-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Business »
- Rbi Repo Rate Expected To Cut Again In June Expectations Increased Burden Of Emi Reduce
RBI: रेपो रेट में फिर कटौती की उम्मीद, गिरावट से बढ़ी उम्मीदें; क्या फिर घटेगा EMI का बोझ?
- Written By: सौरभ शर्मा
मार्च में खुदरा महंगाई 6 साल के निचले स्तर पर पहंची थी, खाद्य वस्तुओं के दामों में गिरावट जारी है। अब जून में RBI की दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ी। जानें किस तरह से बदलाव होने की उम्मीद है।

कॉन्सेप्ट फोटो
मुम्बई: महंगाई की दर में हालिया गिरावट ने जून में होने वाली आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक को लेकर बाजार की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। बीते मार्च में खुदरा महंगाई छह साल के सबसे निचले स्तर पर दर्ज की गई थी, जिसका असर अब नीतिगत फैसलों पर स्पष्ट दिखने लगा है। लगातार दो बार रेपो दर में कटौती कर चुका केंद्रीय बैंक अब जून में तीसरी बार कटौती कर सकता है, जिससे कर्ज सस्ता होने की दिशा में एक और कदम बढ़ सकता है।
मार्च में खाने-पीने की चीजों के दाम में आई गिरावट के चलते महंगाई में तेज कमी दर्ज की गई थी। अदरक, टमाटर, गोभी, जीरा और लहसुन जैसी चीजें सबसे ज्यादा सस्ती हुईं। अदरक की कीमतों में करीब 38 फीसदी, टमाटर में लगभग 35 फीसदी और लहसुन में 25 फीसदी तक की गिरावट आई। हालांकि दूसरी ओर फल, तेल, चीनी, मसाले, हाउसिंग, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी कुछ सेवाओं और वस्तुओं के दाम में हल्की बढ़ोतरी भी देखी गई। इसके बावजूद महंगाई का कुल स्तर नियंत्रण में बना रहा है।
राज्यों में अलग-अलग स्थिति
सम्बंधित ख़बरें
देश पर बढ़ा विदेशी कर्ज, ₹72,00,000 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा; आम आदमी पर क्या असर?
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 1 अरब डॉलर की उछाल, $672.5 अरब के पार पहुंचा फॉरेक्स रिजर्व; देखें ताजा अपडेट
बैंकों की दादागिरी खत्म! रिजर्व बैंक ने बदला पेंशन से जुड़ा ये नियम, अब हर कटौती से पहले मिलेगी जानकारी
RBI का बड़ा कदम: बैंकिंग सिस्टम में 1.41 लाख करोड़ रुपये डाले, आम लोगों का लोन सस्ता होने की उम्मीद
देश के अलग-अलग राज्यों में महंगाई के स्तर में भी खासा अंतर नजर आया है। तेलंगाना में खुदरा महंगाई सबसे कम 1.06 फीसदी रही, जबकि केरल में यह दर सबसे ज्यादा 6.59 फीसदी तक पहुंच गई। दिल्ली, यूपी, पंजाब और हिमाचल जैसे राज्यों में महंगाई औसत से कम रही, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली।
बिजनेस की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
रेपो दर में फिर राहत संभव
विशेषज्ञों का कहना है कि हालात अगर इसी तरह अनुकूल बने रहे, तो जून की एमपीसी बैठक में रेपो दर में 0.25 फीसदी तक की और कटौती की पूरी संभावना है। इसके बाद आने वाली बैठकों में भी नीतिगत दर में कुल 0.50 फीसदी तक और राहत मिल सकती है। कृषि उत्पादन के बेहतर अनुमानों और स्थिर होती कीमतों के चलते आने वाले महीनों में महंगाई नियंत्रण में रहने की उम्मीद है। दरअसल खुदरा मंहगाई में देश के अलग- अलग राज्यों में इसका असर समझ में आया है।आगे भी इसकी स्थति से और स्पष्ट हो सकता है कि सरकार किस तरह से इस सिचुऐशन को हैंडल करके बेहतर रणनीति से कोई पॉलिसी को तैयार करती है।
Rbi repo rate expected to cut again in june expectations increased burden of emi reduce
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














