- Hindi News »
- Business »
- Share Market Update Today 25 June Sensex Rise By 426 Points Nift Also Rise
शेयर बाजार में दूसरे दिन तेजी जारी, 426 अंक उछला सेंसेक्स; बवाल मचा रहे ये स्टॉक
घरेलू शेयर बाजार में आज मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेजी जारी है, शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 426.79 अंक उछलकर 82,481.90 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी में 123.25 अंक की बढ़त देखने को मिली।
- Written By: मनोज आर्या

शेयर मार्केट, (डिजाइन फोटो)
मुंबई: घरेलू शेयर बाजार में आज बुधवार, (25 जून) को लगातार दूसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 426.79 अंक उछलकर 82,481.90 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 123.25 अंक की बढ़त के साथ 25,167.60 अंक पर पहुंच गया। बैंक निफ्टी 103 अंक चढ़कर 56,564 पर कारोबार शुरू किया। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया तीन पैसे मजबूत होकर 86.01/$ पर खुला। सबसे दिलचस्प बात यह है कि आज शुरुआती कारोबार में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त दर्ज की गई। सेक्टोरल इंडेक्स पर नजर डाले, तो बुधवार को सभी इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। निफ्टी ऑटो, फार्मा, रियल्टी, मेटल और आईटी फर्राटे भरते नजर आए।
ईरान और इजराइल के बीच युद्ध विराम के बाद पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के संकेतों के बीच वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाइटन, एचसीएल टेक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में रहे।
एशिया के अन्य बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट फायदे में रहे जबकि जापान का निक्की 225 में मामूली गिरावट दर्ज की गई। अमेरिकी बाजार मंगलवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.01 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 5,266.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। वहीं, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 5,209.60 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
सम्बंधित ख़बरें
₹89,000 करोड़ का कोई मालिक नहीं! शेयर बाजार में लावारिस पड़ी है भारी रकम; ऐसे चेक करें अपना पैसा
करोड़ों कर्मचारियों को झटका! होली बीत गई, अप्रैल भी आधा होने को आया, फिर भी क्यों अटकी है DA बढ़ोतरी की फाइल?
पहले Oracle में बड़ी छंटनी, अब इन 3 दिग्गज कंपनियों के कर्मचारियों पर मंडरा रहा खतरा; क्या है पूरी डिटेल
Share Market में ब्लैक थर्सडे, 5 दिनों की तेजी के बाद 931 अंक टूटा सेंसेक्स; निवेशकों के अरबों रुपये स्वाहा
आज के टॉप गेनर्स
- टाइटन
- हिंदुस्तान यूनिलिवर
- रिलायंस
- एचसीएल टेक
- अल्ट्राटेक सीमेंट
आज के टॉप लूजर्स
- भारत इलेक्टॉनिक्स लिमिटेड
- आईसीआईसीआई बैंक
- कोटक बैंक
चीन को बड़ा झटका! रेयर अर्थ मैग्नेट उत्पादन पर ₹1000 करोड़ खर्च करेगी भारत सरकार
IPO बाजार में आज लिस्ट होंगी ये कंपनियां
घरेलू शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच आज फिर से आईपीओ का बाजार भी गर्म होने जा रहा है। एचडीएफसी बैंक की स्वामित्व वाली HDB Financial Services का 12,500 करोड़ रुपए का आईपीओ आज खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 700 से 740 रुपए तय किया गया है। इसके अलावा Arisinfra Solutions भी आज आईपीओ बाजार में लिस्ट होगी, इसका इश्यू प्राइस 222 रुपए रहा। वहीं, Kalpataru Projects और Ellenbarrie Industrial Gases के आईपीओ भी कल खुले और पहले दिन क्रमशः 9 प्रतिशत और 8 प्रतिशत भराव मिला। Sambhv Steel Tubes का आईपीओ भी आज खुलेगा, जिसका प्राइस बैंड 77 से 82 रुपए तय किया गया है।
Share market update today 25 june sensex rise by 426 points nift also rise
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Lakshmi Puja Mistakes: अक्षय तृतीया पर भूलकर भी न करें ये 5 काम, रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी!
Apr 09, 2026 | 10:35 PMहाथ से छिटका बैट, फिर भी गेंद गई बाउंड्री के पार, अजिंक्य रहाणे के इस अजब-गजब शॉट देख दंग रह गए फैंस- VIDEO
Apr 09, 2026 | 10:28 PMनहीं रहे भारत के सबसे उम्रदराज टेस्ट क्रिकेटर CD Gopinath, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Apr 09, 2026 | 10:04 PMईरान का ‘समुद्री चक्रव्यूह’! क्या वाकई समंदर में बिछी हैं बारूदी सुरंगें? तेहरान के दावे से टेंशन में दुनिया
Apr 09, 2026 | 10:02 PMमाउंट आबू: राजस्थान का हरा-भरा स्वर्ग, जहां दिखता है प्रकृति और आस्था का अनोखा संगम
Apr 09, 2026 | 09:58 PMथिएटर में गर्दा उड़ाने के बाद OTT पर भी धमाका करेगी ‘Dhurandhar 2’, जानिए कब और कहां होगी रिलीज
Apr 09, 2026 | 09:55 PMबेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PMवीडियो गैलरी

इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM














