इंपोर्ट एक्सपोर्ट (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : भारत का गुड्स एक्सपोर्ट इस साल मार्च के महीने में हल्की 0.7 प्रतिशत की बढ़त के साथ बढ़कर 41.97 अरब डॉलर रहा है। साथ ही इस महीने के दौरान ट्रेड डेफिशिऐंट भी बढ़कर 21.54 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।
वाणिज्य मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल मार्च महीने में इंपोर्ट 11.3 प्रतिशत बढ़कर 63.51 अरब डॉलर हो गया। पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के अप्रैल से मार्च महीने में देश का एक्सपोर्ट नाममात्र 0.08 प्रतिशत बढ़कर 437.42 अरब डॉलर रहा जबकि इंपोर्ट 6.62 प्रतिशत बढ़कर 720.24 अरब डॉलर रहा। इससे ट्रेड डेफिशिऐंट 282.82 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
इस साल फरवरी में ट्रेड डेफिशिऐंट 14.05 अरब अमेरिकी डॉलर था। पिछले साल मार्च के महीने में एक्सपोर्ट और इंपोर्ट के बीच का अंतर 15.33 अरब अमेरिकी डॉलर था। वहीं वित्त वर्ष 2023-24 के लिए यह 241.14 अरब अमेरिकी डॉलर था। देश का टोटल गुड्स और सर्विस एक्सपोर्ट 2024-25 में 820.93 अरब डॉलर के रिकॉर्ड लेवल तक पहुंचने का अनुमान है।
यह 2023-24 की तुलना में 5.5 प्रतिशत की बढ़त है। उस दौरान यह 778.13 अरब डॉलर था। पिछले वित्त वर्ष में सर्विस एक्सपोर्ट 383.51 अरब डॉलर रहने का अनुमान है, जबकि 2023-24 में यह 341.06 अरब डॉलर रहा था। 2024-25 में इंपोर्ट 194.95 अरब डॉलर रहा, जबकि 2023-24 में यह 178.31 अरब डॉलर था।
वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि ग्लोबल चैलेंजेस के बाद, 2024-25 में वस्तु निर्यात का आंकड़ा अबतक का सबसे अधिक है। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि टोटल एक्सपोर्ट भी अबतक के हाईएस्ट लेवल पर है। इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक, मेडिसिन, सभी प्रकार के कपड़ों से तैयार वस्त्र, चावल, सूती धागे/कपड़े, प्लास्टिक, कॉफी, मसाले, चाय और तंबाकू जैसे क्षेत्रों से एक्सपोर्ट को रफ्तार मिली।
इंजीनियरिंग एक्सपोर्ट 2024-25 में 116.67 अरब डॉलर रहा जो 2023-24 में 109.3 अरब डॉलर था। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक 38.38 अरब डॉलर, औषधि 30.47 अरब डॉलर, रेडीमेड क्लोथ्स 15.99 अरब डॉलर, चावल 12.47 अरब डॉलर, सूती धागा/कपड़े 12.06 अरब डॉलर , प्लास्टिक 8.92 अरब डॉलर का स्थान रहा।
पिछले वित्त वर्ष में जिन सेक्टर्स में इससे पूर्व वित्त वर्ष की तुलना में गिरावट आयी, उनमें पेट्रोलियम उत्पाद 84.16 अरब डॉलर की तुलना में 63.34 अरब डॉलर, रत्न और आभूषण 32.17 अरब डॉलर की तुलना में 29.81 अरब डॉलर और रसायन 29.38 अरब डॉलर की तुलना में 28.7 अरब डॉलर शामिल हैं।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष में गोल्ड इंपोर्ट बढ़कर 58.01 अरब डॉलर हो गया, जो 2023-24 में 45.54 अरब डॉलर था। मात्रा के लिहाज से, इंपोर्ट 2024-25 में घटकर 757.15 टन रह गया, जो 2023-24 में 795.32 टन था। इंपोर्ट के मोर्चे पर, पिछले वित्त वर्ष में बढ़त दर्ज करने वाले अन्य इंपोर्ट सेक्टर्स में कच्चा तेल 178.73 अरब डॉलर की तुलना में 185.78 अरब डॉलर और इलेक्ट्रॉनिक सामान 87.86 अरब डॉलर की तुलना में 98.73 अरब डॉलर शामिल हैं। हालांकि, कोयला और कोक का इंपोर्ट 2024-25 में घटकर 31.09 अरब डॉलर रहा, जो इससे पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में 38.88 अरब डॉलर था।
(एजेंसी इनपुट के साथ)