादा टूटा।
- Written By: प्रिया सिंह

शेयर बाजार में गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Rice Export Stocks Fall: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चावल निर्यात करने वाले देशों पर नए टैरिफ (शुल्क) लगाने के संकेत ने एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार को हिलाकर रख दिया है। इन संकेतों के बाद बाजार खुलते ही सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे निवेशकों में घबराहट फैल गई। ट्रंप का निशाना भारत, चीन और थाईलैंड जैसे प्रमुख चावल निर्यातक देश हैं, जिसके चलते चावल से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली।
टैरिफ के डर से शेयर बाजार में भारी गिरावट
डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी ने एक बार फिर शेयर बाजार को सहमा दिया है। इस बार निशाना भारत समेत कई देशों से अमेरिका को किए जाने वाले एग्रीकल्चर इंपोर्ट पर है। खबर है कि ट्रंप अमेरिका को चावल निर्यात करने वाले देशों पर नए टैरिफ (Trump Rice Tariff) लगा सकते हैं। इस धमकी के सीधे असर के कारण भारतीय शेयर बाजार खुलने के साथ ही बिखर गया।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (BSE Sensex) 600 अंक से ज्यादा की गिरावट लेकर 84,492 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 200 अंक से ज्यादा फिसलकर 25,758 के स्तर पर आ गया।
सम्बंधित ख़बरें
‘बहुत देर हो चुकी है…ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ नहीं रुकेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने ठुकराया ईरान का ऑफर
ईरान पर हमले से पहले अमेरिकी कमांडर का सीक्रेट संदेश, 50 हजार सैनिकों को मिला युद्ध का आदेश
ईरान से जंग: नेतन्याहू या ट्रंप, किसने किसको युद्ध में धकेला? अमेरिका और इजरायल के अलग-अलग दावे
ट्रंप का नया ट्रेड प्लान: भारत के साथ व्यापारिक समझौता और अमेरिकी अर्थव्यवस्था की घर वापसी
सेंसेक्स 85000 के नीचे फिसला
ट्रंप के नए टैरिफ के डर से बाजार में बिकवाली का माहौल साफ नजर आया। सेंसेक्स अपने पिछले बंद 85,102.69 की तुलना में फिसलकर 84,742.87 पर ओपन हुआ और कुछ ही मिनटों में तेजी से टूटते हुए 85,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया। इसी तरह, निफ्टी भी 25,960.55 के मुकाबले 25,867.10 पर खुला और जल्द ही 200 अंक से ज्यादा गिर गया। यह गिरावट दर्शाती है कि बाजार में निवेशकों का भरोसा ट्रंप के टैरिफ संकेतों के कारण बुरी तरह डगमगा गया है।
चावल एक्सपोर्टर्स के शेयर क्रैश
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि चावल की डंपिंग से अमेरिकी किसानों को नुकसान हो रहा है, जिसकी भरपाई के लिए टैरिफ बम फोड़ा जा सकता है। इस खबर का सबसे सीधा और बुरा असर चावल निर्यात से जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिला।
यह भी पढ़ें: भारतीय चावलों पर टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप, किसानों की शिकायत पर भड़के, कहा- धोखेबाजों को…
कुछ प्रमुख शेयर जो क्रैश हुए, उनमें LT Foods Share अचानक 7.80% की गिरावट के साथ 362 रुपये पर आ गया। वहीं, KRBL Ltd Share भी करीब 2 फीसदी फिसल गया। यह गिरावट बताती है कि बाजार को आशंका है कि अगर ये टैरिफ लागू हुए तो इन कंपनियों के मुनाफे और निर्यात पर गंभीर नकारात्मक असर पड़ेगा।
Trump rice tariff stock market crash sensex
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
National Safety Day: कैंसर या हार्ट अटैक नहीं, भारत में इन 5 हादसों से मर रहे हैं सबसे ज्यादा लोग
Mar 04, 2026 | 04:00 AMक्या फिर लौटेगा iPod? बिना नोटिफिकेशन वाला वही पुराना जादू, अब नए अंदाज़ में
Mar 04, 2026 | 03:38 AMहोली के दिन किस भगवान की करें पूजा? जानिए और पालन करके देखिए, सुख-समृद्धि बरसने के बनेंगे योग
Mar 03, 2026 | 10:42 PMदुबई में मिसाइल अलर्ट के बीच ‘लैम्बोर्गिनी’ की आवाज से घबराए लोग, वीडियो वायरल
Mar 03, 2026 | 10:23 PMमिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PMअकोला में कर्जमाफी की सुगबुगाहट: 1558 खातों में आधार न होने से फंसा पेंच, ‘केवाईसी’ के लिए प्रशासन ने कसी कमर
Mar 03, 2026 | 10:10 PMPAK क्रिकेट में उथल-पुथल, T20 WC में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता का इस्तीफा, बाबर आजम पर किया बड़ा खुलासा
Mar 03, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM














