- Hindi News »
- Business »
- Sbi Assumes Indias Gdp Expected To Grow At 6 5 Percentage In
SBI ने जारी की रिपोर्ट, जीडीपी अनुमान 6.5 प्रतिशत और ग्रोथ रेट 7 प्रतिशत रहने की उम्मीद
- Written By: अपूर्वा नायक
एसबीआई की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्टूबर के महीने में रिकवरी देखी गयी है, जिससे ये पता चला है कि वित्त वर्ष 2024-25 तीसरी और चौथी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ करीब 7 प्रतिशत के करीब आ सकती है।

एसबीआई (सौजन्य : सोशल मीडिया)
नई दिल्ली : देश की प्रमुख बैंको में से एक भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई ने हाल ही में वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के अनुसार ये पता चला है कि इस तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ लगभग 6.5 प्रतिशत हो सकती है। हालांकि इस रिपोर्ट में ये बात भी साफ तौर पर स्पष्ट की गई है कि इस दूसरी तिमाही में विकास में मामूली गिरावट आयी है, जिसके कारण अस्थायी मंदी हो सकती है।
एसबीआई की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरी तिमाही में विकास में आयी गिरावट एक गतिरोध साबित हो सकती थी, लेकिन ग्रामीण मांग में उछाल से रिकवरी की गति फिर से बढ़ गई है, जो बेहतर इनकम लेवल का संकेत हैं।
अक्टूबर में हुई रिकवरी
एसबीआई की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्टूबर के महीने में रिकवरी देखी गयी है, जिससे ये पता चला है कि वित्त वर्ष 2024-25 तीसरी और चौथी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ करीब 7 प्रतिशत के करीब आ सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमारा अनुमान है कि वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ करीब 6.5 प्रतिशत हो सकती है और तीसरी और चौथी तिमाही में सालाना आधार पर जीडीपी ग्रोथ 7 प्रतिशत के करीब आ सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
SBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी चेतावनी! अगले 6 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जान लें क्या है अल्टरनेटिव
SBI ने 7,150 पदों पर भर्ती निकाली, ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
SBI में नौकरी करने का सुनहरा मौका… 4000 पदों पर निकलेंगी भर्तियां, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
नागपुर SBL फैक्ट्री विस्फोट: हाई कोर्ट सख्त, 5 अधिकारियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
ये भी पढ़ें :- आज स्विगी के आईपीओ की बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री, जानें कितना होगा प्राइस बैंड
सरकारी पहल प्रभाव
हालांकि, रिपोर्ट में बदलते उपभोक्ता व्यवहार को दर्शाने के लिए “सॉफ्ट डेटा” को सटीक रूप से कैप्चर करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है, खासकर जब शहरी क्षेत्रों में क्विक कॉमर्स (क्यू-कॉमर्स) जोर पकड़ रहा है। इसने यह भी बताया कि ग्रामीण मांग मजबूत रही है, जो उच्च उपभोक्ता भावना से समर्थित है। यह सकारात्मक भावना दर्शाती है कि निम्न-आय वाली आबादी का समर्थन करने के उद्देश्य से सरकारी पहल प्रभाव डाल रही है।
उपभोक्ता भावना 100 से ज्यादा
वित्त वर्ष 2025 की पहली छमाही में, ग्रामीण उपभोक्ता भावना लगातार 100 से ऊपर रही है और धीरे-धीरे शहरी उपभोक्ता भावना के स्तर के अनुरूप हो रही है। इसमें कहा गया है कि वित्त वर्ष 2024-25 की पहली छमाही के सभी महीनों में, ग्रामीण उपभोक्ता भावना 100 से अधिक है और धीरे-धीरे शहरी उपभोक्ता भावना के अनुरूप हो रही है।
Sbi assumes indias gdp expected to grow at 6 5 percentage in q2 fy25
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लाओस की गुफा बनी काल! सोने की तलाश में फंसे ग्रामीणों का रेस्क्यू जारी; कई देशों के एक्सपर्ट्स बचाव में जुटे
May 30, 2026 | 09:54 PMगोवंश तस्करी करने वाले गिरोह पर MCOCA के तहत बड़ी कार्रवाई, सरगना समेत 14 लोगों पर मामला दर्ज
May 30, 2026 | 09:51 PMवरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े संग डांस फ्लोर पर उतरे Irfan Pathan, ‘चुन्नरी चुन्नरी’ वीडियो हुआ वायरल
May 30, 2026 | 09:50 PMभगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














