शेयर बाजार में गिरावट का असर, सेंसेक्स की टॉप-8 कंपनियों का गिरा मार्केट कैप

Sensex Top-10 Company Market Cap: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट रही। जहां कारोबार के अंत में सेंसेक्स 689 अंक और निफ्टी 205 अंक गिरकर बंद हुआ था।
Market cap of eight of the top 10 Sensex companies decreased by Rupees 2.07 lakh crore
(कांसेप्ट फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Market Cap Of Top-10 Company: सेंसेक्स की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 2.07 लाख करोड़ रुपये (2,07,501.58 करोड़ रुपये) की गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारती एयरटेल रहीं। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 932.42 अंक या 1.11 प्रतिशत के नुकसान में रहा। शीर्ष 10 में से केवल बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई।

समीक्षाधीन सप्ताह में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का बाजार पूंजीकरण 56,279.35 करोड़ रुपये घटकर 11,81,450.30 करोड़ रुपये पर आ गया। कंपनी के जून तिमाही के नतीजे निवेशकों को उत्साहित करने में विफल रह हैं। शुक्रवार को टीसीएस के शेयर में लगभग 3.50 प्रतिशत की गिरावट आई। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 54,483.62 करोड़ रुपये घटकर 10,95,887.62 करोड़ रुपये पर आ गया।

रिलायंस के मार्केट कैप में गिरावट

रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 44,048.2 करोड़ रुपये घटकर 20,22,901.67 करोड़ रुपये पर आ गई। इन्फोसिस के मूल्यांकन में 18,818.86 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 6,62,564.94 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 14,556.84 करोड़ रुपये घटकर 10,14,913.73 करोड़ रुपये पर आ गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मूल्यांकन 11,954.25 करोड़ रुपये घटकर 5,83,322.91 करोड़ रुपये पर आ गया।

HUL के शेयर में 5% की उछाल

एचडीएफसी बैंक के बाजार पूंजीकरण में 4,370.71 करोड़ रुपये की गिरावट आई और यह 15,20,969.01 करोड़ रुपये रही। भारतीय स्टेट बैंक की बाजार हैसियत 2,989.75 करोड़ रुपये घटकर 7,21,555.53 करोड़ रुपये रह गई। इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का मूल्यांकन 42,363.13 करोड़ रुपये बढ़कर 5,92,120.49 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के शेयर में शुक्रवार को लगभग पांच प्रतिशत का उछाल आया।

बजाज फाइनेंस के लिए भी अच्छा रहा ये सप्ताह

हिंदुस्तान यूनिलीवर प्रिया नायर को कंपनी की पहली महिला मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक नियुक्त करने की घोषणा की है। बजाज फाइनेंस की मूल्यांकन 5,033.57 करोड़ रुपये बढ़कर 5,80,010.68 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, एलआईसी, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

सप्ताह के आखिरी दिन गिरा शेयर बाजार

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार, (11 जुलाई) को घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट रही। जहां कारोबार के अंत में सेंसेक्स 689 अंक गिरकर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 205 अंक पर बंद हुआ। बैंक निफ्टी में सपाट ट्रेडिंग देखी गई। सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो यहां आईटी स्टॉक्स में गिरावट रही। टीसीएस, इन्फोसिस और विप्रो के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com