-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Stock Market Direction Will Decided By India Us Trade Talks Macroeconomic Data Quarterly Results
शेयर बाजार के लिए कैसा रहेगा अगला सप्ताह, ये फैक्टर तय करेंगे मार्केट की चाल
- Written By: मनोज आर्या
Share Market: अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर बातचीत जारी है, ऐसे में अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। इस अनिश्चित माहौल में कारोबारी कोई बड़ा सकारात्मक दांव लगाने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं।

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
Share Market Update: घटनाक्रमों से भरे आगामी सप्ताह में कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे, भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता के परिणाम और महंगाई के आंकड़े स्थानीय शेयर बाजार की दिशा तय करेंगे। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। इसके अलावा वैश्विक बाजार का रुख और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों से भी बाजार को दिशा मिलेगी। फाइनेंशियल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी अलमंड्ज ग्लोबल के सीनियर इक्विटी रिसर्च एनालिस्ट सिमरनजीत सिंह भाटिया ने कहा कि वैश्विक संकेतक घरेलू शेयर बाजार का रुख तय करते रहेंगे, लेकिन निवेशकों की निगाह भारत-अमेरिका के बीच जारी व्यापार वार्ता के संभावित नतीजों पर रहेगी।
अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है, ऐसे में कुल मिलाकर अनिश्चितता की स्थिति बनी हुई है। इस अनिश्चित माहौल में कारोबारी कोई बड़ा सकारात्मक दांव लगाने को लेकर आश्वस्त नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही अगले कुछ सप्ताह के दौरान निवेशकों की निगाह कंपनियों के पहली तिमाही की नतीजों पर रहेगी।
बीते सप्ताह 1% से ज्यादा गिरा बाजार
एक अन्य एनालिस्ट ने कहा कि पिछले सप्ताह बाजार में एक प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट दर्ज की गई, जिसकी मुख्य वजह वैश्विक स्तर पर शुल्क को लेकर बनी अनिश्चितता और तिमाही नतीजों के सीजन की निराशाजनक शुरुआत थी। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 932.42 अंक या 1.11 प्रतिशत नीचे आया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 311.15 अंक या 1.22 प्रतिशत टूट गया।
सम्बंधित ख़बरें
8th Pay Commission: क्या सच में ₹18,000 की बेसिक सैलरी सीधे ₹69,000 हो जाएगी? समझिए क्या है इस दावे का पूरा सच
SIP Investment: शेयरों में डायरेक्ट निवेश या म्यूचुअल फंड? जानें ज्यादा रिटर्न और रिस्क का पूरा गणित
Explainer: ₹115 लीटर बिक रहा पेट्रोल…सरकार की लागत आधी से भी कम, फिर ईंधन इतना महंगा क्यों? समझिए पूरा खेल
Gold-Silver Rate Today: सोने के भाव में आज फिर 1368 रुपये की भारी गिरावट, चांदी 2.32 लाख रुपये के पार
कंपनियों के तिमाही नतीजे अहम
रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष- रिसर्च अजित मिश्रा ने कहा कि आगे देखें तो कंपनियों का तिमाही नतीजों का सत्र महत्वपूर्ण रहेगा। सप्ताह के दौरान एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, विप्रो, जेएसडब्ल्यू स्टील जैसी बड़ी कंपनियों के जून तिमाही के नतीजे आने हैं। मैक्रोइकोनॉमिक मोर्चे पर, बाजार भागीदारों की निगाह 14 जुलाई को आने वाले थोक मूल्य सूचकांक आधारित (WPI) महंगाई और खुदरा महंगाई के आंकड़ों पर रहेगी। इसके साथ ही विदेशी संस्थागत निवेशकों का रुख भी बाजार के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। वैश्विक स्तर पर, बाजार व्यापार वार्ता और शुल्क से संबंधित किसी भी घटनाक्रम के साथ-साथ अमेरिकी महंगाई और चीन के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) जैसे प्रमुख आर्थिक आंकड़ों पर नजर रखेगा।
ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में गिरावट का असर, सेंसेक्स की टॉप-8 कंपनियों का गिरा मार्केट कैप
ट्रेड डील से बाजार में गिरावट की संभावना
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के प्रमुख- रिसर्च, संपदा प्रबंधन सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि जैसे-जैसे कंपनियों के तिमाही नतीजों का सत्र आगे बढ़ेगा, कुछ शेयर विशेष गतिविधियों के कारण बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि व्यापार वार्ताओं को लेकर बनी अनिश्चितता के कारण बाजार में अभी कमजोरी कायम रहने की संभावना है। निवेशक अब थोक और खुदरा महंगाई जैसे प्रमुख घरेलू वृहद आकड़ों, पहली तिमाही के वित्तीय परिणामों और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते से संबंधित घटनाक्रमों पर नजर रखेंगे। व्यापार शुल्क को लेकर बाजार की धारणा कमजोर बनी हुई है।
Stock market direction will decided by india us trade talks macroeconomic data quarterly results
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उमरिया में ‘लव जिहाद’ का मामला: पहचान छिपाकर दुष्कर्म और ब्लैकमेल के आरोप में डॉक्टर गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 01:45 PM8th Pay Commission: क्या सच में ₹18,000 की बेसिक सैलरी सीधे ₹69,000 हो जाएगी? समझिए क्या है इस दावे का पूरा सच
Jul 03, 2026 | 01:44 PMई-रिक्शा बंद करने वाले चीनी ऐप पर गिरी गाज! केंद्र सरकार ने BAT BMS ऐप किया बैन, गूगल और एप्पल को दिए आदेश
Jul 03, 2026 | 01:44 PMभंडारा में जमाकर्ताओं का प्रदर्शन, लक्ष्मी ग्रामीण पतसंस्था से जमा राशि लौटाने की मांग
Jul 03, 2026 | 01:42 PMSIP Investment: शेयरों में डायरेक्ट निवेश या म्यूचुअल फंड? जानें ज्यादा रिटर्न और रिस्क का पूरा गणित
Jul 03, 2026 | 01:34 PMउज्जैन में महिला से हैवानियत: अर्धनग्न कर गांव में घुमाने वाले 11 आरोपियों पर केस दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 01:28 PMगोसीखुर्द बांध से छोड़ा गया 160 क्यूमेक्स पानी, वैनगंगा नदी किनारे अलर्ट जारी
Jul 03, 2026 | 01:27 PMवीडियो गैलरी

12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM












