- Hindi News »
- Business »
- The Government Will Take A Loan Of Rs 1154 Lakh Crore For Fiscal Compensation
राजकोषीय भरपाई के लिए 11.54 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लेगी सरकार, मिडिल क्लास को मिली राहत
इस बजट में सरकार ने इस चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटे के 4.8 प्रतिशत तक रहने का अनुमान लगाया है। बताया जा रहा है कि राजकोषीय घाटे के लिए सरकार आने वाले वित्त वर्ष में बाजार से 11.54 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लेगी।
- Written By: अपूर्वा नायक

राजकोषीय घाटा (सौजन्य : सोशल मीडिया )
नई दिल्ली : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज देश की संसद में आम बजट पेश किया है। इस बजट को आम जनता को राहत देने वाला बजट बताया जा रहा है। इस बजट के जरिए मिडिल क्लास सेगमेंट को 12 लाख तक की सालाना इनकम पर टैक्स नहीं देने का प्रावधान किया गया है।
इस बजट में सरकार ने इस चालू वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटे के 4.8 प्रतिशत तक रहने का अनुमान लगाया है। बताया जा रहा है कि राजकोषीय घाटे के लिए सरकार आने वाले वित्त वर्ष में बाजार से 11.54 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लेने वाली है। सीतारमण ने कहा है कि वित्त वर्ष 2025-26 में कुल व्यय 50.65 लाख करोड़ रुपये रहने की उम्मीद है। साथ ही शुद्ध कर प्राप्ति 28.37 लाख करोड़ रुपये रहने आशंका है। उधारी के बिना भी कुल प्राप्तियां 34.96 लाख रुपये रहने का अनुमान जताया जा रहा है।
कैपिटल एक्सपेंडीचर
इसके साथ, वित्त वर्ष 2024-25 में टोटस एक्सपेंस का संशोधित अनुमान 47.16 लाख करोड़ रुपये रखा गया है, जिसमें कैपिटल एक्सपेंडीचर 10.18 लाख करोड़ रुपये है। उधारी के अलावा कुल प्राप्ति का संशोधित अनुमान 31.47 लाख करोड़ रुपये है, जिसमें शुद्ध कर प्राप्तियां 25.57 लाख करोड़ रुपये हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर जोन में टैक्स वसूली बढ़ी, कंपनियों के कमजोर प्रदर्शन का असर; फिर भी कॉरपोरेट टैक्स टारगेट से पीछे
Land Tax: क्या खेती की जमीन बेचने पर टैक्स लगता है? जानें नियम और टैक्स बचाने के तरीके
इनकम टैक्स विभाग का बड़ा बदलाव! अब Form 13 की जगह आया Form 128, TDS कटने से पहले ऐसे मिलेगा फायदा
आयकर विभाग की बड़ी पकड़, नागपुर में 100 करोड़ की अघोषित विदेशी संपत्ति का खुलासा; 60 लोग रडार पर
मिडिल क्लास सेगमेंट को राहत
इस बार के बजट में वित्त मंत्री ने मिडिल क्लास सेगमेंट को राहत देने का काम किया है। साथ ही उन्होंने आने वाली पीढ़ी के सुधारों का ढांचा पेश किया है। उन्होंने नौकरीपेशा और मिडिल क्लास सेगमेंट को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख रुपये तक की सालाना आय वाले लोगों को पूरी तरह से इनकम टैक्स से छूट देने का ऐलान किया है। साथ ही टैक्स स्लैब में भी बदलाव किया गया है। इनकम टैक्स का लाभ न्यू टैक्स रिजीम का ऑप्शन चुनने वाले इनकम टैक्सपेयर्स को मिलेगा।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
इस बार के बजट में वित्त मंत्री ने मिडिल क्लास सेगमेंट को राहत देने का काम किया है। पिछले कई बजट से इस सेगमेंट को नजरअंदाज किया जा रहा था। अब की बार के बजट में 12 लाख तक की सालाना आय वाले लोगों को टैक्स राहत दी गई है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
The government will take a loan of rs 1154 lakh crore for fiscal compensation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उदयनराजे और मैं अंपायर, हम ही तय करेंगे कौन आउट और कौन नॉट आउट, सातारा में शिवेंद्रसिंहराजे की सियासी बल्लेबाज
May 23, 2026 | 05:33 PMSSC GD भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप से मची हलचल, गिरोह पकड़े जाने के बाद री-एग्जाम की उठी मांग
May 23, 2026 | 05:29 PMट्विशा शर्मा केस: एम्स भोपाल में रविवार को होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम, दिल्ली से आज रात तक आएगा मेडिकल बोर्ड
May 23, 2026 | 05:20 PMसेंदूरवाफा में बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों से बढ़ी परेशानी, नागरिकों में भय का माहौल
May 23, 2026 | 05:20 PM8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें, हर साल सैलरी बढ़ोतरी 3% से 6% करने की मांग
May 23, 2026 | 05:12 PMखतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, टेस्ट में नंबर-1 बनने के बेहद करीब जो रूट, सिर्फ इतने रनों का है अंतर
May 23, 2026 | 05:05 PMMaithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
May 23, 2026 | 04:57 PMवीडियो गैलरी

डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM














