-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Trump To Impose Tariffs On Indian Rice After Farmers Complaints Cheaters
भारतीय चावलों पर टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप, किसानों की शिकायत पर भड़के, कहा- धोखेबाजों को…
- Written By: अक्षय साहू
US Tariff on India: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय चावल और कनाडाई खाद पर नए टैरिफ लगाने के संकेत दिए, किसानों की शिकायतों के बाद सस्ते विदेशी माल से अमेरिकी उत्पादकों को नुकसान होने का आरोप।

भारतीय चावलों पर टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप (सोर्स- सोशल मीडिया)
Trump Tariffs Indian on Rice: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में एग्रीकल्चर इंपोर्ट पर नए टैरिफ लगाने के संकेत दिए हैं, जिनमें भारतीय चावल और कनाडाई खाद जैसे उत्पाद शामिल हो सकते हैं। यह कदम अमेरिकी किसानों की शिकायतों के बाद उठाया गया, जिन्होंने सस्ते विदेशी माल, विशेष रूप से चावल के आयात, के कारण अमेरिकी उत्पादकों को होने वाली क्षति पर चिंता जताई थी।
ट्रंप का यह बयान व्हाइट हाउस में आयोजित एक गोलमेज बैठक के दौरान आया, जिसमें किसानों ने ट्रंप से विदेशी माल की सस्ते मूल्य पर आयात को रोकने की मांग की। जानकारी के मुताबिक, ट्रंप ने इस बैठक में किसानों से बातचीत करते हुए कहा कि सरकार उन दावों की जांच करेगी, जिनमें कहा गया है कि कुछ देश अमेरिकी बाजारों में कम कीमत पर चावल का आयात कर रहे हैं, जिससे अमेरिकी उत्पादकों को नुकसान हो रहा है।
भारतीय चावल पर लगेगा भारी टैरिफ
किसानों ने इस मुद्दे पर ट्रंप से सख्त कदम उठाने का आग्रह किया और दावा किया कि भारत, थाईलैंड और चीन जैसे देशों द्वारा चावल की डंपिंग अमेरिकी बाजारों को गंभीर रूप से प्रभावित कर रही है। ट्रंप ने इस पर तीखा जवाब दिया और कहा कि ऐसे देशों को धोखा नहीं करने दिया जाएगा, और नए टैरिफ लगाए जा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Japan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
विकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Explainer: अचानक क्यों प्लास्टिक के नोट ला रही है सरकार? ऑस्ट्रेलिया से क्या है कनेक्शन, जानें फायदे-नुकसान
…तो सड़कों पर उतरेगी CJP! सुप्रीम कोर्ट के आदेश से नाराज हुए अभिजीत दीपके, कहा- फिर करेंगे आंदोलन
इसके बाद ट्रंप ने सुझाव दिया कि कनाडा से आयातित खाद भी अगले निशाने पर हो सकती है, क्योंकि अमेरिकी किसानों को सस्ते विदेशी माल के कारण नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति को सुधारने के लिए सख्त शुल्क लगाए जा सकते हैं।
‘भारत, थाईलैंड और चीन करते है चावल डंपिंग’
लुइसियाना स्थित केनेडी राइस मिल की सीईओ, मेरिल कैनेडी ने ट्रंप से कहा कि चावल डंपिंग करने वाले मुख्य देशों में भारत, थाईलैंड और चीन शामिल हैं। उन्होंने यह भी बताया कि चीन का चावल सीधे अमेरिका नहीं, बल्कि प्यूर्टो रिको भेजा जा रहा है, जिससे दक्षिणी अमेरिका के चावल उत्पादकों को कठिनाई हो रही है। ट्रंप ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इन देशों को डंपिंग नहीं करनी चाहिए और उन्होंने ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट को निर्देश दिया कि इन देशों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
राष्ट्रपति ट्रंप ने बैठक में मौजूद किसानों से पूछा कि अगले टैरिफ किन देशों पर लगाए जाएं। इस पर कैनेडी ने भारत के बारे में जानकारी दी, कि भारत अपने चावल उद्योग को अवैध सब्सिडी देकर बढ़ावा दे रहा है। ट्रंप ने इस जानकारी पर ध्यान दिया और कहा कि अगर यह तथ्य सही है, तो भारत पर अगले कदम उठाए जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: लाहौर से कराची तक… मुनीर की नई चाल से भड़का PTI, पूरे पाकिस्तान में शक्ति प्रदर्शन
भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ
यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब अमेरिका और भारत के बीच व्यापार संबंधों को लेकर वार्ता चल रही है। ट्रंप ने अगस्त में पहले ही भारतीय वस्तुओं पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया था, जिससे अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ गया था। अब, दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत कर रहे हैं, और इस माह के अंत में एक उच्चस्तरीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भारत के साथ व्यापार वार्ता करेगा।
Trump to impose tariffs on indian rice after farmers complaints cheaters
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMMP में मूंग खरीदी का लक्ष्य बढ़ाने की मांग; राज्य कृषि मंत्री कंषाना ने शिवराज सिंह चौहान को लिखा पत्र
Jul 28, 2026 | 11:27 PMJapan Earthquake: जापान भूकंप पर भारत ने जताई संवेदना, विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- हर मुश्किल में साथ हैं
Jul 28, 2026 | 11:12 PMमथुरा में महिला की संदिग्ध मौत; बंद कमरे में मिला गला कटा शव, जांच में जुटी पुलिस
Jul 28, 2026 | 10:59 PMमध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
Jul 28, 2026 | 10:56 PMRamayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
Jul 28, 2026 | 10:53 PMविकसित भारत के रोडमैप पर PM मोदी की सचिवों संग अहम बैठक, समन्वय, साइबर सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर जोर
Jul 28, 2026 | 10:45 PMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM












