- Hindi News »
- Business »
- Team Detailing Solutions Gifted 28 Cars And 29 Bikes To Its Employees
इस कंपनी में काम करनेवालों की लगी लॉटरी, दिवाली से पहले मिले बंपर गिफ्ट्स
चेन्नई में 2005 में शुरू हुई कंपनी टीम डिटेलिंग सोल्यूशंस ने दिवाली बोनस के रुप में अपनी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को 28 कार और 29 बाइक गिफ्ट की हैं। कंपनी का मानना है कि इस फैसले से कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और इसी के कारण वो और मेहनत से काम करेगें।
- Written By: अपूर्वा नायक

टीम डिटेलिंग सॉल्यूशन (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : किसी भी कंपनी की सफलता का राज वहां काम करने वाले कर्मचारियों पर भी निर्भर करता है। अगर इन दोनों में से किसी एक को परेशानी हो, तो कारोबार करना मुश्किल हो जाता है। पिछले कुछ समय से हम कंपनियों में छंटनी की ही खबर सुनते आ रहे हैं। ऐसे माहौल में कुछ कंपनियां ऐसी भी है, जो अपने कर्मचारियों को उनकी मेहनत का पूरा फल दे रही है। हाल ही में हमने देखा है कि ऑनलाइन शॉपिंग साइट मीशो ने भी अपनी फेस्टिव सेल में जमकर मेहनत करने के बाद अपने कर्मचारियों के लिए रीसेट और रिचार्ज नामक योजना बनायी है। जिसमें कंपनी के सभी कर्मचारियों को 9 दिनों की छुट्टी दी गई है।
चेन्नई की एक कंपनी टीम डिटेलिंग सोल्यूशंस ने भी इसी कड़ी में एक नया कारनामा करल दिखाया है। 2005 में शुरू हुई इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को दिवाली बोनस के तौर पर कार और बाइक गिफ्ट की है। साथ ही इस कंपनी ने ये भी फैसला लिया है कि वो कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों की शादी में भी मदद करेगें। कंपनी के इस फैसले से कर्मचारियों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।
28 कार और 29 बाइक कर दी गिफ्ट
चेन्नई में 2005 में शुरू हुई कंपनी टीम डिटेलिंग सोल्यूशंस ने दिवाली बोनस के रुप में अपनी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को 28 कार और 29 बाइक गिफ्ट की हैं। कंपनी का मानना है कि इस फैसले से कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों का मनोबल बढ़ेगा और इसी के कारण वो और मेहनत से काम करेगें। आपको बता दें कि टीम डिटेलिंग सोल्यूशंस स्ट्रक्चरल स्टील डिजाइन और डिटेलिंग सर्विसेज देने के लिए जानी जाती हैं। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, उनकी कंपनी एसडीएस/2, टेकला, ऑटोकैड, मैथकैड, डेसकॉन और ऑफिस डॉक्युमेंट सॉफ्टवेयर का उपयोग करती है।
सम्बंधित ख़बरें
ये भी पढ़ें :- ताबड़तोड़ मेहनत के बाद अब इस कंपनी ने कर्मचारियों को दिया बंपर ऑफर
कंपनी के एमडी का बयान
टीम डिटेलिंग सोल्यूशंस के एमडी श्रीधर कन्नन ने अपने बयान में कहा है कि हमें अपनी कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करना चाहिए और साथ ही उनकी कड़ी मेहनत के लिए उनका सम्मान भी करना चाहिए। साथ ही उन्होंने आगे ये भी कहा है कि उनकी कंपनी ने हर कर्मचारी की सालों की मेहनत के लिए उन्हें उपहार देने की कोशिश की हैं। कंपनी के कर्मचारियों ने अपनी मेहनत से कंपनी को आगे बढ़ाने में सहयोग किया है। कंपनी को उनपर गर्व हैं। बताया जा रहा है कि कंपनी की ओर से इन कर्मचारियों को मारुति सुजुकी, हुंडई के अलावा मर्सडीज बेंज जैसी लग्जरी कार भी गिफ्ट की गई है।
शादी के लिए मिलेंगे 1 लाख रुपये
कंपनी के एमडी ने ये भी कहा है कि हमारी कंपनी ने पहले भी अपने कर्मचारियों को बाइक गिफ्ट की हैं। इस बार हमने अपने कर्मचारियों को 28 कारें और 29 बाइक गिफ्ट की हैं। इसके माध्यम से हम उनके सपने पूरे कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने ये भी बताया है कि इससे पहले हम कर्मचारियों की शादी के लिए उन्हें 50,000 रुपये देते थे। अब इस राशि को बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया है। कंपनी के एमडी ने कहा है कि हम अपने कंपनी में शानदार वर्क कल्चर का उदाहरण देना चाहते हैं।
Team detailing solutions gifted 28 cars and 29 bikes to its employees
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
हैदराबाद से चंडीगढ़ जा रही इंडिगो फ्लाइट में आग लगने से हड़कंप, पूरे विमान में फैला धुआं, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 05:34 PMअब एडॉप्शन के लिए नहीं काटने होंगे कोर्ट के चक्कर, बॉम्बे हाईकोर्ट ने कलेक्टर के अधिकार पर लगाई मुहर
May 05, 2026 | 05:31 PMबुध का नक्षत्र परिवर्तन, 7 मई से इन 4 राशियों के करियर में लगेंगे ‘चार चांद’, जानें क्या आपकी राशि है इसमें
May 05, 2026 | 05:29 PMगुजरात में महिला हेल्थ वर्कर के 1948 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका
May 05, 2026 | 05:26 PM1 दुल्हन और 9 दूल्हे! शादी के नाम पर ठगी, बीड में एक युवती ने 9 बार रचाया ब्याह, जाने कैसे हुआ खुलासा?
May 05, 2026 | 05:20 PMक्या 8वें वेतन आयोग में 283% बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी? कब से लागू होगा नया पे-स्केल, जानें सबकुछ
May 05, 2026 | 05:20 PMदुबई अटैक के बाद मस्कट में फंसीं Ameesha Patel, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी
May 05, 2026 | 05:19 PMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














