Share Market Crash: हफ्ते के पहले दिन क्रैश हुआ बाजार, 800 अंक टूटा सेंसेक्स; Indigo ने बिगाड़ा खेल

Share Market: शेयर मार्केट में आज के कारोबार की शुरुआत रेड जोन में हुई थी। बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 85,712.37 की तुलना में गिरकर 85,624.84 के लेवल पर ओपन हुआ और इसके बाद ये फिसलते हुए चला गया।
Share Makret Highlithts 8th January
शेयर मार्केट, (कॉन्सेप्ट फोटो)
Published on
Updated on

Share Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते के पहले दिन यानी की सोमवार, 8 दिसंबर को भारी गिरावट देखने को मिली है। सुस्ती के साथ ओपन हुआ बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मार्केट क्लोज होने से एक घंटे पहले ही करीब 800 अंक फिसल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी फिसलकर 26,000 के स्तर के नीचे आ गया। बाजार में गिरावट के बीच इंडिगो समेत कई शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे, जबकि डिफेंस शेयरों में भी भूचाल नजर आया। एक्सपर्ट के मुताबिक, मार्केट में यही गिरावट जारी रही और निफ्टी की क्लोजिंग 26,000 के नीचे रहती है, तो ये टेक्निकली अच्छे संकेत नहीं होंगे।

शेयर मार्केट में आज के कारोबार की शुरुआत रेड जोन में हुई थी। बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 85,712.37 की तुलना में गिरकर 85,624.84 के लेवल पर ओपन हुआ और इसके बाद ये फिसलते हुए चला गया। दोपहर 2.15 बजे पर सेंसेक्स इंडेक्स 800 अंक टूटकर 84,875 के लेवल पर आ गया। इसकी तरह एनएसई निफ्टी की चाल रही। ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले बंद 26,186.45 के मुकाबले गिरावट के साथ 26,159 पर ओपन हुआ और 270 अंक की गिरावट लेकर 25,892 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

IndiGo के शेयरों में भारी गिरावट

शेयर बाजार में गिरावट के साथ हो रहे कारोबार के बीच संकट में फंसी इंडिगो एयरलाइन की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन का शेयर (IndiGo Share Crash) 9 फीसदी तक टूट गया। ये एयरलाइन स्टॉक अपने पिछले बंद 5,367.50 रुपये के लेवल से टूटकर 5,110 रुपये पर खुला और फिर सेंसेक्स-निफ्टी की तरह फिसलता ही चला गया। इंडिगो शेयर 9 फीसदी के आसपास गिरकर 4842.5 रुपये पर कारोबार कर रहा था और इसका मार्केट कैप भी गिरकर 1.89 लाख करोड़ रुपये पर आ गया था।

डिफेंस शेयरों में भी कमजोरी

न सिर्फ इंडिगो शेयर, बल्कि बाजार में आई इस बड़ी गिरावट के बीच डिफेंस सेक्टर की कंपनियों के शेयर भी भर-भराकर टूटे। लार्जकैप में शामिल BEL Share 5.10 फीसदी की गिरावट लेकर 386.85 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इसके अलावा BDL Share 5.55%, HAL Share 3.60%, Mazagon Dock Shipbuilders Share (5.06%), Data Patterns (India) Ltd Share (5.92%), Garden Reach Shipbuilders Share 4.20% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

रिलायंस के शेयरों का भी बुरा हाल

अन्य गिरावट वाली कंपनियों की बात करें, तो लार्जकैप कैटेगरी में शामिल इटर्नल (2.48%), ट्रेंट (2.40%), टाटा स्टील (2.30%), बजाज फिनसर्व (2.13%), बजाज फाइनेंस (2.10%) और अडानी पोर्ट्स (2.05%) टूटकर कारोबार कर रहे थे। अनिल अंबानी के शेयरों का भी बुरा हाल रहा। रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रा दोनों ही कंपनियों के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा फिसल गए। बाजार में क्लोजिंग से ऐन पहले बीएसई लार्जकैप में शामिल 3 शेयरों में से 27 शेयर रेड जोन में थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com