-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Transgender Employment Fair 2024 Now Transgenders Will Get High Paid Jobs In Big Companies
रोजगार मेले से खुली Transgenders के लिए तरक्की की राह, अब ‘इन’ बड़ी कंपनियों से मिलेगा जॉब ऑफर
- Written By: अक्सा अंसारी

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में ट्रांसजेंडर (Transgender) समुदाय के लिए हाल में आयोजित एक रोजगार मेले में, चमकीले हरे रंग की साड़ी पहनी प्रेरणा कुमारी अलग-अलग बूथ पर जाकर अपना ‘बायोडाटा’ देते और संभावित नियोक्ताओं के साथ अपनी भविष्य की संभावनाओं के बारे में बात करती दिखी। दिल्ली (Delhi) की रहने वाली कुमारी, हाल ही में आयोजित ‘ट्रांस एम्प्लॉयमेंट मेले (Trans Employment Fair)’ में हिस्सा लेने वाले ट्रांसजेंडर समुदाय के 230 से अधिक अभ्यर्थियों में से एक थी। इन सभी की इच्छा बेहतर जीवन, कामकाज के अधिक समावेशी वातावरण के अलावा यह भी थी कि समाज में उन्हें समान दर्जा मिले।
दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में स्नातक, कुमारी भविष्य में प्रोफेसर बनना चाहती है, लेकिन वह फिलहाल एक बेहतर कार्यस्थल की तलाश में है। कुमारी (23) ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘मेरी वर्तमान नौकरी में, मुझे अलग थलग कर दिया गया। कोई भी मेरे साथ बैठना पसंद नहीं करता, उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है। कोई ट्रांसजेंडर नीति नहीं है। यहां (मेले में) हर कोई मुझसे मुस्कुराते हुए मिल रहा है। हर कोई बहुत स्वागत कर रहा है।”
ऐसा था ट्रांस एम्प्लॉयमेंट मेला
‘ट्रांस एम्प्लॉयमेंट मेले’ का दूसरा संस्करण ट्रांसजेंडर वेलफेयर इक्विटी एंड एम्पावरमेंट ट्रस्ट (ट्वीट) फाउंडेशन और इनहार्मनी द्वारा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल डिफेंस (एनआईएसडी) के सहयोग से आयोजित किया गया था। यह यहां 22 मार्च को आयोजित किया गया था। इस मेले में पब्लिसिस सैपिएंट, वरुण बेवरेजेज, प्रॉक्टर एंड गैंबल, द ललित, वेदांता, कैपजेमिनी, शॉपर्स स्टॉप, ईवाई फाउंडेशन, एरिक्सन, एक्सेंचर और रूप ऑटो सहित 30 से अधिक कंपनियों ने भाग लिया। एक अन्य अभ्यर्थी मयूरी अरोड़ा इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्सुक नजर आई और वह बेहतर वेतन वाली नौकरी की तलाश कर रही है। मयूरी ने उसके बाकी लोगों से भिन्न होने के बारे में बात की जो उसे नौकरी के उसके पहले साक्षात्कार में महसूस कराया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
पुलिस ने राहुल-प्रियंका किया डिटेन… तो थाने पहुंची सोनिया गांधी, रिहाई के बाद साथ निकली बाहर
क्या ट्रेड डील से बर्बाद हो जाएंगे भारतीय किसान? महापंचायत में उठे बड़े सवाल-VIDEO
‘दूसरी सरकारों ने सिर्फ झोलियां भरीं’… संजना सिंह का बड़ा हमला, दतिया की जनता से किया खास वादा-VIDEO
CJP मार्च के दौरान क्या-क्या हुआ? 10 तस्वीरों में देखें पूरा घटनाक्रम
मयूरी (28) ने कहा, ‘‘लगभग छह साल पहले, मुझे एक कंपनी में सफ़ाईकर्मी की नौकरी मिली। उन्होंने कहा कि आपका व्यवहार और योग्यताएं अच्छी हैं लेकिन हम आपको नौकरी नहीं दे सकते क्योंकि इससे अन्य कर्मचारी असहज हो जाएंगे।” इसके बाद मयूरी को एक गैर सरकारी संगठन में ऐसी नौकरी मिली, जिसका वेतन उसके परिवार के भरण-पोषण के लिए पर्याप्त नहीं था। उसने कहा,‘‘इसलिए मैं यहां आयी हूं।”
पुष्पेंद्र कुमार (24) इस बात से खुश नजर आई कि उसके जैसे काफी लोग नौकरी की तलाश में आये हैं और उन्हें ऐसी जगह काम मिलने की उम्मीद है, जहां उन्हें अलग-थलग नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘आम तौर पर, लोग टिप्पणियां करते हैं और आपको आंकते हैं लेकिन यहां ऐसा नहीं है। यहां हर कोई मेरे जैसा है, वे सभी दोस्त हैं। मुझे लगता है कि मुझे यहां समान अवसर मिलेगा।”ट्वीट फाउंडेशन संस्थापक अभिना अहेर ने कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों के लिए रोजगार की तलाश करना मुश्किल है क्योंकि ज्यादातर मामलों में भेदभाव घर से ही शुरू होता है।
(एजेंसी)
Transgender employment fair 2024 now transgenders will get high paid jobs in big companies
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेष राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किस राशि के लिए बुधवार का दिन लेकर आएगा बेहतर परिणाम
Jul 22, 2026 | 12:15 AMमंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
Jul 21, 2026 | 11:54 PMअमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
Jul 21, 2026 | 11:50 PMBanke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PMराज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
Jul 21, 2026 | 11:29 PMहिरासत से छूटे राहुल-प्रियंका गांधी, छात्र आंदोलन पर सरकार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा; बोले- फिर उठाएंगे मुद्दा
Jul 21, 2026 | 11:22 PMराहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में सागर में कांग्रेस का प्रदर्शन; PM मोदी का फूंका पुतला
Jul 21, 2026 | 11:15 PMवीडियो गैलरी

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM













